यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर अपने मूलांक के अनुसार करें खरीदारी, पूरे साल मिलेगा लाभ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया पर किए गए शुभ कार्यों का पुण्य कभी कम नहीं होता। इसी के साथ अक्षय तृतीया के दिन कुछ चीजों की खरीदारी करना काफ ...और पढ़ें

HighLights
- बुधवार 30 अप्रैल को मनाई जाएगी अक्षय तृतीया।
- अक्षय तृतीया पर खरीदारी करना माना जाता है शुभ।
- कभी कम नहीं होता इस दिन किए गए कार्यों का पुण्य।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025) मनाई जाती है। इस साल यह पर्व 30 अप्रैल 2025 को मनाया जा रहा है। यह दिन हिंदू धर्म में बहुत ही खास माना गया है, क्योंकि इसी तिथि पर भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम जी का जन्म हुआ था। इसी के साथ शास्त्रों में वर्णन मिलता है कि इसी तिथि पर मां गंगा भी धरती पर अवतरित हुई थीं।
क्या है शुभ मुहूर्त
अक्षय तृतीया, जिसे आखा तीज भी कहा जाता है, एक अबूझ मुहूर्त भी है, क्योंकि इस दिन पर कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है। इस दिन पर शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 10 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहने वाला है। अर्थात आपको इस शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
.jpg)
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
मूलांक अनुसार खरीदारी (What to buy on Akshaya Tritiya)
- मूलांक 1 - इन जातकों को अक्षय तृतीया पर गेहूं और जौ खरीदना चाहिए। इसके अलावा सोने के गहने खरीदना भी आपके लिए लाभकारी होगा।
- मूलांक 2 - इस मूलांक के जातक अक्षय तृतीया पर चावल खरीद सकते हैं। इससे आपको साल भर लाभ देखने को मिलेगा।
- मूलांक 3 - इन जातकों को अक्षय तृतीया के मौके पर पूजा-पाठ का सामना या फिर धार्मिक पुस्तक खरीदनी चाहिए।
- मूलांक 4 - अक्षय तृतीया पर मूलांक 4 के जातक नारियल और उड़द की दाल खरीदकर अपने घर ला सकते हैं।
- मूलांक 5 - अक्षय तृतीया पर मूलांक 5 के जातक तुलसी या बांस जैसे पौधे खरीदकर घर ला सकते हैं।
.jpg)
यह भी पढ़ें - Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया से इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत, कारोबार में मिलेगी सफलता
- मूलांक 6 - इन जातकों को अक्षय तृतीया पर चावल, मिश्री या फिर चांदी से बनी कोई वस्तु खरीदनी चाहिए।
- मूलांक 7 - अक्षय तृतीया के खास मौके पर मूलांक 7 के जातकों को केला खरीदकर उसका दान करना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
- मूलांक 8 - इस मूलांक के जातक अक्षय तृतीया पर तिल खरीद सकते हैं, जिससे इन्हें लाभ मिल सकता है।
- मूलांक 9 - इन जातकों के लिए अक्षय तृतीया पर मिट्टी के मटके खरीदना शुभ होगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Parashurama Jayanti 2025: परशुराम जयंती पर करें इस चालीसा का पाठ, सभी भयों से मिलेगी मुक्ति
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।