विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूरी शिव चालीसा पढ़ने का नहीं है समय? तो इन पंक्तियों के पाठ से शिव जी जल्द सुनेंगे आपकी पुकार!

Published: Mon, 01 Jun 2026 07:00 AM (IST)

सोमवार को शिव चालीसा की विशेष पंक्तियों का पाठ करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। यह लेख उन ...और पढ़ें

शिव चालीसा की शक्तिशाली पंक्तियां (Image Source: AI-Generated)

शिव चालीसा की शक्तिशाली पंक्तियां (Image Source: AI-Generated)

HighLights

  1. सोमवार को शिव चालीसा की विशेष पंक्तियों का पाठ करें

  2. महादेव की कृपा से सभी भय दूर होते हैं

  3. शिवलिंग पर जल चढ़ाकर सुख-शांति की कामना करें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन शिव जी की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, महादेव की साधना करने से साधक को सभी भय से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

इस दिन शिव चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। अगर आप भी महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन इस लेख में बताई गई शिव चालीसा की पंक्तियों का पाठ जरूर करें। इससे आपको जल्द ही शुभ परिणाम मिलेंगे।

shiv chalisa path vidhi

(Image Source: AI-Generated)

1.जय गिरिजा पति दीन दयाला। सदा करत सन्तन प्रतिपाला॥

इस पंक्ति का अर्थ है कि हे माता पार्वती के स्वामी और असहायों पर दया करने वाले महादेव आपकी जय हो। आप हमेशा संतों और सज्जनों भक्तों की रक्षा करने वाले हैं।

2. कर त्रिशूल डमरू विरजाई। अघ निवारि सन्तन सुखदाई॥

शिव चालीसा की इस पंक्ति का अर्थ है कि शिव जी के हाथों में त्रिशूल और डमरू बेहद सुशोभित होते हैं। आप सभी लोगों के पापों का नाश करने वाले और सुख प्रदान करने वाले हैं।

3. देवन नीधि की पुकार जुहारी। आय गरल आप ही पचारी॥

इस पंक्ति का अर्थ है कि जब समुद्र मंथन के दौरान विष निकला, तो देवताओं ने रक्षा की गुहार लगाई, महादेव आपने ही उस विष का पान कर सृष्टि की रक्षा की थी।

4.पूजन रामचन्द्र जब कीन्हा। जीत के लंक विभीषण दीन्हा॥

रामेश्वरम में जब भगवान श्रीराम ने आपकी पूजा और आराधना की थी, तब आपकी ही कृपा और आशीर्वाद से उन्होंने लंका पर विजय प्राप्त की और विभीषण को वहां का राजा बनाया।

5. कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर। भये प्रसन्न दिए इच्छित वर॥"

हे प्रभु शंकर जब आप लोगों की सच्ची और कठिन तपस्या देखते हैं, तो अधिक प्रसन्न होकर उन्हें मनचाहा वरदान प्रदान करते हैं।

शिव चालीसा पाठ करने की सरल विधि

  • सोमवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें
  • शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
  • दीपक जलाकर महादेव की आरती करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
  • श्रद्धा के साथ ऊपर दी गई पंक्तियों का पाठ करें।
  • फल और मिठाई का भोग लगाएं।
  • जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें।

यह भी पढ़ें- Somwar Daan: सोमवार के दिन पूजा के बाद करें इन चीजों का दान, पूरी होगी मनचाही मुराद

यह भी पढ़ें- God Shiva: सोमवार के दिन इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, दूर होंगी सारी परेशानियां

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।