Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Gochar 2025: सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 10:00 PM (IST)

    शारदीय नवरात्र का त्योहार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की भक्ति ...और पढ़ें

    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. चंद्र देव की कृपा से जातक हमेशा प्रसन्न रहता है।
    2. सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 17 सितंबर को इंदिरा एकादशी है। इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    इस दिन मृत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। एकादशी तिथि पर पितरों का तर्पण करने से व्यक्ति को पितृ ऋण से मुक्ति मिलती है। ज्योतिषियों की मानें तो बुधवार 17 सितंबर को चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। वहीं, कई राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    चंद्र राशि परिवर्तन

    ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव राशि 17 सितंबर को देर रात 12 बजकर 28 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव अगले दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 19 सितंबर को सिंह राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।

    मिथुन राशि

    चंद्र देव मिथुन राशि के जातकों को शुभ फल प्रदान करेंगे। उनकी कृपा से बिजनेस में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कई अन्य मामलों में भी मिथुन राशि के जातकों को शुभ फल मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आय के नए साधन बनेंगे। हालांकि, खर्च भी बढ़ सकता है। जल्दबाजी में नुकसान भी हो सकता है।

    खबरें और भी

    रोजगार से जुड़े लोगों का भी भाग्योदय हो सकता है। नए काम का ऑफर आ सकता है। शिक्षारत बच्चों को नए अवसर मिल सकते हैं। वाणी की परेशानी हो सकती है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी परेशानी का हल मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं।

    कन्या राशि

    चंद्र देव की कृपा कन्या राशि के जातकों पर भी बरसेगी। इंदिरा एकादशी के दिन आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है। इससे आप प्रसन्न रहेंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। किसी अपने से कोई आईडिया मिल सकता है। खासकर, बिजनेस से संबंधित नवीन विचार आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

    निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं। इससे आपको लाभ भी मिलेगा। राजकीय मामलों में आपको किसी खास से मदद मिल सकती है। राज्यकार्य अर्थात सरकारी मामलों की आपको विधिवत जानकारी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का कद बढ़ सकता है। आप अपने काम का विस्तार कर सकते हैं। सरकार या प्रशासनिक विभाग से सम्मानित भी हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Indira Ekadashi 2025: पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें इन चमत्कारी मंत्रों का जप, हर परेशानी होगी दूर

    यह भी पढ़ें- Indira Ekadashi 2025: भगवान विष्णु की पूजा के समय करें इस खास स्तोत्र का पाठ, पूरी होगी संतान सुख की चाहत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।