Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Banke Bihari Mandir: इस दिन से बांके बिहारी जी श्रद्धालुओं को फूलबंगला में देंगे दर्शन, जानें इसकी खासियत

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 01:22 PM (IST)

    बांके बिहारी मंदिर में फूलबंगला का आयोजन कामदा एकादशी से शुरू होता है और सावन माह की हरियाली अमावस्या तक चलता है। इसी दिन बांके बिहारी जी फूलबंगला में ...और पढ़ें

    Banke Bihari Mandir: इस दिन से बांके बिहारी जी श्रद्धालुओं को फूलबंगला में देंगे दर्शन, जानें इसकी खासियत
    Banke Bihari Mandir: इस दिन से बांके बिहारी जी श्रद्धालुओं को फूलबंगला में देंगे दर्शन, जानें इसकी खासियत

    HighLights

    1. बांके बिहारी जी का मंदिर वृंदावन में स्थित है।
    2. हर साल बांके बिहारी जी फूलबंगला में दर्शन देते हैं।
    3. इस मंदिर में रोजाना अधिक संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Banke Bihari Mandir Phool Bangla: देश में ऐसे कई मंदिर हैं, जो बेहद प्रसिद्ध हैं। ऐसा ही एक मंदिर वृंदावन में स्थित है बांके बिहारी जी का। इस मंदिर में रोजाना अधिक संख्या में श्रद्धालु बांके बिहारी जी के दर्शन करने के लिए आते हैं। किसी खास त्योहार पर इस मंदिर में अधिक भीड़ देखने को मिलती है। हर साल बांके बिहारी जी फूलबंगला में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं। फूलबंगला का महोत्सव बांके बिहारी जी को गर्मी से राहत देने के लिए मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस बार किस दिन से बांके बिहारी जी फूलबंगला में विराजमान होंगे।  

    यह भी पढ़ें: Banke Bihari Temple: क्यों लगाया जाता है बांके बिहारी मंदिर में बार-बार पर्दा? जाने इसका रहस्य

    इस दिन सजेगा फूलबंगला

    चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार कामदा एकादशी 19 अप्रैल को है। इसी दिन बांके बिहारी जी फूलबंगला में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। गर्मी बढ़ने पर भगवान को शीतलता प्रदान करने के लिए मंदिरों को फूलों से सजाया जाता है। इसी को फूलबंगला कहा जाता है। फूलबंगला  का आयोजन कामदा एकादशी से शुरू होता है और सावन माह की हरियाली अमावस्या तक चलता है।  

    इन फूलों का होता है प्रयोग

    बांके बिहारी जी के वस्त्र को भी फूलों की मदद से सजाया जाता है। इन फूलों में चमेली, गुलाब, गेंदा  मोगरा समेत कई विदेशी फूलों का भी प्रयोग किया जाता है, जिससे बांके बिहारी जी को गर्मी में ठंडक मिल सके।

     

    हर दिन सजाया जाता है फूल बंगला

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोजाना फूलबंगला को अलग-अलग तरह से सजाया जाता है। फूलबंगला में इस्तेमाल किए गए फूलों को अहमदाबाद, दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता मंगाए जाते हैं। फूलबंगला के दौरान अधिक संख्या में देश और विदेश से श्रद्धालु आते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bijasan Devi Mandir: मन्नत पूरी होने पर माता को अर्पित किए जाते हैं पीतल के घंटे, दूर-दूर तक फैली है ख्याति

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।')

     (Pic credit - instagra/ srihitpremanadjimaharaj23)