सऊदी अरब में आज, तो भारत में कब मनाई जाएगी बकरीद? जानिए ईद-उल-अजहा की सही तारीख
बकरीद, जिसे ईद अल-अधा भी कहते हैं, इस्लाम के प्रमुख त्योहारों में से एक है जो त्याग और भक्ति का प्रतीक है। भारत में 28 मई को ईद मनाई जाएगी। ...और पढ़ें

बकरीद 2026 कब है? (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बकरीद इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे 'ईद अल-अधा' या 'ईद-उल-जुआ' के नाम से भी जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, बकरीद का त्योहार हर वर्ष जुलहिज्जा (12वां महीना) की दसवीं तारीख को मनाया जाता है।
इस साल बकरीद भारत में 28 मई, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। इस त्योहार को देश और दुनियाभर के मुसलमानों द्वारा गहरी आस्था, दुआ, जकात (दान) और एकजुटता के साथ मनाया जाता है।
बकरीद त्याग और बलिदान का प्रतीक
इब्राहिम ने अल्लाह के हुक्म को मानते हुए अपने बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया। इब्राहिम ने आंखों पर पट्टी बांधकर जैसे ही अपने बेटे की कुर्बानी देने के लिए छुरी चलाई वैसे ही एक फरिश्ते ने उनके बेटे की जगह वहां पर मेमना रख दिया। बकरीद त्याग, दया, शुक्रिया, इंसानियत और ईमान के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है।

(AI-Generated Image)
भारत में कैसे मनाया जाता है बकरीद?
भारत में बकरीद मस्जिदों और ईदगाहों में आयोजित खास नमाजों के साथ शुरू होती है। महिलाएं और पुरुष पारंपरिक परिधानों को पहनकर परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर सुबह की नमाज अदा करते हैं और एक-दूसरे को ईद मुबारक की शुभकामनाएं देते हैं।
दिल्ली के जामा मस्जिद, लखनऊ, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई में इस त्योहार पर बड़ी रौनक देखने को मिलती है। जैसे-जैसे बकरीद 2026 पास आ रही है, इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। मार्केट में भेड़ और बकरियों को खरीदने के लिए लोग भी पहुंच रहे हैं।
खबरें और भी
सऊदी अरब में आज ईद
इस्लाम धर्म में ईद-उल फितर को सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है, लेकिन मीठी ईद के बाद मनाए जाने वाले बकरीद का भी उतना ही महत्व है। बकरीद का उत्सव बिना कुर्बानी के अधूरा माना जाता है, इसलिए यह रस्म निभाते हैं।
कुल मिलाकर भारत में बकरीद 28 मई, 2026 को मनाई जाएगी, जबकि सऊदी अरब में भारत से एक दिन पहले 27 मई यानी आज मनाई जा रही है।
यह भी पढ़ें- सपने में सांप का काटना हमेशा बुरा नहीं होता, जान लें इसके पीछे छिपा भविष्य का यह बड़ा संकेत
यह भी पढ़ें- क्या आप भी दरवाजे के पीछे टांगते हैं कपड़े? संभल जाएं, तरक्की में बाधा बन सकती हैं ये 5 चीजें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।