विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

God Krishna: ज्येष्ठ माह की अष्टमी पर करें भगवान श्रीकृष्ण के 108 नामों का मंत्र जप, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Updated: Wed, 29 May 2024 04:22 PM (IST)

वैष्णव समाज के अनुयायी मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मत है कि भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति ह ...और पढ़ें

Masik Krishna Janmashtami 2024: ज्येष्ठ माह की अष्टमी पर करें भगवान श्रीकृष्ण के 108 नामों का मंत्र जप
Masik Krishna Janmashtami 2024: ज्येष्ठ माह की अष्टमी पर करें भगवान श्रीकृष्ण के 108 नामों का मंत्र जप

HighLights

  1. सनातन पंचांग के अनुसार, 30 मई को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है।
  2. यह पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
  3. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की पूजा-अर्चना की जाती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Masik Krishna Janmashtami 2024: सनातन पंचांग के अनुसार, 30 मई को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है। यह पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस प्रकार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी 30 मई को है। इस दिन विधि-विधान से जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही वैष्णव समाज के अनुयायी मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मत है कि भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही यश, कीर्ति, सुख-समृद्धि और धन-वैभव में वृद्धि होती है।

न्याय के देवता शनिदेव के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण हैं। इसके लिए ज्योतिष भी कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव को समाप्त करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने की सलाह देते हैं। राहु और केतु के प्रभाव तत्काल से समाप्त हो जाते हैं। वहीं, कृष्णजी की भक्ति करने से न्याय के देवता शनिदेव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से जातक के जीवन में व्याप्त आर्थिक विषमता दूर होती है। अगर आप भी जीवन में व्याप्त दुख और संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर विधिपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण संग श्रीजी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय भगवान श्रीकृष्ण के 108 नामों का मंत्र जप अवश्य करें।

यह भी पढ़ें: Rahu-Ketu Gochar 2024: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट


भगवान श्रीकृष्ण के 108 नाम 

1. ॐ कृष्णाय नमः

2. ॐ कमलानाथाय नमः

3. ॐ वासुदेवाय नमः

4. ॐ सनातनाय नमः

5. ॐ वसुदेवात्मजाय नमः

6. ॐ पुण्याय नमः

7. ॐ लीलामानुष विग्रहाय नमः

8. ॐ श्रीवत्सकौस्तुभधराय नमः

9. ॐ यशोदावत्सलाय नमः

10. ॐ हरिये नमः

11. ॐ चतुर्भुजात्तचक्रासिगदा नमः

12. ॐ शङ्खाम्बुजायुधाय नमः

13. ॐ देवकीनन्दनाय नमः

14. ॐ श्रीशाय नमः

15. ॐ नन्दगोपप्रियात्मजाय नमः

16. ॐ यमुनावेगसंहारिणे नमः

17. ॐ बलभद्रप्रियानुजाय नमः

18. ॐ पूतनाजीवितहराय नमः

19. ॐ शकटासुरभञ्जनाय नमः

20. ॐ नन्दव्रजजनानन्दिने नमः

21. ॐ सच्चिदानन्दविग्रहाय नमः

22. ॐ नवनीतविलिप्ताङ्गाय नमः

23. ॐ नवनीतनटनाय नमः

24. ॐ मुचुकुन्दप्रसादकाय नमः

25. ॐ षोडशस्त्रीसहस्रेशाय नमः

26. ॐ त्रिभङ्गिने नमः

27. ॐ मधुराकृतये नमः

28. ॐ शुकवागमृताब्धीन्दवे नमः

29. ॐ गोविन्दाय नमः

30. ॐ योगिनांपतये नमः

31. ॐ वत्सवाटचराय नमः

32. ॐ अनन्ताय नमः

33. ॐ धेनुकासुरभञ्जनाय नमः

34. ॐ तृणीकृत तृणावर्ताय नमः

35. ॐ यमलार्जुनभञ्जनाय नमः

36. ॐ उत्तलोत्तालभेत्रे नमः

37. ॐ तमालश्यामलाकृतिये नमः

38. ॐ गोपगोपीश्वराय नमः

39. ॐ योगिने नमः

40. ॐ कोटिसूर्यसमप्रभाय नमः

41. ॐ इलापतये नमः

42. ॐ परंज्योतिषे नमः

43. ॐ यादवेंद्राय नमः

44. ॐ यदूद्वहाय नमः

45. ॐ वनमालिने नमः

46. ॐ पीतवसने नमः

47. ॐ पारिजातापहारकाय नमः

48. ॐ गोवर्थनाचलोद्धर्त्रे नमः

49. ॐ गोपालाय नमः

50. ॐ सर्वपालकाय नमः

51. ॐ अजाय नमः

52. ॐ निरञ्जनाय नमः

53. ॐ कामजनकाय नमः

54. ॐ कञ्जलोचनाय नमः

55. ॐ मधुघ्ने नमः

56. ॐ मथुरानाथाय नमः

57. ॐ द्वारकानायकाय नमः

58. ॐ बलिने नमः

59. ॐ बृन्दावनान्त सञ्चारिणे नमः

60. ॐ तुलसीदाम भूषनाय नमः

61. ॐ स्यमन्तकमणेर्हर्त्रे नमः

62. ॐ नरनारयणात्मकाय नमः

63. ॐ कुब्जा कृष्णाम्बरधराय नमः

64. ॐ मायिने नमः

65. ॐ परमपुरुषाय नमः

66. ॐ मुष्टिकासुर चाणूर मल्लयुद्ध विशारदाय नमः

67. ॐ संसारवैरिणे नमः

68. ॐ कंसारये नमः

69. ॐ मुरारये नमः

70. ॐ नाराकान्तकाय नमः

71. ॐ अनादि ब्रह्मचारिणे नमः

72. ॐ कृष्णाव्यसन कर्शकाय नमः

73. ॐ शिशुपालशिरश्छेत्रे नमः

74. ॐ दुर्योधनकुलान्तकाय नमः

75. ॐ विदुराक्रूर वरदाय नमः

76. ॐ विश्वरूपप्रदर्शकाय नमः

77. ॐ सत्यवाचे नमः

78. ॐ सत्य सङ्कल्पाय नमः

79. ॐ सत्यभामारताय नमः

80. ॐ जयिने नमः

81. ॐ सुभद्रा पूर्वजाय नमः

82. ॐ विष्णवे नमः

83. ॐ भीष्ममुक्ति प्रदायकाय नमः

84. ॐ जगद्गुरवे नमः

85. ॐ जगन्नाथाय नमः

86. ॐ वेणुनाद विशारदाय नमः

87. ॐ वृषभासुर विध्वंसिने नमः

88. ॐ बाणासुर करान्तकाय नमः

89. ॐ युधिष्ठिर प्रतिष्ठात्रे नमः

90. ॐ बर्हिबर्हावतंसकाय नमः

91. ॐ पार्थसारथये नमः

92. ॐ अव्यक्ताय नमः

93. ॐ गीतामृत महोदधये नमः

94. ॐ कालीय फणिमाणिक्य रञ्जित श्री पदाम्बुजाय नमः

95. ॐ दामोदराय नमः

96. ॐ यज्ञभोक्त्रे नमः

97. ॐ दानवेन्द्र विनाशकाय नमः

98. ॐ नारायणाय नमः

99. ॐ परब्रह्मणे नमः

100. ॐ पन्नगाशन वाहनाय नमः

101. ॐ जलक्रीडा समासक्त गोपीवस्त्रापहाराकाय नमः

102. ॐ पुण्य श्लोकाय नमः

103. ॐ तीर्थकृते नमः

104. ॐ वेदवेद्याय नमः

105. ॐ दयानिधये नमः

106. ॐ सर्वभूतात्मकाय नमः

107. ॐ सर्वग्रह रुपिणे नमः

108. ॐ परात्पराय नमः

यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन पूजा के समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।