विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aarti ke Niyam: कहीं आप भी तो गलत तरीके से नहीं कर रहे आरती? यहां जानें सही विधि

Published: Wed, 03 Jan 2024 03:43 PM (IST)

Puja Vastu Tips हिंदू घरों में सुबह-शाम अपने आराध्य की पूजा की जाती है। इस दौरान आरती का भी विशेष ...और पढ़ें

Aarti ke Niyam: यहां जानें आरती करने का सही तरीका।
Aarti ke Niyam: यहां जानें आरती करने का सही तरीका।

HighLights

  1. ईश्वर की आराधना करने का माध्यम है पूजा-अर्चना।
  2. पूजा के दौरान मुख्य रूप से की जाती है आरती।
  3. सही तरीके से आरती करने पर प्राप्त होता है पूजा का पूर्ण फल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aarti Vidhi: अपनी पूजा को सफल बनाने के लिए कई नियमों का ध्यान रखना पड़ता है। आरती भी पूजा का ही एक अहम हिस्सा मानी जाती है। इसके बिना कोई भी पूजा अधूरी होती है और ऐसे में व्यक्ति को पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता। कई लोग आरती के दौरान जाने-अनजाने में कुछ गलतियां कर बैठते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आरती करने का सही तरीका।

ये है सही तरीका

अपने आराध्य की आरती हमेशा एक ही जगह पर खड़े होकर करनी चाहिए। आरती करते समय थोड़ा-सा झुक जाएं। आरती उतारते समय चार बार भगवान के चरणों में, दो बार नाभि पर, एक बार मुखमण्डल पर और सात बार सभी अंगों पर घुमाना चाहिए। इस प्रकार आरती करने से चौदह भुवन जो भगवान में समाहित हैं, उन तक आपका प्रणाम पहुंचता है और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

कैसी होनी चाहिए आरती की थाली

आरती के लिए तांबे, पीतल या चांदी की थाली अच्छी मानी जाती है। भगवान की आरती से पहले आरती की थाली में सभी जरूरी सामान जैसे गंगा जल, कुमकुम, चावल, चंदन, फूल और भोग के लिए फल या मिठाई जरूर रखें। वहीं, आरती के दौरान पीतल या चांदी का दीपक इस्तेमाल करना ज्यादा अच्छा माना जाता है। इसके अलावा मिट्टी और आटे का बना दीया भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

इन बातों का रखें ध्यान

स्‍कंद पुराण में बताया गया है कि पूजा-पाठ में गाय के दूध से बने घी का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे में भगवान की आरती करते समय घी का दीपक ही जलाना चाहिए। आप चाहें तो सरसों के तेल में भीगी मौली से भी बत्‍ती को भी आरती में इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा कपूर से भी भगवान की आरती उतारी जा सकती है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर बनी रहती है। 

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'