Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aquarius Personality Traits: दयालु और दूसरों की मदद के लिए हमेशा मौजूद, कुछ ऐसे होते हैं कुंभ राशि के लोग

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Thu, 13 Apr 2023 02:24 PM (IST)

    Aquarius Personality Traits कुंभ राशि वाले व्यक्ति को पसंद करने वालों की तादाद काफी ज्यादा होती है। यह लोग पढ़े- लिखे होने के साथ देश-दुनिया की ताजा घ ...और पढ़ें

    Aquarius Personality Traits: दयालु और दूसरों की सेवा के लिए हमेशा मौजूद रहते हैं कुंभ राशि के लोग
    Aquarius Personality Traits: दयालु और दूसरों की सेवा के लिए हमेशा मौजूद रहते हैं कुंभ राशि के लोग

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Aquarius Personality Traits: दुनिया में सुख-दुख के साथ ही अच्छाई-बुराई भी चलती रहती है और इसमें इंसानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। अगर दुनिया में दुखों को कम करने की कोशिशों, दूसरों की मदद, दयालुता और सेवा की बात आती है, तो ऐसे व्यक्ति इनमें सबसे आगे होते हैं, जिनकी कुंडली कुंभ लग्न की होती है। कुंभ लग्न के लोगों का स्वाभाविक झुकाव दूसरों की सेवा करने, हरसंभव मदद करने और मानवता के लिए सबसे आगे रहने में होता है। इस लग्न के लोग दया-करुणा के साथ ही अपनी बुद्धि, बातचीत की कला, हंसी-मजाक वाले रवैये के साथ किसी का भी दिल जीत लेते हैं। इनके दोस्तों में तमाम क्षेत्रों के दिग्गज, अत्यधिक बौद्धिक और सफल लोग शामिल होते हैं। यह जानकारी मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, कू ऐप पर मौजूद वीएस एस्ट्रोलॉजी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव गीते ने दी।

    बात जब कुंडली के लग्न की हो तो कुंभ लग्न वाले व्यक्ति को पसंद करने वालों की तादाद काफी ज्यादा होती है। यह लोग पढ़े-लिखे होने के साथ देश-दुनिया की ताजा घटनाओं से अपडेट रहते हैं और आजाद ख्यालों वाले होते हैं। ये व्यक्ति काफी ज्ञान इकट्ठा करते हैं और इनका दिमाग काफी व्यवस्थित होता है। यह एक तरह से दार्शनिक विचारधारा वाले होते हैं और अपनी सूझबूझ भरी बातों-विचारों से किसी को भी प्रभावित करने के साथ उन्हें गहरी सोच में डाल सकते हैं।

    यह लीक से हटकर होते हैं और ऐसी कल्पना के स्वामी होते हैं जो वक्त से आगे की होती है। इसकी वजह उनका जीवन में काफी आगे होना होता है। जिसके चलते वे बड़े दूरदर्शी होने के साथ ही संसार के हित के लिए कई नए समाधान लेकर सामने आते हैं। इनके दिमाग में ज्यादातर ‘कैसे’ सवाल रहता है और वो ऐसा ही कुछ ज्यादातर लोगों की सेवा के लिए बनाने से संबंधित सोचते हैं। ये नए जमाने की तकनीक के मुताबिक होने के साथ ही ज्यादा बेहतर तकनीकों के साथ सामने आ सकते हैं।

    इनके अन्य गुणों में बिना डिग्री के प्राकृतिक रूप से वैज्ञानिक होना, हर चीज को लेकर उत्सुकता, अन्याय के विरुद्ध खड़े होना, सनकी होना, दूसरे के थोपे विश्वास को ना मानना, अप्रत्याशित होना शामिल है। इसके अलावा प्रेमी, प्रतिस्पर्धी, मेहनती, आध्यात्मिक, गूढ़ विषयों में दिलचस्पी लेने वाले होते हैं। इन्हें नई जगह जाना और नई संस्कृतियों से मिलना भाता है। इनमें स्वादिष्ट भोजन और नए व्यंजन चखना भी शामिल है। हालांकि, वह ज्यादा वक्त तक अपने घर से दूर नहीं रहना पसंद नहीं करते।

    खबरें और भी

    शारीरिक बनावट

    कुंभ लग्न के लोग बहुत नाजुक होते हैं। आंखें शांत और प्रसन्नता से भरी होती हैं। जबकि चेहरे कई भाव से भरे होते हैं। इनकी नाक मजबूत और उभरी हुई होती है और ठुड्डी शॉर्प हो सकती है।

    प्रेम

    इन्हें ऐसा साथी पसंद होता है जो दुनिया में चमकता यानी मशहूर हो। इनका साथी एक अच्छा कलाकार, राजनेता या सफल व्यक्ति हो सकता है। अपनी परवरिश के चलते इनके बच्चे कलात्मक, रचनात्मक, स्मार्ट और बातचीत में कुशल होते हैं।

    स्वास्थ्य

    तीन दशक पार करने के बाद इनकी सेहत में उतार-चढ़ाव दिखता है, जिसके चलते इन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इन्हें दिल, गठिया, रक्त, मधुमेह, आम कमजोरी, हाई बीपी, फ्रैक्चर या नर्वस ब्रेकडाउन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    करियर

    अपने विविधता भरे ज्ञान और बुद्धिमत्ता के चलते कुंभ लग्न का व्यक्ति किसी भी कार्यक्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकता है। इनमें मीडिया, तकनीकी क्षेत्र, लेखन, सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरणविद्, चिकित्सक, वक्ता, ज्योतिष, आध्यात्मिक चिकित्सक, मालिक, वैज्ञानिक और शोधकर्ता जैसे विभिन्न पेशे शामिल हैं। यह अच्छे प्रोफेसर, शिक्षक, वकील और न्यायाधीश भी बन सकते हैं।

    Pic credit- freepik