Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apara Ekadashi 2025: अपरा एकादशी पर भगवान विष्णु को राशि अनुसार चढ़ाएं ये चीजें, दूर होगी घर की दरिद्रता

    Updated: Thu, 15 May 2025 04:21 PM (IST)

    अपरा एकादशी (Apara Ekadashi 2025 2025 Date) को बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार इ ...और पढ़ें

    Apara Ekadashi 2025: अपरा एकादशी पर चढ़ाएं ये चीजें।
    Apara Ekadashi 2025: अपरा एकादशी पर चढ़ाएं ये चीजें।

    HighLights

    1. एकादशी तिथि को बेहद शुभ माना गया है।
    2. एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है।
    3. एकादशी शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष के 11वें दिन मनाई जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अपरा एकादशी का व्रत बेहद खास माना गया है। यह विष्णु भगवान को समर्पित है, जो लोग इस व्रत को रखते हैं, उन्हें अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। एकादशी माह में दो बार शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आती है। पंचांग के अनुसार, इस साल यह एकादशी (Apara Ekadashi 2025) 23 मई, 2025 को मनाई जा रही है। माना जाता है कि जो लोग इस दिन भक्तिपूर्ण पूजा करते हैं और नारायण को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करते हैं, उन्हें धन-वैभव और अपार यश की प्राप्ति होती है।

    अपरा एकादशी पर चढ़ाएं ये चीजें (Apara Ekadashi 2025 Upay)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को अपरा एकादशी पर विष्णु भगवान को लाल फूल अर्पित करने चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस दिन पर श्री हरि को दही-मिश्री अर्पित करना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस तिथि पर विष्णु जी को तुलसी पत्र अर्पित करने चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को अपरा एकादशी पर नारायण को धनिया की पंजीरी का भोग लगाना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर श्री हरि को लाल चंदन चढ़ाना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर भगवान विष्णु को मोर का पंख चढ़ाना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को इस तिथि पर श्री हरि को दही-चीनी अर्पित करनी चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर नारायण को लाल चंदन चढ़ाना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन भगवान विष्णु को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को इस तिथि पर नारायण को शमी के फूल चढ़ाने चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस दिन पर भगवान विष्णु को शमी के पत्ते चढ़ाने चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस तिथि पर भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Vat Savitri 2025: वट सावित्री व्रत पर नहीं मिल रहा है बरगद का पेड़ तो कैसे करें पूजा?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।