यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shani Gochar 2025: सावन महीने में इन 3 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, बिजनेस में होगी बंपर कमाई
ज्योतिषियों की मानें तो देवों के देव महादेव की पूजा करने से न्याय के देवता शनिदेव (Shani Gochar 2025) प्रसन्न होते हैं। अपनी कृपा साधक पर बरसाते हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- कर्मफल दाता शनिदेव कुंभ राशि के स्वामी हैं।
- मकर राशि पर मंगल देव की कृपा बरसती है।
- हनुमान जी की पूजा करने से संकटों का नाश होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना कई राशि के जातकों के लिए मंगलकारी रहने वाला है। इस महीने में न्याय के देवता शनिदेव की कृपा कई राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से साधक को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। साथ ही आर्थिक परेशानी भी दूर हो सकती है।
ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में न्याय के देवता शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शनिदेव ने अपनी चाल बदली है। शनिदेव वक्री चाल चल रहे हैं। शनिदेव की चाल बदलने से तीन भाग्यशाली जातकों को जीवन में विशेष बदलाव देखने को मिल सकता है। शनिदेव की कृपा से रुका हुआ कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
यह भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs: इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, सोने की तरह चमकेगी किस्मत
वृषभ राशि
.jpg)
सावन महीने के दौरान शनिदेव की विशेष कृपा वृषभ राशि के जातकों पर बरसेगी। आपको अधिकांश मामलों में शुभ फल मिलेगा। आपकी वाणी मधुर होगी। शत्रु भय से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।
भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी कामों में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। शिवजी की मेहरबानी से रुका हुआ कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। विवाद से दूर रहें।
मिथुन राशि
.jpg)
सावन महीने में शनिदेव की कृपा मिथुन राशि के जातकों पर बरसेगी। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। कार्यस्थल पर आपका सम्मान बढ़ेगा। आपके स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है। आप परिश्रमी होंगे। शिवजी की भक्ति में सावन बीतेगा।
नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ेगी। बड़ों का प्यार और स्नेह मिलेगा। बॉस से शाबाशी मिलेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। सुख और धन में बढ़ोतरी होगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में प्रगति की राह पर अग्रसर रहेंगे। जीवन में कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है।
खबरें और भी
कुंभ राशि
.jpg)
शनिदेव की चाल बदलने से वृषभ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। वर्तमान समय में शनिदेव की दृष्टि वृषभ राशि के एकादश भाव में हैं। शनिदेव की कृपा से आपकी मनचाही मुराद पूरी होगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। मनचाहा वरदान मिलेगा। इच्छित वस्तुएं प्राप्त होंगी।
विदेश यात्रा के योग बनेंगे। भूमि, भवन और वाहन का सुख मिलेगा। घर से दूर रहने का योग बनेगा। घर से दूर स्थान पर आपको सफलता मिलेगी। राजा समान सुख मिलेगा। घर वालों का साथ मिलेगा। माता-पिता की सलाह लेकर निवेश करना उत्तम होगा। कुल मिलाकर कहें तो समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।
यह भी पढ़ें- Shani Dhaiya: धनु राशि के जातकों को कब मिलेगी शनि की ढैय्या से राहत? ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।