विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kalashtami 2024: कालाष्टमी पर राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया भाग्य

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Updated: Tue, 28 May 2024 09:00 PM (IST)

इस दिन भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव देव की पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस तिथि पर तंत्र वि ...और पढ़ें

Kalashtami 2024: कालाष्टमी पर राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक
Kalashtami 2024: कालाष्टमी पर राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक

HighLights

  1. सनातन पंचांग के अनुसार, 30 मई को ज्येष्ठ माह की कालाष्टमी है।
  2. यह पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
  3. इस दिन भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव देव की पूजा की जाती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kalashtami 2024: सनातन पंचांग के अनुसार, 30 मई को ज्येष्ठ माह की कालाष्टमी है। यह पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव देव की पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस तिथि पर तंत्र विद्या सीखने वाले साधक काल भैरव देव की कठिन साधना करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कालाष्टमी पर विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से काल भैरव देव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। अगर आप भी काल भैरव देव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो कालाष्टमी पर स्नान-ध्यान के बाद राशि अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करें।

यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

राशि अनुसार अभिषेक

  • मेष राशि के जातक कालाष्टमी पर गंगाजल में शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • वृषभ राशि के जातक कालाष्टमी के दिन स्नान-ध्यान के बाद कच्चे दूध से महादेव का अभिषेक करें।
  • मिथुन राशि के जातक कालाष्टमी पर गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • कर्क राशि के जातक कालाष्टमी के दिन स्नान-ध्यान के बाद पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • सिंह राशि के जातक कालाष्टमी पर गंगाजल में लाल चंदन मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • कन्या राशि के जातक कालाष्टमी पर गंगाजल में दूर्वा मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
  • तुला राशि के जातक ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक गंगाजल में शहद और लाल पुष्प मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • धनु राशि के जातक गंगाजल में मदार और कनेर के फूल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • मकर राशि के जातक कालाष्टमी पर स्नान-ध्यान के बाद नारियल जल से भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • कुंभ राशि के जातक ज्येष्ठ माह की अष्टमी पर गंगाजल में काले तिल मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।
  • मीन राशि के जातक कालाष्टमी पर गन्ने के रस में शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

यह भी पढ़ें: Rahu-Ketu Gochar 2024: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।