Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2024: दिवाली पर इस स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी का होगा आगमन

    Updated: Sat, 05 Oct 2024 04:52 PM (IST)

    हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक माह में आने वाली अमावस्या तिथि पर दिवाली (Diwali 2024 Date) का पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार हिंदुओं के सबसे प् ...और पढ़ें

    Diwali 2024 दिवाली पर इस स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक। (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
    Diwali 2024 दिवाली पर इस स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक। (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    HighLights

    1. कार्तिक माह की अमावस्या पर मनाई जाती है दिवाली।
    2. हिंदू धर्म के मुख्य पर्वों में से एक है दिवाली का पर्व।
    3. दीपावली के पर्व पर जरूर जलाएं वास्तु के अनुसार दीये।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जैसा की इसके नाम से ही स्पष्ट होता है, कि दीपावली दीयों का त्योहार है। इस दिन लोग अपने घर से लेकर गली-मोहल्ले तक में दीप जलाते हैं। ऐसे में यदि आप दिवाली के दिन वास्तु के अनुसार, घर के इन स्थानों पर दीये जलते हैं, तो इससे आपकी दिवाली और भी शुभ हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि दिवाली के दिन किन स्थानों पर दीपक जलाना चाहिए। 

    यहां जरूर जलाएं दीपक

    दीपावली के दिन प्रदोष काल में लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दौरान घर के चारों कोनों में सरसों या फिर तिल के तेल का इस्तेमाल करते हुए चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। इसी के साथ आप घर के आंगन में देसी घी का दीपक भी जला सकते हैं। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।  

    मिलेंगे शुभ परिणाम

    दिवाली के शुभ अवसर पर आपको तुलसी के पास दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। दीपक जलाने के लिए गाय के दूध से बने शुद्ध घी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसी के साथ दिवाली पर पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाना भी काफी शुभ माना गया है। वहीं दिन किसी नदी या जल स्थान के पास भी एक दीपक जरूर जलाने के भी काफी लाभ बताए गए हैं।

    यह भी पढ़ें -  Diwali 2024: इस साल एक नहीं बल्कि दो दिन मनाई जाएगी दिवाली, जानें आपके शहर में कब है दीपोत्सव

    इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान

    ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। ऐसे में वास्तु के अनुसार, दीपावली के दिन घर के प्रवेश पर दीपक जरूर जलाना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले मुख्य द्वार की साफ-सफाई कर दोनों तरफ स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं। दीपक जलाने के लिए गाय के घी या तिल के तेल का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करती हैं, जिससे दरिद्रता का वास नहीं रहता।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Diwali 2024: दिवाली की डेट को लेकर न हों कन्फयूज, जानें कब है धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भाई दूज

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।