तुलसी की पूजा किस समय करनी चाहिए, दीपक जलाने की सबसे शुभ घड़ी और सही नियम क्या हैं?
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है और इसकी पूजा से माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है। आइए आपको बताते हैं किस समय इसकी पूजा सबसे शुभ मानी जाती ...और पढ़ें

तुलसी पूजा के लिए सबसे शुभ समय, दीपक जलाने और जल चढ़ाने के सही नियम जानें (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है और कहा जाता है कि इस पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। यही नहीं जो व्यक्ति नियमित रूप से तुलसी का पूजन करता है और माता तुलसी को जल चढ़ाता है उसे ऊपर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है।
ज्योतिष में ऐसी मान्यता है कि तुलसी की पूजा हमेशा सही समय पर और नियम से करने से ही इसके पूर्ण फल मिलते हैं। यही नहीं यदि आप पूजा के नियमों का पालन नहीं करते हैं तो पूर्ण फल नहीं मिलते हैं।
अक्सर तुलसी की पूजा करने, तुलसी में दीपक जलाने और जल अर्पित करने के नियमों को लेकर एक सवाल यह आता है कई पूजा का शुभ समय रोज क्या होना चाहिए? आइए आपको बताते हैं इन सवालों के सही जवाब क्या हैं?
तुलसी की पूजा का सबसे शुभ समय कौन सा है?
ज्योतिष की मानें तो तुलसी की पूजा आप सुबह और शाम किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन पूजन के लिए सबसे शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त से लेकर सूर्योदय के बाद के कुछ घंटों का ही माना जाता है।
खबरें और भी
अगर आप प्रातः 4:00 बजे से 8:00 बजे के बीच तुलसी की पूजा करें तो इसके अत्यंत शुभ फल मिलते हैं। हालांकि, यदि आप कसी वजह से पूजा सुबह नहीं भी कर पाते हैं तो शाम के समय भी पूजा की जा सकती है।
इस समय आपको तुलसी में जल अर्पित नहीं करना चाहिए। वहीं तुलसी की पूजा आपको दोपहर के समय नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही आपको ग्रहण के दौरान भी तुलसी की पूजा से बचना चाहिए।
तुलसी के पौधे में दीपक कब जलाना चाहिए?
तुलसी के पौधे में आप ब्रह्म मुहूर्त में दीपक जला सकती हैं। आप सूर्यास्त के बाद भी इस पौधे के सामने घी का दीपक जला सकती हैं और तुलसी की आरती कर सकती हैं।
इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। तुलसी के पास दीपक जलाने का सबसे शुभ समय सूर्यास्त के बाद का माना जाता है, लेकिन इस समय तुलसी का स्पर्श नहीं करना चाहिए।
तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने का सबसे शुभ समय
तुलसी के पौधे में आपको जल प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में चढ़ाना चाहिए। इस समय पौधे में सबसे ज्यादा ऊर्जा मौजूद होती है जिसका फल आपके जीवन में भी पड़ता है। आपको कभी भी तुलसी के पौधे में सूर्यास्त के बाद या रात के समय जल नहीं चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आपके आपको पूजा के पूर्ण फल नहीं मिलते हैं और माता लक्ष्मी नाराज भी हो सकती हैं।
अगर आप भी तुलसी की नियमित पूजा करते हैं तो दीपक जलाने और जल अर्पित करने का शुभ समय जान लेना भी जरूरी होता है।
यह भी पढ़ें- किसी भी ग्रहण के दौरान तुलसी की पत्तियां तोड़नी चाहिए या नहीं? पुराणों के अनुसार क्या हैं नियम
यह भी पढ़ें- सावन में घर लाएं तुलसी का पौधा, कोसों दूर भागेगी निगेटिविटी, सही दिशा और नियम नोट करें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।