Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन जरूर करें ये 3 चमत्कारी उपाय, चंद दिनों में बदल जाएगी फूटी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 07:16 PM (IST)

    Somwar Ke Upay इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती के निमित्त व्रत रख विधि-विधान से पूजा की जाती है। शिव पुराण में निहित है कि भगवान शिव की पूजा करने से स ...और पढ़ें

    Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन जरूर करें ये 3 चमत्कारी उपाय, चंद दिनों में बदल जाएगी फूटी किस्मत
    Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन जरूर करें ये 3 चमत्कारी उपाय, चंद दिनों में बदल जाएगी फूटी किस्मत

    HighLights

    1. सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है।
    2. ज्योतिष शास्त्र में सोमवार के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है।
    3. सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Somwar Ke Upay: सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती के निमित्त व्रत रख विधि-विधान से पूजा की जाती है। शिव पुराण में निहित है कि भगवान शिव की पूजा करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। साथ ही सुख और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। अतः साधक सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में सोमवार के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान बताया गया है। इन उपायों को करने से फूटी किस्मत भी बदल जाती है। अगर आप भी जीवन में व्याप्त दुख और संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन पूजा के समय ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: साल 2024 में कब-कब लगेंगे ग्रहण? यहां नोट करें तारीख और सूतक का समय

    • अगर आप कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों के प्रभाव से परेशान हैं, तो सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। इस समय गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से जीवन में व्याप्त दुख और संताप दूर हो जाते हैं।
    • अगर आप मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधिवत भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। इस समय कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से मन प्रसन्न रहता है।
    • अगर आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है, तो सोमवार और शुक्रवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें। इस समय भगवान शिव को गंगाजल में शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। कुंडली में शुक्र मजबूत रहने से सुखों में वृद्धि होती है।
    • अगर आप भी शनि देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन पूजा के समय गंगाजल में शमी के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

    यह भी पढ़ें:  साल 2024 में 61 दिन बजेगी शहनाई, नोट करें विवाह मुहूर्त, तिथि एवं नक्षत्र संयोग

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।