Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Gochar 2026: इन राशियों के लिए शुरू होने वाले हैं 'अच्छे दिन', जॉब की हर टेंशन होगी छूमंतर

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 06:36 PM (IST)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 मार्च को मीन संक्रांति है, जब सूर्य देव कुंभ से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस दिन गंगा स्नान, सूर्य देव की पूजा और दा ...और पढ़ें

    Surya Gochar 2026: सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें?

    Surya Gochar 2026: सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें? 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार 15 मार्च को मीन संक्रांति है। यह पर्व सूर्य देव के मीन राशि में गोचर करने के अवसर पर मनाया जाता है। मीन संक्रांति के दिन बड़ी संख्या में साधक गंगा समेत उनकी सहायक नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसके बाद विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा और साधना करते हैं। साथ जप-तप और दान करते हैं।

    ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य देव के मीन राशि में गोचर करने से कई लोगों को करियर में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। साथ ही सभी प्रकार के शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    सूर्य गोचर 2026 (Surya Gochar 2026)

    12

    आत्मा के कारक सूर्य देव रविवार 15 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। 15 मार्च को देर रात 01 बजकर 08 मिनट पर सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 13 अप्रैल तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 14 अप्रैल को सूर्य देव मेष राशि में गोचर करेंगे।

    मिथुन राशि

    सूर्य देव के मीन राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों को करियर में विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि में गुरु पूर्व से विराजमान हैं। सूर्य और देवगुरु बृहस्पति देव आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। जॉब की परेशानी दूर होगी। शारीरिक व्याधि से भी मुक्ति मिलेगी। आपकी प्रसिद्धि फैलगी। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। रोजाना सूर्य देव को जल अर्पित करें। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती ह। पके स्वभाव में उदारता और कुशलता आएगी। पिता जी की सेवा और सम्मान करें। माता जी का ख्याल रखें।

    कर्क राशि

    सूर्य देव के मीन राशि में गोचर करने से कर्क राशि के जातकों को टीम लीड करने का अवसर मिल सकता है। आसान शब्दों में कहें तो प्रमोशन के योग हैं। अगर जॉब स्विच करने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है। विशेष क्षेत्र में आपको विद्या हासिल हो सकती है। कानून या कानून से संबंधित क्षेत्र में आप अपने करियर को आजमा सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सूर्य की स्थिति से आपको मनचाहा वर मिलेगा। सूर्य देव की पूजा करने से करियर में सफलता मिलेगी। समय का सदुपयोग करें। जीवन में तरक्की और उन्नति की राह पर अग्रसर रहेंगे।

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।