करियर, पैसा और रिश्ते... ज्योतिष में क्यों खास माना जाता है सही घड़ी का चुनाव?
कलाई घड़ी सिर्फ समय देखने का साधन नहीं, बल्कि आपकी ऊर्जा और व्यक्तित्व का भी प्रतीक हो सकती है। जानिए करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों के लिए किस तरह क ...और पढ़ें

सही घड़ी से बदलेगी किस्मत (AI-Generated Image)
HighLights
ज्योतिष में कलाई घड़ी को व्यक्ति की ऊर्जा और व्यक्तित्व से जोड़कर देखा जाता है
घड़ी का डायल, रंग और धातु अलग-अलग प्रभावों का प्रतीक माने जाते हैं
करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों के लिए अलग-अलग प्रकार की घड़ियों की सलाह दी जाती है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में घड़ी सिर्फ समय देखने का साधन नहीं रह गई है। यह हमारे व्यक्तित्व, पसंद और जीवनशैली का भी हिस्सा बन चुकी है। कई लोगों के लिए घड़ी किसी खास याद, उपलब्धि या रिश्ते की निशानी होती है। किसी को पहली नौकरी मिलने पर मिली घड़ी याद रहती है, तो किसी के लिए पिता की पुरानी घड़ी एक अनमोल विरासत बन जाती है।
ज्योतिष शास्त्र में भी कलाई घड़ी को विशेष महत्व दिया जाता है। मान्यता है कि कलाई शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां नाड़ी बिंदु सक्रिय रहते हैं। इसलिए जो वस्तु लगातार कलाई के संपर्क में रहती है, उसका व्यक्ति की ऊर्जा और मानसिक स्थिति पर प्रभाव पड़ सकता है। आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि कौन सी घड़ी का आपके जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ता है।
व्यक्ति के विचारों पर पड़ता है प्रभाव
ज्योतिषीय दृष्टिकोण से घड़ी को दो भागों में देखा जाता है- एक स्ट्रैप और दूसरा डायल। स्ट्रैप की धातु और रंग शरीर के संपर्क में रहते हैं, जबकि डायल का आकार, रंग और अंक बार-बार हमारी नजरों के सामने आते हैं। माना जाता है कि ये सभी चीजें व्यक्ति के विचारों और व्यवहार को प्रभावित कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- रास्ते में गिरे हुए पैसे मिलना शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र
अगर बात करियर में प्रगति की हो, तो स्टेनलेस स्टील की घड़ी जिसमें चौकोर सफेद डायल और रोमन अंक हों, शुभ मानी जाती है। यह अनुशासन, स्थिरता और पेशेवर सोच का प्रतीक मानी जाती है।
रिश्तों में मधुरता और सामंजस्य बनाए रखने के लिए रोज गोल्ड रंग की घड़ी, अंडाकार आइवरी डायल और साधारण डॉट मार्कर वाली घड़ी को अच्छा विकल्प माना जाता है। यह प्रेम, संतुलन और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक मानी जाती है।
खबरें और भी
आर्थिक उन्नति के लिए करें सही चुनाव
आर्थिक उन्नति के लिए गोल्ड और सिल्वर टोन वाली घड़ी, गोल आकार के शैंपेन रंग के डायल और पारंपरिक अंकों वाली घड़ी पहनने की सलाह दी जाती है। वहीं, बेहतर स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन के लिए हल्की टाइटेनियम घड़ी, सफेद गोल डायल और मिनिमल डिजाइन को उपयुक्त माना जाता है।
हालांकि, ज्योतिष शास्त्र में घड़ी का चुनाव व्यक्ति की कुंडली, नाम और चल रही दशा के अनुसार किया जाए तो परिणाम अधिक अनुकूल हो सकते हैं। मान्यता है कि घड़ी को रोजाना कम से कम 43 मिनट पहनना चाहिए, जबकि नियमित रूप से पहनने पर इसका प्रभाव और अधिक माना जाता है।
यह भी पढ़ें- 2026 में बीमारियों को रखना है दूर? आजमाएं ज्योतिष शास्त्र के ये 5 आसान और असरदार उपाय
यह भी पढ़ें- पूजा के दौरान क्यों आते हैं आंखों में आंसू? जानें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।