Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bada Mangal 2025: दूसरे बड़े मंगल पर जरूर करें ये काम, कोसों दूर रहेगी नेगेटिव एनर्जी

    Updated: Wed, 14 May 2025 11:01 AM (GMT+05:30)

    बड़े मंगल यानी 13 मई से ज्येष्ठ माह की शुरुआत हुई थी। मान्यता है कि इसी माह में मंगलावार के दिन हनुमान जी भगवान राम से मिले थे इसलिए ज्येष्ठ माह में प ...और पढ़ें

    Bada Mangal 2025 upay (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
    Bada Mangal 2025 upay (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    HighLights

    1. 13 मई से हुई थी बड़े मंगल की शुरुआत।
    2. हनुमान जी की कृपा के लिए व्रत करते हैं साधक।
    3. भगवान राम और हनुमान जी की हुई थी भेंट।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस साल पहला बड़ा मंगल 13 मई को मनाया गया था। वहीं दूसरा बड़ा मंगल 20 मई को पड़ रहा है। मान्यता है कि जो साधक इस दिन पर बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना व व्रत करना है, उसे सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। ऐसे में यदि आप भी बड़े मंगल (Bada Mangal Date) के दिन ये उपाय करते हैं, तो इससे आपको जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। 

    कब-कब है बड़ा मंगल

    इस बार ज्येष्ठ माह में 5 बड़े मंगल मनाए जाएंगे, जो इस प्रकार हैं -

    • पहला बड़ा मंगल- 13 मई 2025
    • दूसरा बड़ा मंगल - 20 मई 2025
    • तीसरा बड़ा मंगल - 27 मई 2025
    • चौथा बड़ा मंगल - 3 जून 2025
    • पांचवां बड़ा मंगल - 10 जून 2025

    दूर होंगी सभी परेशानी

    बड़े मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर एक मौली या कलावा हनुमान जी के चरणों में अर्पित करें। अब बजरंगबली जी के चरणों से सिंदूर लेकर अपने माथे पर एक टीका लगाएं और चढ़ाई गई मौली में से एक लंबा धागा निकालकर अपनी कलाई में बांधें।

    बाकी बची हुई मौली को मंदिर में ही रख दें। बड़े मंगल के दिन इस उपाय को करने से आपके कामों में आ रही सभी प्रकार की बाधा दूर हो सकती है। साथ ही आपके जरूरी काम भी पूरे होते हैं।

    यह भी पढ़ें - Bada Mangal पर हनुमान जी को नहीं करना चाहते नाराज, तो गांठ बांध लें ये बातें

    जीवन में बनी रहेगी खुशियां

    बड़े मंगल के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर लें। इसके बाद चमेली के फूल लेकर उनकी माला बनाएं और हनुमान मंदिर जाकर अर्पित करें। इसके साथ ही हनुमान जी का ध्यान करते हुए धूपबत्ती जलाएं और सुख-समृद्धि की कामना करें। बड़े मंगल के दिन ये काम करने से आपके जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।

    खबरें और भी

    (Picture Credit: Freepik)

    अर्पित करें ये चीजें

    अगर आपको कई प्रयासों के बाद भी नौकरी या व्यापार में समस्या बनी हुई है, तो इसके लिए बड़े मंगल पर हनुमानजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें। साथ ही हनुमान जी को पान का बीड़ा और बेसन या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। ऐसा करने से साधक को करियर में आ रही परेशानी से मुक्ति मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें - Bada Mangal 2025: हर बड़े मंगल पर जरूर करें ये पाठ, हनुमान जी देंगे आशीष

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।