विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बजरंग बाण का पाठ करते समय न करें ये 3 गलतियां, सही नियमों के बिना अधूरा रह जाएगा इसका फल

Published: Tue, 06 Oct 2026 11:59 AM (IST)

घर में बजरंग बाण का पाठ करते समय लोग अक्सर कुछ गलतियां कर देते हैं, जिससे उन्हें इसका पूरा फल ...और पढ़ें

बजरंग बाण पाठ के सही नियम: इन गलतियों से बचें (Picture Credit: AI Generated)

बजरंग बाण पाठ के सही नियम: इन गलतियों से बचें (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. बजरंग बाण का पाठ उद्देश्य समझकर और विश्वास से करें।

  2. जल्दबाजी में पाठ न करें, सही उच्चारण का ध्यान रखें।

  3. पाठ करते समय मन को एकाग्र रखें, भटकने से बचें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बजरंग बाण हनुमान जी को समर्पित सबसे प्रभावशाली मंत्रों में से एक माना जाता है। इसका नियमित जाप विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। साहस पाने, बाधाओं को दूर करने और जीवन के कठिन दौर में अपना विश्वास मजबूत बनाए रखने के लिए भक्त इसका पाठ करते हैं।

घर में नियमित रूप से बजरंग बाण का पाठ करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं और हनुमान जी के साथ प्रभु श्री राम की कृपा भी बनी रहती है। कई बार देखा जाता है कि लोग इस पाठ को शुरू तो कर देते हैं, लेकिन जब वे इसे नियमित पढ़ते हैं तो नियमों का सही पालन नहीं करते हैं और इसी वजह से इस पाठ का फल अधूरा रह जाता है।

किसी भी पूजा या पाठ में सही नियमों का पालन करने के साथ आत्मशुद्धि बहुत जरूरी होती है, जिससे इनका पूर्ण फल मिलता है। अगर आप भी घर में नियमित रूप से बजरंग बाण का पाठ करते हैं, तो यहां बताई गलतियों से बचना जरूरी है।

बिना उद्देश्य समझे पाठ करना

सबसे आम गलतियों में से एक है बजरंग बाण को किसी भी समस्या का एक झटपट समाधान समझना। कई बार लोग इसका पाठ बिना सोचे-समझे हुए करने लगते हैं, जबकि बजरंग बाण को मुश्किल समय में या साहस और सुरक्षा के लिए हनुमान जी का आशीर्वाद पाने के लिए पूरे विश्वास के साथ करना ही शुभ माना जाता है।

जल्दबाजी में पाठ करना

बजरंग बाण का महत्व समझने के बाद कई लोग इसका नियमित पाठ करते तो हैं, लेकिन बहुत जल्दबाजी में करते हैं। ऐसे में कुछ शब्दों का उच्चारण भी गलत हो जाता है, जो अच्छा नहीं माना जाता है। आपको इसका पाठ जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। हमेशा पाठ करते समय सही उच्चारण का ध्यान रखें और सही शब्दों के साथ ही पाठ करें।

पाठ करते समय मन का भटकना

अक्सर जब आप कोई भी पूजा या पाठ करने बैठते हैं, तो आपका मन इधर-उधर भटकता रहता है। कभी भी बजरंग बाण का पाठ करते समय आपको मन इधर-उधर भटकाना नहीं चाहिए। यही नहीं, इस पाठ को हमेशा अखंडित रूप में ही पढ़ना चाहिए। इसके पाठ के दौरान किसी अन्य काम के बारे में सोचना या अपना ध्यान भटकने देना आपकी एकाग्रता को कम कर सकता है। ऐसा करने से आपका मन पाठ में नहीं लगता है।

बजरंग बाण का पाठ करने के नियम

अगर आप नियमित रूप से घर में बजरंग बाण का पाठ करते है, तो आपको कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। आइए जानें इन नियमों के बारे में -

  • बजरंग बाण का पाठ शुरू करने के लिए आप मंगलवार का दिन चुनें और इसे नियमित पढ़ें।
  • पाठ शुरू करने के लिए एकांत स्थान चुनें और पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठें।
  • हनुमान जी की प्रतिमा या मूर्ति एक चौकी पर रखें और उन्हें लाल फूल अर्पित करें। प्रतिमा के सामने घी का दीपक भी जलाकर रखें।
  • शांत वातावरण में ध्यान भटकाए बिना बजरंग बाण का पाठ आरंभ करें।
  • बजरंग बाण समाप्त होने के बाद हनुमान जी की आरती करें और भोग लगाएं।
  • पाठ-पूजा के समापन के बाद प्रसाद वितरण करें।

 

अगर आप घर में नियमित रूप से बजरंग बाण का पाठ करते हैं, तो यहां बताए नियमों का पालन करके आप इस पूजा का पूर्ण फल प्राप्त कर सकते हैं ।

यह भी पढ़ें- Bajrang Baan Benefits: मंगलवार को बजरंग बाण के पाठ से मिलेगी हर डर से मुक्ति, बरसेगी हनुमान जी की कृपा

यह भी पढ़ें- क्या है बजरंग बाण पढ़ने की सही विधि? शनिवार को इन नियमों से पाठ करने से मिलता है दोगुना फल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।