गुप्त दान का चमत्कार, ये 4 चीजें आपको पहुंचा सकती हैं फर्श से अर्श तक
दान करना हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए तीज-त्योहार पर अक्सर हम अलग-अलग चीजों का दान करते हैं और पुण्य प्राप्त करते हैं। ...और पढ़ें
-1783484437855_m.webp)
गुप्त दान करने के उपाय (Picture Credit- AI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दान-पुण्य करना हमारे धर्म में सबसे अहम माना जाता है। इसलिए अक्सर लोग जरूरतमंद व्यक्तियों को अलग-अलग चीजों का दान करते नजर आते हैं। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मक प्रभाव बढ़ता है। इस बार आप कुछ खास 4 चीजों का गुप्त दान करें, जिससे आप फर्श से अर्श पर आ जाएंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको जीवन में हमेशा सराहना मिलेगी।
मिट्टी के दीये का करें दान
आप अगर अपने विजन और मन की उलझन को कम करना चाहते हैं, तो ऐसे में आप मिट्टी के दीपक का दान जरूर करें। इसे आप किसी भी मंदिर या पवित्र जगहों पर 5, 11 या 21 की गिनती के हिसाब से दान करें। इससे आपके जीवन की उलझने कम होंगी। साथ ही आपको एक नया रास्ता खुलता हुआ नजर आएगा।

नमक का करें दान
नमक का दान सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। जब भी आप नमक को दान करते हैं, तो इससे आपके जीवन में कभी भी बीमारी नहीं आती है। साथ ही आपको और परिवार के किसी भी सदस्य को नजर भी नहीं लगती है। इसलिए आप इसे किसी लंगर वाली जगह, मंदिर या भंडारे के लिए दान कर सकते हैं।

छत्र का करें दान
आप अगर किसी समस्या में उलझे हुए हैं, तो इसे कम करने के लिए आप मंदिर में जाकर छत्र दान कर सकते हैं। इसे आप गोल्ड, सिल्वर या फूलों से तैयार करके दान करें। आपकी समस्याएं कम होंगी। इसे दान करने से आपका पूरा घर हर समय प्रोटेक्ट रहेगा।
खबरें और भी
आसन का करें दान
आप मंदिर में आसन का दान भी कर सकते हैं। इसका दान इसलिए जरूरी होता है क्योंकि इससे कार्यों में फोकस बढ़ता है और रिजल्ट भी अच्छे आते हैं। साथ ही आपको आरामदायक जिंदगी बिताने का मौका प्राप्त होता है।

इन 4 चीजों का दान करके देखिए। इससे आपके जीवन में जिस भी तरह की परेशानियां हैं, वो कम होती नजर आएंगी। साथ ही आपको कुछ बेहतर करने के रास्ते प्राप्त होंगे। इसलिए आप इन गुप्त दान को सही दिन और समय के हिसाब से करें। आप चाहें तो किसी त्योहार पर भी जाकर इन चीजों को दान कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- जल की बर्बादी से नाराज हो जाते हैं ये 2 ग्रह, कुंडली में लग सकता है दोष; जीवन में बढ़ने लगती हैं परेशानियां
यह भी पढ़ें- आखिर 4 महीने के लिए क्यों योगनिद्रा में चले जाते हैं भगवान विष्णु, कौन करता है सृष्टि का संचालन?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Image credit- AI