विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vivah Muhurat 2026: अप्रैल महीने में करनी है शादी, तो नोट कर लें ये खास तारीखें; सितारे भी देंगे साथ

Published: Sun, 18 Jan 2026 06:31 PM (GMT+05:30)

आत्मा के कारक सूर्य देव 14 अप्रैल को मीन राशि से मेष राशि में गोचर करेंगे, जिससे खरमास समाप्त होगा। ...और पढ़ें

Vivah Muhurat 2026: अप्रैल महीने की शुभ तारीखें

Vivah Muhurat 2026: अप्रैल महीने की शुभ तारीखें 


HighLights

  1. खरमास 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में गोचर से समाप्त होगा।

  2. अप्रैल 2026 में विवाह के लिए 15, 21, 25 तारीखें शुभ हैं।

  3. प्रत्येक तिथि पर विशेष नक्षत्र और शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vivah Muhurat 2026: आत्मा के कारक सूर्य देव एक राशि में 30 दिनों तक रहते हैं। इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। सूर्य देव के धनु और मीन राशि में गोचर करने के दौरान खरमास लगता है। वहीं, सूर्य देव के मकर और मेष राशि में गोचर करने पर खरमास समाप्त होता है।

vivah mantra

सनातन धर्म में खरमास के दौरान शुभ काम करने की मनाही होती है। वहीं, खरमास समाप्त होने के बाद शुभ और मांगलिक काम किए जाते हैं। अगर आप भी अप्रैल महीने में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन तारीखों का प्लान कर सकते हैं।

सूर्य गोचर 2026

आत्मा के कारक सूर्य देव 14 अप्रैल को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। इस शुभ अवसर पर मेष संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन पुण्य काल सुबह 06 बजकर 20 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 49 मिनट तक है। इसके साथ ही महा पुण्य काल सुबह 07 बजकर 33 मिनट से लेकर दिन में 11 बजकर 44 मिनट तक है। मकर संक्रांति के दिन पुण्य क्षण सुबह 09 बजकर 39 मिनट पर है। इस दौरान पूजा और दान करने से सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

विवाह मुहूर्त

1. विवाह दिनांक: बुधवार 15 अप्रैल
तिथि- वैशाख कृष्ण पक्ष त्रयोदशी
नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद
शुभ मुहूर्त- दोपहर 03 बजकर 22 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 31 मिनट तक

2. विवाह दिनांक: सोमवार 20 अप्रैल
तिथि- वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया और चतुर्थी
नक्षत्र- रोहिणी
शुभ मुहूर्त- सुबह 06 बजकर 15 मिनट से शाम 05 बजकर 49 मिनट तक

3. विवाह दिनांक: मंगलवार 21 अप्रैल
तिथि- वैशाख शुक्ल पक्ष पंचमी
नक्षत्र- मृगशिरा
शुभ मुहूर्त-  सुबह 06 बजकर 15 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक

4. विवाह दिनांक: शनिवार 25 अप्रैल
तिथि- वैशाख शुक्ल पक्ष दशमी
नक्षत्र- मघा
शुभ मुहूर्त- रात 02 बजकर 10 मिनट से सुबह 06 बजकर 2 मिनट तक

5. विवाह दिनांक: शनिवार 25 अप्रैल
तिथि- वैशाख शुक्ल पक्ष एकादशी
नक्षत्र- मघा
शुभ मुहूर्त- सुबह 06 बजकर 15 मिनट से रात 08 बजकर 27 मिनट तक

यह भी पढ़ें- मकर संक्रांति के साथ लग्न मुहूर्त शुरू! फरवरी से जुलाई तक 30 शुभ तिथियां, नवंबर में फिर शुरूआत

यह भी पढ़ें- Vivah Dates: खरमास खत्म, मगर अभी नहीं बजेगी शहनाई; नोट करें 2026 में शादी के शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।