विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कृष्ण जन्माष्टमी 2026: देश के ये 5 प्रसिद्ध मंदिर, जहां जन्माष्टमी पर उमड़ती है भक्तों की भारी भीड़

Published: Fri, 04 Sep 2026 10:25 AM (IST)

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा, जो भगवान कृष्ण के जन्म का प्रतीक है। इस अवसर ...और पढ़ें

भारत के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर

भारत के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। यह व्रत भगवान कृष्ण के जन्म का प्रतीक है। हिंदू पंचांग के मुताबिक भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी मनाया जाता है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर 2026 को मनाया जा रहा है।

भारतवर्ष में भगवान कृष्ण के कई अनेक भक्त हैं, जो नियमित रूप से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। इसके अलावा भगवान श्रीविष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में हुआ था, इसलिए जन्माष्टमी की पूजा मध्यरात्रि के आसपास की जाती है।

जन्माष्टमी के अन्य अनुष्ठानों में भक्त कृष्ण मंदिर जाकर प्रार्थना और पूजा-अर्चना करते हैं। भारत वर्ष में भगवान श्रीकृष्ण के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जो जन्माष्टमी पर काफी खूबसूरत लगते हैं। आइए जानते हैं इन मंदिरों के बारे में।

krishna janmashtami 2026 top 5 famous krishna temples in india mathura banke bihari dwarkadhish udupi guruvayur

मथुरा में स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर

मथुरा में स्थित भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर उस कारागार के चारों ओर बना है, जहां भगवान श्रीकृष्ण के माता-पिता, वासुदेव और देवकी को उनके मामा कंस ने बंदी बनाकर रखा था। इस परिसर में भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित अन्य मंदिर भी हैं जिन्हें जन्माष्टमी के मौके पर सजाया जाता है।

बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन उत्तर प्रदेश

बांके बिहारी मंदिर भगवान कृष्ण के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल हैं। यह वृंदावन के ठाकुर के सात प्रमुख मंदिरों में शामिल है। जन्माष्टमी के अवसर पर बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है और मंगल आरती में भी शामिल होते हैं।

गुजरात का द्वारकाधीश मंदिर

गुजरात में स्थित द्वारकाधीश मंदिर को जगत मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि, भगवान कृष्ण के परपोते व्रजनाथ ने 2500 साल से भी ज्यादा समय पहले स्थापित किया था।

यह मंदिर एक छोटी पहाड़ी पर बसा है और यहां तक पहुंचने के लिए भक्तों को 50 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। जन्माष्टमी के दौरान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

कर्नाटक के उडुपी में स्थित श्रीकृष्ण मंदिर

श्री कृष्ण मंदिर दक्षिण भारत का एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। ऐसा माना जाता है कि, यहां भगवान श्रीकृष्ण की सबसे सुंदर मूर्तियों में से एक विराजमान हैं, जिसे जन्माष्टमी के मौके पर काफी भव्यता के साथ सजाया जाता है। इस मंदिर में भक्त मूर्ति को सीधे नहीं देख सकते, बल्कि नवग्रह किटिकी या नौ छेदों वाली खिड़कियों के जरिए देख सकते हैं।

केरल का गुरुवयूर कृष्ण मंदिर

केरल में बसा है कृष्ण मंदिर जिसे दक्षिण भारत का द्वारका भी कहा जाता है। यह देश के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में शामिल है। माना जाता है कि यहां के मुख्य गर्भगृह का पुनर्निर्माण 1638 ईस्वी में कराया गया था। जन्माष्टमी के मौके पर इस मंदिर को अक्सर काफी सुंदर तरीके से सजाया जाता है।

यह भी पढ़ें- 'कुंज बिहारी' नाम से क्यों पुकारे जाते हैं श्रीकृष्ण? जानें जन्माष्टमी की आरती का धार्मिक महत्व

यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी 2026 पर अपनी राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, श्रीकृष्ण की बनी रहेगी विशेष कृपा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।