Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ashadha Purnima 2024: पितृ दोष से म‍िलेगी राहत, हर काम की रुकावट होगी दूर, आषाढ़ पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय

    Updated: Fri, 19 Jul 2024 02:38 PM (IST)

    आषाढ़ पूर्णिमा हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह 21 जुलाई को मनाई जाएगी। यह दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक ...और पढ़ें

    Ashadha Purnima 2024: पितरों को प्रसन्न करने के उपाय -
    Ashadha Purnima 2024: पितरों को प्रसन्न करने के उपाय -

    HighLights

    1. आषाढ़ पूर्णिमा हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है।
    2. इस साल यह 21 जुलाई को मनाई जाएगी।
    3. यह दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आषाढ़ पूर्णिमा हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस शुभ दिन पर जातक भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और उनके लिए उपवास रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन धार्मिक कार्य करने से उसका दोगुना फल प्राप्त होता है। इसलिए हर किसी को पूजा-पाठ पर जोर देना चाहिए।

    हिंदू पंचांग के अनुसार, यह हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह (Ashadha Purnima 2024) 21 जुलाई को मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Chaturmas 2024: चातुर्मास में इन राशियों को मिलेगा फायदा, हर क्षेत्र में होगा लाभ

    पितरों को प्रसन्न करने के उपाय

    चौमुखी दीपक जलाएं

    आषाढ़ पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के बाद पानी में कच्चा दूध, थोड़ा पानी और सफेद फूल डालकर अर्घ्य दें। इसके बाद चौमुखी दीपक जलाएं। फिर पितृ स्तोत्र का पाठ करें। इस उपाय को करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी। साथ ही पितृ दोष से छुटकारा मिलेगा।

    पितरों का तर्पण करें

    आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि पर अपने घर पर पितरों के लिए भोजन तैयार करें। इसके बाद उनके नाम से भोजन निकालें और उनका तर्पण करें। फिर उसका कुछ अंश गाय, कुत्ता और कौए आदि को खिलाएं। ऐसा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और सभी प्रकार के रोग-दोष से छुटकारा मिलता है।

    आषाढ़ पूर्णिमा 2024 तिथि और समय

    वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल आषाढ़ मा​ह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 20 जुलाई, 2024 दिन शनिवार को शाम 05 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 21 जुलाई,2024 दिन रविवार को दोपहर 3 बजकर 46 मिनट पर होगा। पंचांग के आधार पर इस बार आषाढ़ पूर्णिमा 21 जुलाई को मनाई जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Ashadha Purnima 2024: आषाढ़ पूर्णिमा के दिन करें चंद्र दोष दूर करने के उपाय, नोट करें पूजन सामग्री

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।