शिव को भस्म, विष्णु को चंदन: पढ़ें किस देवी-देवता को कौन-सा तिलक लगाना है सबसे शुभ
यह लेख हिंदू धर्म में देवी-देवताओं को तिलक लगाने के महत्व और विभिन्न देवताओं के लिए उपयुक्त तिलक के प्रकार ...और पढ़ें
-1787546500115_m.webp)
देवी-देवताओं के तिलक का महत्व (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पूजा-अर्चना या मांगलिक कार्यों के दौरान देवी-देवताओं को तिलक लगाने का विधान है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। तिलक को माथे के बीच में लगाया जाता है, जिसे ध्यान, ऊर्जा और चेतना का प्रमुख केंद्र माना जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी-देवताओं को तिलक लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। देवी-देवताओं को चंदन, सिंदूर, भस्म या रोली का तिलक लगाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस देवी-देवता को कौन सा तिलक लगाना चाहिए? अगर नहीं पता, तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किस देवी-देवता को कौन सा तिलक लगाना शुभ माना जाता है।
प्रमुख देवी-देवताओं के प्रिय तिलक
भगवान गणेश- पूजा या मांगलिक कार्यों के दौरान भगवान गणेश को लाल सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए। यह तिलक लगाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और भक्त के जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। लाल सिंदूर को बुद्धि और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
भगवान शिव- भगवान शिव को भस्म या सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए। शिव जी पर त्रिपुंड लगाने से भक्त को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।

(AI-Generated Image)
भगवान विष्णु- श्री हरि को चंदन और गोपी चंदन का तिलक लगाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि यह तिलक लगाने वाले भक्त भगवान विष्णु को अधिक प्रिय होते हैं। यह तिलक बुरे प्रभावों को दूर करता है।
हनुमान जी- संकट मोचन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली के तेल का तिलक लगाया जाता है, क्योंकि सिंदूर हनुमान जी को प्रिय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बजरंगबली को सिंदूर और चमेली के तेल का तिलक लगाने से भक्त के जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं और हनुमान जी भक्त की रक्षा करते हैं।
सूर्य देव- ग्रहों के राजा सूर्य देव को लाल चंदन या रोली का तिलक लगाने का विधान है। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और करियर एवं कारोबार में वृद्धि होती है।
शनि देव- कर्मफल दाता शनि देव को भस्म या काले चंदन का तिलक लगाया जाता है। इससे व्यक्ति की कुंडली में शनि के दोष या साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है। साथ ही मन शांत होता है।
माता दुर्गा और अन्य देवियां- मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती जी को रोली या लाल सिंदूर का तिलक लगाना फलदायी माना जाता है। इस तिलक को लगाने से भक्त को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर भाई को तिलक लगाते समय जरूर मिलाएं ये चीजें, सुख-समृद्धि के साथ बढ़ेगा आपसी प्रेम
यह भी पढ़ें- पूजा के बाद सिर्फ माथे पर ही नहीं, शरीर के इन अंगों पर भी लगाया जाता है चंदन, धार्मिक महत्व पढ़ें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
