Mercury Transit 2026: बुधदेव का कुंभ राशि में गोचर, इन राशियों के बैंक बैलेंस में आएगा उछाल, इन्हें रहना होगा अलर्ट
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 3 फरवरी 2026 को बुध ग्रह मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर (Mercury Transit 2026) करेंगे। यह गोचर मेष, मिथुन, तुला और कुंभ राश ...और पढ़ें

Mercury Transit 2026: बुध गोचर 2026। (Ai Generated)
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री।Mercury Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुधदेव को 'ग्रहों का राजकुमार' माना जाता है। हमारी बुद्धि, बोलने का तरीका, व्यापार और सही फैसले लेने की शक्ति बुधदेव की कृपा पर ही टिकी होती है। 3 फरवरी 2026 की रात को बुधदेव मकर राशि को छोड़कर अपने मित्र शनिदेव की राशि कुंभ में प्रवेश कर रहे हैं। कुंभ राशि एक ऐसी राशि है जो भविष्य की सोच और नई तकनीक से जुड़ी है। जब बुद्धि के देवता बुधदेव इस राशि में आते हैं, तो लोगों के सोचने-समझने की शक्ति बहुत बढ़ जाती है। लोगों में नए आइडिया, नई खोज और टेक्नोलॉजी को लेकर एक नया उत्साह देखने को मिलता है। लेकिन यह समझना जरूरी है कि ग्रहों का यह बदलाव हर किसी के लिए एक जैसा नहीं होता। किसी के लिए यह तरक्की के रास्ते खोलेगा, तो किसी को इस समय थोड़ा धैर्य रखने और खुद में सुधार करने की जरूरत पड़ती है।

बुधदेव के गोचर की अवधि
- गोचर की शुरुआत: 3 फरवरी 2026, मंगलवार रात 09:52 बजे से।
- गोचर की समाप्ति: 11 अप्रैल 2026, शनिवार रात 01:16 बजे तक।
- कुल अवधि: बुधदेव लगभग 67 दिनों तक कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे।
3 फरवरी से इन 4 राशियों के चमकेंगे सितारे
बुधदेव का यह गोचर मुख्य रूप से मेष, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए 'गोल्डन पीरियड' लेकर आने वाला है।
- मेष राशि (Aries): बुधदेव आपके ग्यारहवें घर (लाभ और आय का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। आपकी नेटवर्किंग और बातचीत करने की कला ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था या बिजनेस में नई डील नहीं मिल रही थी, तो अब रास्ता साफ होगा। दोस्तों और बड़े भाई-बहनों से भी आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा।
- मिथुन राशि (Gemini): आपके राशि स्वामी बुधदेव नौवें भाव (भाग्य का क्षेत्र) में जा रहे हैं। यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपकी लंबी दूरी की यात्राएं सफल होंगी और अगर आप हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाना चाहते हैं, तो किस्मत आपका साथ देगी। आपकी लेखन शैली और कम्युनिकेशन में एक अलग ही चमक नजर आएगी।
- तुला राशि (Libra): आपके लिए बुधदेव पांचवें घर (बुद्धि और रचनात्मकता का क्षेत्र) में आ रहे हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं, तो आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। आर्टिस्ट्स और राइटर्स के लिए यह समय अपनी प्रतिभा दिखाने का है। शेयर मार्केट या निवेश से जुड़े कामों में आपकी सटीक गणना आपको बड़ा मुनाफा दिला सकती है।
- कुंभ राशि (Aquarius): बुधदेव आपकी ही राशि यानी पहले घर (लग्न क्षेत्र) में आ रहे हैं। आपकी पर्सनैलिटी में एक नया आकर्षण जुड़ेगा। आप जो भी बोलेंगे, लोग उसे ध्यान से सुनेंगे। लीडरशिप के मामले में आप दूसरों से दो कदम आगे रहेंगे। नए पार्टनरशिप के मौके भी आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं।
इन राशियों के लिए बुधदेव दे रहे हैं धैर्य की सीख
कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिनके लिए यह गोचर थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। घबराने की बात नहीं है, बस थोड़े सुधार की जरूरत है।
- कर्क राशि (Cancer): बुधदेव आपके आठवें घर (परिवर्तन और अचानक आने वाली बाधाओं का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान आपको अपनी गुप्त बातें शेयर करने से बचना चाहिए। फाइनेंस या विरासत के मामलों में बहस हो सकती है। बोलते समय शब्दों का चुनाव बहुत सोच-समझकर करें, वरना गलतफहमी पैदा हो सकती है।
- सिंह राशि (Leo): आपके सातवें घर (साझेदारी और विवाह का क्षेत्र) में बुधदेव का आना पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस करवा सकता है। अपनी बात दूसरों पर थोपने के बजाय बातों को सुनना और समझना आपके लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस पार्टनर से कोई भी बात न छिपाएं और लेन-देन एकदम साफ रखें।
- मकर राशि (Capricorn): आपके दूसरे घर (धन और वाणी का क्षेत्र) में बुधदेव जा रहे हैं। यहां आपको अपने खर्चों और अपनी जुबान, दोनों पर लगाम लगानी होगी। परिवार में किसी बात पर तीखी बहस हो सकती है। निवेश करते समय किसी अच्छो सलाहकार से सलाह जरूर लें, जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है।
- मीन राशि (Pisces): बुधदेव आपके बारहवें घर (खर्च और अलगाव का क्षेत्र) में बैठे हैं। इस समय आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। आप बहुत ज्यादा सोच-विचार (Overthinking) कर सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कोई भी बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से पहले दो बार जरूर सोचें।
बुधदेव की कृपा पाने के अचूक उपाय
- मंत्र जाप: हर बुधवार को शांत मन से 'ओम बुधाय नमः' मंत्र की एक माला (108 बार) जपें। इससे मानसिक एकाग्रता और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है।
- हरा चारा: गौमाता को अपने हाथों से ताजा हरा चारा खिलाएं। यह बुधदेव को प्रसन्न करने का सबसे सरल और अचूक उपाय माना जाता है, जिससे सुख मिलता है।
- पक्षियों की सेवा: अपनी छत या बालकनी पर पक्षियों के लिए दाना और साफ पानी रखें। बेजुबान पक्षियों की सेवा करने से व्यापार और करियर की बाधाएं दूर होती हैं।
- दान पुण्य: बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को साबुत मूंग की दाल या हरी सब्जियां दान करें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और शुभ फल मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- Budh Gochar 2026: बुध गोचर से किन राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव? जरूर ध्यान रखें ये बातें
खबरें और भी
लेखक: आनंद सागर पाठक, Astropatri.com अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए [email protected] पर संपर्क करें।