विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Surya Gochar 2026: सूर्य के गोचर से इन 4 राशियों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, जानें अपनी राशि का हाल

Published: Mon, 12 Jan 2026 05:56 PM (IST)

सूर्य का मकर राशि में गोचर (14 जनवरी 2026) सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के लिए क्या बदलाव लाएगा? ...और पढ़ें

इन राशियों पर कैसा पड़ेगा सूर्य गोचर का प्रभाव (Image Source: AI-Generated)

इन राशियों पर कैसा पड़ेगा सूर्य गोचर का प्रभाव (Image Source: AI-Generated)

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 14 जनवरी 2026 को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिसे हम मकर संक्रांति के महापर्व के रूप में जानते हैं। ज्योतिष में सूर्य का यह बदलाव आत्मविश्वास, साहस और कर्म की दिशा तय करता है। एक्ट्रोपत्री की दिव्या गौतम के अनुसार, सूर्य का यह गोचर सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष परिणाम लेकर आ रहा है।

जहां सिंह राशि वालों के लिए यह शत्रुओं पर विजय का समय है। वहीं, वृश्चिक राशि वालों के लिए यह करियर में साहस दिखाने का अवसर है। आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए सूर्य देव का क्या संदेश है और कौन से उपाय आपको सफलता दिलाएंगे।

सिंह राशि

Singh-(

सिंह राशि वालों के लिए सूर्यदेव लग्न के स्वामी होकर इस समय षष्ठ भाव (प्रतिस्पर्धा, सेवा और स्वास्थ्य का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। इससे विरोधियों पर जीत मिलने के योग बनते हैं। काम की चुनौतियों को सुलझाने की ताकत बढ़ती है और सेहत को लेकर अनुशासन लाने का मौका मिलता है।

सूर्यदेव की दृष्टि द्वादश भाव (खर्च और आध्यात्म) पर भी रहेगी। ऐसे में खर्च बढ़ सकते हैं या मन आध्यात्म की ओर झुक सकता है। फिजूलखर्च से बचना जरूरी रहेगा।

सिंह राशि के उपाय: जरूरतमंदों की सेवा करें। बिना जरूरत खर्च करने से बचें।

कन्या राशि

Kanya

कन्या राशि वालों के लिए सूर्यदेव द्वादश भाव के स्वामी होकर पंचम भाव (बुद्धि, शिक्षा और रचनात्मकता का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। इस दौरान पढ़ाई, क्रिएटिव काम या नई सीख में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

सूर्यदेव की दृष्टि एकादश भाव (लाभ और नेटवर्क) पर पड़ने से सही लोगों से जुड़कर धीरे-धीरे फायदे मिलने के संकेत हैं। धैर्य और लगातार प्रयास से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

कन्या राशि के उपाय: किताबें या स्टेशनरी दान करें। रोज कृतज्ञता का भाव रखें।

तुला राशि

Tula

तुला राशि वालों के लिए सूर्यदेव एकादश भाव के स्वामी होकर चतुर्थ भाव (घर, परिवार और सुख का क्षेत्र) से गोचर कर रहे हैं। घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। प्रॉपर्टी या परिवार के सहयोग से लाभ के योग भी बन सकते हैं।

सूर्यदेव की दृष्टि दशम भाव (करियर और प्रतिष्ठा) पर पड़ने से काम की जगह पहचान बढ़ सकती है। मेहनत और अनुशासन का सीधा असर करियर पर दिखेगा।

तुला राशि के उपाय: घर में शांति बनाए रखें। रविवार को दीपक जलाएं।

वृश्चिक राशि

Vrishak

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्यदेव दशम भाव के स्वामी होकर तृतीय भाव (साहस, प्रयास और संवाद) से गोचर कर रहे हैं। इससे करियर में खुद पहल करने की ताकत बढ़ेगी। आपकी बात रखने की क्षमता और आत्मविश्वास मजबूत होगा।

सूर्यदेव की दृष्टि नवम भाव (भाग्य और गुरु) पर पड़ने से गुरुजनों, मेंटॉर या बड़ों से मार्गदर्शन मिल सकता है। भाग्य से जुड़े मामलों में भी सहयोग मिलने के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि के उपाय: गुरुजनों और बड़ों का सम्मान करें। अहंकार से जुड़े टकराव से बचें।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक | Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: [email protected]