विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागदौड़ भरी जिंदगी में पीछे छूट रहे हैं आप? चाणक्य नीति की ये 3 बातें बदल देंगी आपकी सोच और काम का तरीका

Published: Wed, 02 Sep 2026 01:21 PM (IST)

चाणक्य नीति आज भी जीवन की कठिनाइयों का सामना करने और सफलता पाने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देती है। आचार्य ...और पढ़ें

सफलता पाने के लिए चाणक्य की रणनीति

सफलता पाने के लिए चाणक्य की रणनीति

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चाणक्य नीति आज के समय में जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने की ताकत देती हैं। हर कोई दिन-रात मेहनत करता है, नए-नए स्किल्स सीखने के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है, ताकि इस भागती-दौड़ती दुनिया में पीछे न रह जाए। लेकिन फिर कई बार इतने प्रयास के बाद हम जीवन में वैसी सफलता नहीं मिलती है, जैसी हमने सोची थी।

लेकिन क्या आपने इसके पीछे का कारण समझा। बात सिर्फ हार्ड वर्क करने की ही नहीं, बल्कि सही रणनीति अपनाने की है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर सदियों पहले आचार्य चाणक्य ने सफलता हासिल करने के कुछ ऐसे कड़वे नियम बताए थे, जो आज की दुनिया में एकदम फिट बैठते हैं। आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य की वो 3 बातें, जो आपकी सोच और काम करने के तरीके को बदलकर रख देगी।

चाणक्य नीति की शुरुआत में ही एक श्लोक देखने को मिलता है- 

तदहं संप्रवक्ष्यामि लोकानां हितकाम्यया।
येन विज्ञानमात्रेण सर्वज्ञत्वं प्रपद्यते।।

अर्थात्- मैं लोगों की भलाई की इच्छा से (राजनीति के) उन गहरे रहस्यों की बात कर रहा हूं, जिन्हें जान लेने मात्र से मनुष्य सर्वज्ञ हो जाता है अर्थात् उसे और कुछ जानने की जरूरत नहीं रहती है।

चाणक्य नीति के तीन नियम

मनसा चिन्तितं कार्यं वाचा नैव प्रकाशयेत्

मन्त्रेण रक्षयेद् गूढं कार्ये चापि नियोजयेत्।।

अर्थात्- मन से सोचे हुए काम को वाणी से प्रकट नहीं करना चाहिए, परंतु मननपूर्वक भली प्रकार सोचते हुए उसकी रक्षा करनी चाहिए और चुप रहते हुए उस सोची हुए बात को कार्यरूप में बदलना चाहिए।

इन्द्रियाणि च संयम्य बकवत् पण्डितो नर:।
देशकालबंल ज्ञात्वा सर्वकार्याणि साधयेत्।।

अर्थात्- बुद्धिमान व्यक्ति को अपनी इंद्रियों को काबू में करके समय के अनुसार अपनी क्षमता को तौलकर बगुले की तरह अपने कार्य को पूरा करना चाहिए।

परस्परस्य मर्माणि ये भाषन्ते नराधमा:।
त एवं विलयं यान्ति वल्मीकोदरसपर्वत्।।

अर्थात्- जो लोग एक-दूसरे की गुप्त बातों को प्रकट करते हैं, उनपर कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए।

भारतीय इतिहास का अत्यंत प्रभावशाली ग्रंथ 'चाणक्य नीति' जो जीवन, राजनीति, सामाजिक, पैसा और सफलता के रहस्यों को काफी आसान और व्यावहारिक तरीके से समझाने में मदद करता है। आचार्य चाणक्य ने जीवन के प्रत्येक पहलू पर कुछ न कुछ ऐसा जरूर कहा है, जो आने वाले समय में भी उतना ही प्रभावशाली रहेगा जितना की आज है।

यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: जंगल के एक फूल की तरह होता है गुणी पुत्र, अपने कर्मों से रोशन करता है पूरे कुल का नाम

यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: जो नहीं देते हैं आपको भाव, वो भी आपसे बात करने को तरसेंगे; सीख लें ये 5 बातें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।