Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Zodiac Signs: इन राशियों को करियर में मिलेगी गुड न्यूज, खुलेंगे सफलता के द्वार

    Updated: Sun, 22 Jun 2025 04:05 PM (GMT+05:30)

    सिंह राशि के स्वामी आत्मा के कारक सूर्य देव हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। वहीं, मेष राशि के जातकों को सूर्य देव शुभ फल देते हैं। भगवा ...और पढ़ें

    Zodiac Signs: सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें?

    Zodiac Signs: सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं।

    2. वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन आत्मा के कारक सूर्य देव की पूजा की जाती है। साथ ही सूर्य देव की कृपा पाने के लिए दान-पुण्य किया जाता है। सूर्य देव की पूजा करने से आरोग्य जीवन का वरदान साधक को मिलता है।

    जीवन में मानसिक या शारीरिक कष्टों से मुक्ति पाने के लिए सूर्य देव की पूजा करने की सलाह देते हैं। सूर्य देव की पूजा करने से करियर संबंधी परेशानी भी दूर होती है। ज्योतिषियों की मानें तो 06 जुलाई तक सूर्य देव की कृपा कई राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से करियर में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। आइए, इसके बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: कौन थीं बाबा वेंगा? जिनकी सच हो रही हैं रहस्यमयी भविष्यवाणियां

    मिथुन राशि

    सूर्य देव के आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। वर्तमान समय में सूर्य देव मिथुन राशि में विराजमान हैं। इस राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। आपके स्वभाव में बदलाव देखने को मिलेगा। आपके भाई और बहन को भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही सम्मानित लोगों के साथ उनकी दोस्ती रहेगी। जॉब संबंधी परेशानी दूर होगी। जॉब में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही वेतन में भी इजाफा हो सकता है।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों को जॉब मिल सकती है। सरकारी नौकरी के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको ऑफर लेटर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। ऐसा हो सकता है कि आपको नया दायित्व दिया जा सकता है। आपको टीम लीड करने का मौका मिल सकता है। आपके व्यवहार में निखार आएगा। आपकी पिता की सेहत अच्छी रहेगी अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार दान करें। साथ ही रोजाना सूर्य देव को जल अर्पित करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: बाबा वेंगा ने राशियों को लेकर की है भविष्यवाणी, इन जातकों को मिलेगा फायदा

    सूर्य मंत्र

    1. जपाकुसुम संकाशं काश्यपेयं महाद्युतिम ।
    तमोsरिं सर्वपापघ्नं प्रणतोsस्मि दिवाकरम ।।

    2. ऊँ आकृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यण्च ।
    हिरण्य़येन सविता रथेन देवो याति भुवनानि पश्यन ।।

    3. ऊँ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्न: सूर्य: प्रचोदयात ।।

    4. ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय सहस्रकिरणाय नमः

    5. ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः


    यह भी पढ़ें: कहां है शनिदेव को समर्पित कोकिला वन और क्या है इसका धार्मिक महत्व?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।