Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mesh Sankranti 2024: इस साल कब है मेष संक्रांति? नोट करें शुभ मुहूर्त, योग एवं धार्मिक महत्व

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 11 Apr 2024 04:12 PM (IST)

    सूर्य देव 13 अप्रैल को देर रात 09 बजकर 40 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान सूर्य देव 27 अप्रैल को भरणी और 11 मई को कृति ...और पढ़ें

    Mesh Sankranti 2024: इस साल कब है मेष संक्रांति?
    Mesh Sankranti 2024: इस साल कब है मेष संक्रांति?

    HighLights

    1. चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे।
    2. संक्रांति तिथि पर सूर्य देव की उपासना करने से सभी प्रकार के शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर हो जाते हैं।
    3. सूर्य देव 27 अप्रैल को भरणी और 11 मई को कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mesh Sankranti 2024: सनातन धर्म में संक्रांति तिथि का अति विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करते हैं। वर्तमान समय में सूर्य देव मीन राशि में विराजमान हैं। इसके चलते खरमास लगा हुआ है। ज्योतिषियों की मानें तो चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। अतः चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मेष संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन अति पुण्यकारी गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। साथ ही पूजा, जप-तप कर दान-पुण्य करते हैं। इसके अलावा, संक्रांति तिथि पर पितरों का तर्पण भी किया जाता है। धार्मिक मत है कि संक्रांति तिथि पर सूर्य देव की उपासना करने से सभी प्रकार के शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर हो जाते हैं। आइए, मेष संक्रांति की तिथि, शुभ मुहूर्त एवं योग जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: अप्रैल महीने में 04 दिन बजेगी शहनाई, नोट करें तिथि, विवाह मुहूर्त एवं नक्षत्र संयोग

    सूर्य राशि परिवर्तन

    ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य देव 13 अप्रैल को देर रात 09 बजकर 40 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान सूर्य देव 27 अप्रैल को भरणी और 11 मई को कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 14 मई को शाम 05 बजकर 33 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इस प्रकार 13 अप्रैल को मेष संक्रांति मनाई जाएगी।

    शुभ मुहूर्त

    ज्योतिष गणना के अनुसार, मेष संक्रांति तिथि पर पुण्य काल दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से शाम 06 बजकर 46 मिनट तक है। वहीं, पुण्य काल शाम 04 बजकर 38 मिनट से शाम 06 बजकर 46 मिनट तक है। इस दौरान दान-पुण्य कर भगवान सूर्य की कृपा के भागी बन सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Ram Navami 2024 Date: साल 2024 में कब है राम नवमी? जानें- शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।

    खबरें और भी