Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर में बार-बार चीजों का टूटना हो सकता है इस ग्रह दोष का संकेत, ये उपाय आ सकते हैं काम

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 05:00 PM (GMT+05:30)

    घर में चीजों का बार-बार टूटना कमजोर राहु और शनि जैसे ग्रह दोषों का संकेत हो सकता है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक नुकसान हो सकते हैं। इन दोषों को द ...और पढ़ें

    घर में बार-बार चीजें क्यों टूटती हैं जानें ग्रह दोष और उनके उपाय (Picture Credit: AI Generated)

    घर में बार-बार चीजें क्यों टूटती हैं जानें ग्रह दोष और उनके उपाय (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर में चीजों का बार-बार टूटना कई बार सिर्फ एक संयोग नहीं होता है बल्कि इसके कुछ और कारण भी हो सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि आपके हाथ से कोई चीज गिर जाती है और ऐसा सिर्फ एक बार नहीं होता है बल्कि आए दिन होने लगता है। दरअसल, इसका कारण आपका कोई कमजोर ग्रह भी हो सकता है।

    आपके घर में कुछ ऐसे ग्रह दोष हो सकते हैं जिसकी वजह से नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है या फिर किसी ग्रह का प्रभाव आपके घर की चीजों पर भी पड़ सकता है। ग्रहों के प्रभाव से कई बार आपके घर में कांच के बर्तन टूटने लगते हैं या फिर कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स खराब हो सकते हैं।

    ऐसा कई बार शनि या राहु की खराब स्थिति के कारण भी हो सकता है। अगर आपके घर में बिना वजह चीजें खराब हो रही हैं या अचानक से टूट रही हैं तो आपको कुछ ग्रह दोषों को तुरंत दूर करने की जरूरत होती है। आइए जानें इसके बारे में।

    किन ग्रह दोषों की वजह से बार-बार टूटती हैं चीजें?

    घर की चीजों का अचानक से टूटना विशेष रूप से आपकी कुंडली में कमजोर राहु और शनि की वजह से हो सकता है। कुंडली में शनि कमजोर या अशुभ स्थिति में होता है तो आपको बिना वजह आर्थिक नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है। इनमें से चीजों का टूटना भी शनि का प्रभाव हो सकता है। अगर आपकी कुंडली में शनि दोष होता है तो लोफे और कांच की चीजें ज्यादा टूटती हैं।

    खबरें और भी

    कमजोर राहु की वजह से बार-बार टूटती हैं चीजें

    राहु को छाया ग्रह कहा जाता है जिसकी वजह से व्यक्ति के जीवन में हमेशा समस्याएं आने लगती हैं। कुंडली में कमजोर राहु आपकी कीमती चीजों को तोड़ सकता है। यही नहीं इसकी वजह से आपके जीवन में कुछ आकस्मिक घटनाएं भी हो सकती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आपको हमेशा राहु को शांत करने के उपाय आजमाने चाहिए।

    घर में किन चीजों का टूटना ग्रह दोषों को दिखाता है?

    अगर आपके घर में कांच का कोई भी सामान जैसे शीशा या कांच के बर्तन बार-बार टूट रहे हैं तो यह राहु के कमजोर होने की वजह से हो सकता है। अगर आपके घर में इलेक्ट्रॉनिक चीजें बार-बार खराब हो रही हैं, तो यह भी राहु के बुरे प्रभाव की वजह से हो सकता है। अगर बार-बार घड़ी बंद होती है तो इसके लिए भी राहु जिम्मेदार हो सकता है। वहीं अगर आपके जीवन में किसी भी तरह का नकारात्मक प्रभाव प्रत्यक्ष दिखाई दे तो यह शनि के प्रभाव की वजह से होता है।

    ग्रह दोषों को दूर करने के उपाय

    अगर आपके घर में ऐसे कोई भी ग्रह दोष है और चीजें बार-बार टूट रही हैं तो आपको तुरंत अपने ग्रह दोषों को दूर करने के उपाय करने चाहिए।

    • इसके लिए आप प्रत्येक मंगलवार और रविवार को पोछे के पानी में एक चुटकी नमक डालें और इससे पोछा लगाएं।
    • शनि दोष को दूर करने के लिए आप हर शनिवार किसी शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
    • नियमित रूप से घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं, इससे घर के आस-पास अच्छी ऊर्जा का संचार होगा और किसी भी ग्रह दोष को दूर करने में मदद मिलेगी।
    • आपको घर के उत्तर पूर्व कोने को कभी गंदा नहीं ररखना चाहिए। इस स्थान पर यदि पूजा घर है तो इसे हमेशा साफ रखें। 

    अगर आपके घर में भी बार-बार चीजें टूट रही हैं, तो आपको कुछ ग्रहों को प्रसन्न करने के लिए यहां बताए उपायों को आजमाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- Grah Dosh Mantra: इन मंत्रों के जप से ग्रह दोष होगा दूर, जीवन में आएगी नई रोशनी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।