Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2025: इन शुभ संदेशों के जरिए अपनों को बोलें हैप्पी दीपावली, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

    Updated: Mon, 20 Oct 2025 01:47 PM (IST)

    दीपावली (Diwali 2025) हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो अंधकार पर प्रकाश की विजय, खुशियों, समृद्धि और आपसी प्रेम का प्रतीक है। यह अपनों के साथ खु ...और पढ़ें

    Diwali 2025: दीपावली की शुभकामनाएं।

    Diwali 2025: दीपावली की शुभकामनाएं।

    HighLights

    1. दीपावली का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है।

    2. यह मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को समर्पित है।

    3. इस साल यह पर्व आज यानी 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दीपावली यानी दीपों का त्योहार, हिंदू धर्म के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। यह केवल अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह उत्सव है खुशियों, समृद्धि और आपसी प्रेम का दिन है। यह वह समय है जब हम अपनों के साथ मिलकर खुशियां बांटते हैं और उनके जीवन में भी प्रकाश और सकारात्मकता की कामना करते हैं। इस साल दीवाली (Diwali 2025) का पावन पर्व 20 अक्टूबर, दिन सोमवार यानी आज मनाया जा रहा है, तो चलिए अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजते हैं।

    दीवाली की शुभकामनाएं (Diwali 2025 Wishes)

    WhatsApp Image 2025-10-18 at 1.21.49 PM

    • दीप जलते-जगमगाते रहें, हम आपको और आप हमें याद आते रहें, जब तक जिंदगी है, ये दुआ है हमारी कि, आप हमेशा मुस्कुराते रहें। शुभ दीपावली!
    • मां लक्ष्मी का हाथ हो, सरस्वती का साथ हो, गणेश जी का निवास हो, और मां दुर्गा के आशीर्वाद से, आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो। शुभ दीपावली।
    WhatsApp Image 2025-10-18 at 1.17.04 PM
    • दीपक की रोशनी से सब अंधेरा दूर हो जाए, दुआ है कि जो चाहो आप, वो खुशी मंजूर हो जाए। आपके घर में लक्ष्मी-गणेश का वास हो। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
    • हंसते-मुस्कुराते दीप तुम जलाना, जीवन में नई खुशियों को लाना, दुख-दर्द अपने भूलकर सबको गले लगाना, और प्यार से ये दीवाली मनाना। हैप्पी दिवाली।
    WhatsApp Image 2025-10-18 at 1.12.54 PM
    • लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार, सोने-चांदी से भर जाए आपका घर-बार, जीवन में आएं खुशियां अपार, शुभकामना हमारी करो स्वीकार। आपको और आपके परिवार को दीवाली की ढेर सारी बधाई।
    • दीप जलते-जगमगाते रहें, हम आपको और आप हमें याद आते रहें, जब तक जिंदगी है, ये दुआ है हमारी कि, आप हमेशा मुस्कुराते रहें। शुभ दीपावली!
    • पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार, मुबारक हो आपको दीवाली का त्योहार। यह दीवाली आपके लिए खुशियों की बहार लाए, और मां लक्ष्मी की कृपा से आपका घर-बार धन-धान्य से भर जाए। हैप्पी दिवाली।
     
    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।