विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से लेकर इस्तेमाल करने तक; इन 5 बातों को नहीं जाना, तो उल्टे पैर लौट जाएंगी मां लक्ष्मी

Published: Fri, 23 Oct 2026 04:30 PM (IST)

धनतेरस (Dhanteras 2026) पर झाड़ू खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि इसे मां लक्ष्मी का वास माना जाता है, ...और पढ़ें

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का महत्व

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का महत्व

HighLights

  1. धनतेरस पर झाड़ू खरीदना मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक।

  2. झाड़ू घर से दरिद्रता दूर कर सकारात्मक ऊर्जा लाती है।

  3. झाड़ू रखने के नियम: फर्श पर लिटाएं, छिपाकर रखें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर 'धनतेरस' (Dhanteras 2026) का त्योहार मनाया जाता है, जो हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में शामिल है।

यह पर्व आयुर्वेद, चिकित्सा विज्ञान और आरोग्य (स्वास्थ्य) के देवता भगवान धन्वंतरि को समर्पित है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन नई वस्तुओं की खरीदारी करने से धन-धान्य और सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है।

अपनी क्रय (खरीदारी) क्षमता को ध्यान में रखते हुए लोग धनतेरस के मौके पर सोना, चांदी, पीतल, तांबे के बर्तन, नए वाहन और झाड़ू जैसे तमाम चीजों की खरीदारी करते हैं। इन सभी वस्तुओं में झाड़ू धनतेरस के मौके पर खास महत्व रखती हैं।

सालों से लोग धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की परंपरा को निभाते आ रहे हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इतने शुभ मौके पर झाड़ू क्यों खरीदा जाता है और इसका आध्यात्मिक महत्व क्या है? आइए जानते हैं इसके बारे में।

धनतेरस 2026 कब?

हिंदू पंचांग के आधार पर इस साल धनतेरस का पर्व 6 नवंबर 2026, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। संध्याकाल होने पर भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

धनतेरस पर क्यों खरीदा जाता है झाड़ू?

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, धनतेरस के मौके पर जिस तरह सोना-चांदी, बर्तन और नई चीजों को खरीदने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है, ठीक उसी तरह झाड़ू खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।

झाड़ू खरीदने की यह परंपरा काफी लंबे समय से चली आ रही है। झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है, क्योंकि यह घर की गंदगी को साफ करने के साथ अलक्ष्मी को बाहर निकालती है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा बरकरार रहती है।

जिस भी घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, वहां कभी भी दुख-दरिद्रता नहीं आती है। ऐसे में जो भी लोग आर्थिक चुनौतियों या कर्ज की समस्या से परेशान हैं, उन्हें धनतेरस के मौके पर झाड़ू खरीदकर पूजा अर्चना जरूर करनी चाहिए। मान्यता है कि इस दिन नई झाड़ू खरीदकर घर में लाने से आर्थिक संकट दूर होने के साथ सुख-समृद्धि का आगमन होता है। कई घरों में धनतेरस के मौके पर नई झाड़ू में सफेद धागा भी बांधा जाता है।

घर में झाड़ू रखने के नियम

झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है, इसलिए इसे घर में रखने के कुछ खास नियम हैं, जिसका पालन करना बेहद जरूरी है।

झाड़ू को फर्श पर लिटाकर रखना चाहिए। कई लोग इसे खड़ा करके रखते हैं, जो कि धार्मिक नजरिए से अशुभ माना जाता है।

इसके अलावा घर में झाड़ू को किसी भी एक कोने में इस तरह रखना चाहिए, कि बाहर के लोगों की नजर इस पर न पड़ें। इसके साथ ही झाड़ू पर कभी पैर भी नहीं लगाना चाहिए।

ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है। जिन घरों में झाड़ू का सम्मान किया जाता है, वहां कभी भी धन-धान्य और सुख-समृद्धि में कमी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? अभी नोट करें सही डेट और सोना-चांदी खरीदने का सटीक समय

यह भी पढ़ें- दीवाली पूजन में लक्ष्मी जी के साथ 'श्रीगणेश' और 'सरस्वती' ही क्यों? वजह कर देगी हैरान!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।