शुक्रदेव बड़ा का राशि परिवर्तन, वृषभ राशि में एंट्री करते ही इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
ज्योतिषी आनंद सागर पाठक के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 को शुक्रदेव वृषभ राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगा।
-1776251749813_m.webp)
किन राशियों को मिलेगा लाभ (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। शुक्रदेव को सुख, वैभव और प्रेम का प्रतीक जाता है। जब शुक्रदेव अपनी चाल में बदलाव करते हैं, तो उसका प्रभाव राशि के जातकों पर पड़ता है। अब 19 अप्रैल 2026 (Shukra Gochar 2026 Date) को शुक्रदेव अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि यह गोचर से कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी रहने वाला है।
धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक निवेश के मामलों में कोई जोखिम न लें। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि शुक्र गोचर (Shukra Gochar Effects) का प्रभाव सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों पर क्या पड़ेगा।
-1776251853058.jpg)
(Picture Credit- AI Generated)
सिंह राशि: शुक्र आपके दशम भाव यानी कर्म क्षेत्र में गोचर कर रहे हैं। करियर के मामले में आपको अपनी मेहनत का सकारात्मक फल मिलेगा, लेकिन सफलता पाने के लिए भागदौड़ बनी रहेगी। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, पर घर और काम के बीच सामंजस्य बिठाने में थोड़ी मानसिक थकान हो सकती है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और लोग आपके काम की सराहना करेंगे।
क्या न करें: काम के दबाव में आकर अपने परिवार की खुशियों और घर की जिम्मेदारियों को पूरी तरह नजरअंदाज न करें।
उपाय: शुक्रवार को गाय को सफेद मिठाई या मिश्री खिलाएं।
कन्या राशि: आपके नवम भाव में शुक्र का गोचर भाग्य को बहुत मजबूती देगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और लंबी दूरी की यात्राओं से धन लाभ के योग बनेंगे। बड़ों और गुरुओं की सलाह आपके लिए उन्नति के नए द्वार खोलेगी। यह समय आपके जीवन में स्थिरता और मानसिक सुकून लेकर आएगा। विदेश से जुड़े कार्यों में भी आपको शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
क्या न करें: अपनी सफलता का अत्यधिक प्रदर्शन न करें और केवल भाग्य के भरोसे बैठकर मेहनत करना न छोड़ें।
उपाय: शुक्रवार को किसी जरूरतमंद को सफेद वस्त्र भेंट करें।
तुला राशि: शुक्रदेव आपके अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं, जो जीवन में अचानक कुछ बड़े बदलाव ला सकता है। अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें और आर्थिक निवेश के मामलों में कोई भी बड़ा जोखिम न लें। वाणी पर संयम रखना और हर काम में धैर्य बनाए रखना इस समय आपके लिए बहुत जरूरी है। गुप्त विद्याओं की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है।
क्या न करें: किसी भी अनजान व्यक्ति पर धन या संपत्ति से जुड़े मामलों में तुरंत और अंधा भरोसा न करें।
उपाय: शुक्रवार की शाम को घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं।
यह भी पढ़ें- सूर्य गोचर इन राशियों के लिए लाएगा कारोबार में बंपर बढ़ोतरी, आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
वृश्चिक राशि: शुक्रदेव आपके सातवें भाव में आ रहे हैं, जिससे जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मिठास और आपसी प्रेम बढ़ेगा। अगर व्यापार की बात करें, तो पार्टनरशिप में चल रहे काम अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ते रहेंगे और इस दौरान नए व्यावसायिक संबंध भी बन सकते हैं। खुद को बेहतर बनाने और नए लोगों से जुड़कर फायदा उठाने के लिए यह बहुत ही शानदार समय है। एक-दूसरे पर आपका भरोसा पहले से और भी ज्यादा मजबूत होगा।
क्या न करें: साझेदारी के कामों में कोई भी महत्वपूर्ण बात न छिपाएं, पूरी पारदर्शिता बनाए रखना ही बेहतर संचालन है।
उपाय: लक्ष्मी मंदिर में बताशे या सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
यह भी पढ़ें- 11 मई को स्वराशि मेष में लौटेंगे मंगल, जॉब में होगा प्रमोशन और कारोबार में बड़ा मुनाफा
यह भी पढ़ें- मेष राशि में आ रहे हैं ग्रहों के राजा सूर्य, इन 4 राशियों की रातों-रात चमकेगी किस्मत
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: [email protected]
