Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हनुमान जी को करना है प्रसन्न? तो बड़े मंगल की शाम घर के इन 5 स्थानों पर दीया रखना न भूलें

    Updated: Tue, 19 May 2026 09:19 AM (IST)

    बड़ा मंगल का दिन हनुमान जी की विशेष कृपा पाने के लिए बेहतरीन माना गया है। इस दिन की गई विशेष आराधना से कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। ...और पढ़ें

    इस तरह मिलेगी हनुमान जी की कृपा

    इस तरह मिलेगी हनुमान जी की कृपा

    HighLights

    1. हनुमान जी की मूर्ति के सामने दीपक जलाना शुभ

    2. मुख्य दरवाजे के दोनों ओर सरसों का दीपक जलाएं

    3. तुलसी और ईशान कोण में दीपक जलाना लाभकारी

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज 19 मई 2026 को ज्येष्ठ मास का तीसरा 'बड़ा मंगल' मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इसी महीने में हनुमान जी की भेंट प्रभु श्रीराम से हुई थी। अधिकमास होने के कारण इस बार 8 बड़े मंगल रहने वाले हैं।

    आज की शाम यदि आप घर के इन स्थानों पर दीपक जलाते हैं, तो इससे आपको हनुमान जी की विशेष कृपा मिल सकती है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

    जरूर करें ये काम

    बड़े मंगल की शाम को घर के मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति के सामने एक दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करना बेहद शुभ माना गया है। इससे बजरंगबली प्रसन्न होकर साधक के सभी कष्ट हर लेते हैं और घर में सुख-समृद्धि व सकारात्मक ऊर्जा का वास आपके घर में बना रहता है।

    हनुमान जी की कृपा पाने के लिए चमेली के तेल या फिर गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। अगर आप चमेली के तेल का दीपक जला रहे हैं, तो उसमें लाल रंग की रुई की बत्ती का उपयोग करें।

    Hanuman i (2)

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    दूर होगी नेगेटिव एनर्जी

    बड़े मंगल की शाम को घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता और सकारात्मकता ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, जिससे घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

    खबरें और भी

    मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

    तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है और हनुमान जी की पूजा में भी तुलसी का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में बड़े मंगल की शाम को तुलसी के पास गाय के घी का दीपक जरूर जलाएं। इससे हनुमान जी के साथ-साथ साधक को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

    Bada Mangal deepak ai

    (Picture Credit- AI Generated)

    इस स्थानों पर भी जरूर जलाएं दीपक

    वास्तु शास्त्र में ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा (North-East) को देवताओं का स्थान माना गया है। अगर आप बड़े मंगल की शाम घर के इस कोने में दीपक जलाते हैं, तो इससे घर में शुभता और शांति आती है। इसके साथ ही आप किचन में पानी के बर्तन (मटके) के पास भी एक दीपक जला सकते हैं। ऐसा करने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है और अन्न-धन की कोई कमी नहीं होती।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।