Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार को पूजा के समय करें सिंदूर से जुड़े ये उपाय, घर चलकर आएंगी मां लक्ष्मी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 18 Jul 2024 08:13 PM (IST)

    ऋग्वेद में धन की देवी मां लक्ष्मी की महिमा का वर्णन है। मां लक्ष्मी बेहद चंचल हैं। एक स्थान पर ज्यादा समय तक नहीं ठहरती हैं। इसके लिए व्यक्ति को जीवन ...और पढ़ें

    Shukrawar Ke Upay: इस विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा
    Shukrawar Ke Upay: इस विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा

    HighLights

    1. शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है।
    2. इस दिन मां लक्ष्मी संग विष्णु जी की पूजा की जाती है।
    3. मां लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रिय है। इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही सुख, सौभाग्य और धन-ऐश्वर्य में वृद्धि के लिए लक्ष्मी वैभव व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर एक मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि पूर्वक धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय सिंदूर से जुड़े ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से ममता की देवी मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं।

    यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन इस आसान विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    उपाय

    • जगत की देवी मां लक्ष्मी को लाल रंग अति प्रिय है। अतः पूजा के समय लाल रंग के फूल मां लक्ष्मी को अवश्य ही अर्पित करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं।
    • अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन पूजा के समय एक चुटकी सिंदूर मां को अर्पित करें। इस समय 'ॐ ह्री श्रीं क्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्रीं महालक्ष्मी मम गृहे धनं पूरय पूरय चिंतायै दूरय दूरय स्वाहा ।' मंत्र का जप करें।
    • धन के स्वामी भगवान विष्णु को तुलसी माता अति प्रिय है। अतः शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद तुलसी माता को जल का अर्घ्य दें। विधि विधान से पूजा करें। पूजा के समय तुलसी माता को सिंदूर अर्पित करें। इस समय सुख, समृद्धि एवं धन में वृद्धि की कामना करें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।
    • शुक्रवार का दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित होता है। अतः शुक्रवार के दिन पूजा के समय मां दुर्गा को लाल रंग की चुनरी और सिंदूर अर्पित करें। इस समय अपनी कामना मां दुर्गा से करें। आप अर्पित सिंदूर को लाल रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में भी रख सकते हैं। इस उपाय को करने से समय के साथ आय में वृद्धि होती है।
    • अगर आप धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनकी कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। इस उपाय को करने से व्यक्ति के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: नवंबर महीने में इतने दिन बजेंगी शहनाइयां, नोट करें सही डेट एवं लग्न मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।