Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaitra Navratri में जन्मी लड़कियों पर रहती है माता रानी की कृपा, चुनिए देवी मां के यूनिक नाम

    Updated: Mon, 31 Mar 2025 11:54 AM (IST)

    मान्यताओं के अनुसार बच्चे का नाम कभी भी बिना अर्थ वाला नहीं रखना चाहिए। ऐसे में अगर आप अपने बच्चों को देवी-देवताओं से जुड़े नाम देते हैं तो इसे काफी श ...और पढ़ें

    Chaitra Navratri 2025 Maa Durga Names For Baby Girl
    Chaitra Navratri 2025 Maa Durga Names For Baby Girl

    HighLights

    1. बच्चों के लिए आध्यात्मिक नाम देना माना जाता है शुभ।
    2. 30 मार्च से हो चुकी है चैत्र नवरात्र की शुरुआत।
    3. माता रानी की आराधना के लिए खास है यह अवधि।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रविवार 30 मार्च से चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2025) की पावन अवधि शुरू हो चुकी है। इस खास मौके पर आपके घर किसी कन्या का जन्म हुआ है, तो यह माता रानी के आशीर्वाद से कम नहीं है। इसलिए आप अपनी बेटी के लिए जगतजननी आदिशक्ति से प्रेरित ये नाम चुन सकते हैं।

    लड़कियों के लिए माता रानी के नाम

    • अजा - जो माया स्वरूपा हैं उसे अजा कहा जाता है, यह मां दुर्गा को ही समर्पित एक नाम है।
    • आर्या - आध्यात्मिक होने के साथ-साथ यह नाम काफी ट्रेंडिंग भी है। यह नाम भी मां दुर्गा को ही समर्पित है, जिसका अर्थ है पूजनीय।
    • अन्विता - यह नाम भी मां रानी को ही समर्पित है। इस नाम का अर्थ होता है सर्वशक्तिमान देवी मां।
    • अदित्री - देवी मां को समर्पित इस नाम का अर्थ है सम्‍माननीय। ऐसे में आप अपनी बेटी के लिए यह यूनिक नाम चुन सकते हैं।
    • शर्वाणी - यह नाम मां पार्वती को समर्पित है, जिसका अर्थ है भगवान शिव की पत्नी।
    • सुभगा - सुख-सौभाग्य की देवी होने के कारण मां दुर्गा को सुभगा भी कहा जाता है।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    यह भी पढ़ें - Gangaur Vrat 2025: इस विधि से करें गणगौर पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, भोग और मंत्र

    यह नाम भी हैं खास

    • शाम्भवी - मां पार्वती को समर्पित इस नाम का अर्थ है भगवान शंभू की अर्धांगिनी।
    • सुमुखी - माता रानी के इस नाम का अर्थ है - अत्यन्त सुन्दर रूप वाली । ऐसे में आप अपनी नन्‍ही परी के लिए यह अनूठा नाम चुन सकते हैं।
    • पुष्करा - जो पूर्ण हैं, उसे पुष्करा कहा जाता है। ऐसे में यह प्यारा-सा नाम आपकी बेटी के लिए उचित रहेगा।
    • नित्या - आप अपनी बेटी के लिए देवी मां से संबंधित ये नाम भी चुन सकते हैं, जिसका अर्थ है -जो शाश्वत हैं।
    • प्राज्ञा - इस नाम का अर्थ है, जो ज्ञानी एवं बुद्धिशाली है। ऐसे में माता रानी को समर्पित यह नाम आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    यह भी पढ़ें - Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्र में मध्य प्रदेश के इन दिव्य देवी मंदिरों का करें दर्शन, जानें इनका महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'

    खबरें और भी