Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mangalwar Ke Upay: मंगलवार के दिन जरूर करें सिंदूर से जुड़े ये उपाय, धन संबंधी परेशानी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 15 Jul 2024 08:53 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो मंगलवार के दिन (Mangalwar Ke Upay) मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी की पूजा करने से जातक को कुंडली में ...और पढ़ें

    Mangalwar Ke Upay: इन उपायों से करें हनुमान जी को प्रसन्न
    Mangalwar Ke Upay: इन उपायों से करें हनुमान जी को प्रसन्न

    HighLights

    1. मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है।
    2. इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है।
    3. हनुमान जी की पूजा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mangalwar ke Upay: मंगलवार का दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी को अति प्रिय है। इस दिन ही हनुमान जी की भेंट भगवान श्रीराम से हुई थी। अतः मंगलवार के दिन राम परिवार संग हनुमान जी की पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए मंगलवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार के दिन विशेष उपाय करने का विधान है। इन उपायों को करने से सभी प्रकार के दुखों से छुटकारा मिलता है। अगर आप भी धन संबंधी परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन सिंदूर से जुड़े ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: सोमवार के दिन जरूर करें बेलपत्र और काले तिल से जुड़े ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर


    सिंदूर के उपाय

    • अगर आप जीवन में व्याप्त समस्त प्रकार के दुखों से निजात पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय कम से कम सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।
    • अगर आप आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद निकटतम मंदिर जाकर हनुमान जी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें। इस समय बजरंग बाण का पाठ करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।
    • हनुमान जी को लाल रंग अति प्रिय है। अतः मंगलवार के दिन पूजा के समय हनुमान जी को लाल रंग का चोला अवश्य ही अर्पित करें। इस उपाय को करने से जातक पर हनुमान जी की विशेष कृपा बरसती है।
    • अगर आप किसी विशेष कार्य में सफलता पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन मंदिर जाकर हनुमान जी की पूजा करें। इसके पश्चात, हनुमान जी को अर्पित सिंदूर को माथे पर लगाकर कार्य में सफलता पाने की कामना करें। इस उपाय को करने से जातक को मन मुताबिक सफलता मिलती है।
    • अगर आप हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन पूजा के समय बजरंगबली को लाल रंग का पुष्प अवश्य ही अर्पित करें। इस उपाय को करने से जातक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें: सोमवार को इन 5 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।