Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, हीरे की तरह चमकेगी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 20 Feb 2025 09:34 PM (IST)

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार फाल्गुन अमावस्या के दिन मन के कारक चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) राशि परिवर्तन करेंगे। फाल्गुन अमावस्या 27 फरवरी को है। इस ...और पढ़ें

    Mahashivratri 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Mahashivratri 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. फाल्गुन का महीना भगवान शिव को प्रिय है।
    2. इस महीने में महाशिवरात्रि मनाई जाती है।
    3. महादेव की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। यह पर्व हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए व्रत रखा जाता है। शिवरात्रि के दिन व्रत रख भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

    महाशिवरात्रि का दिन कई राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस दिन देवों के देव महादेव की कृपा कई राशि के जातकों पर बरसेगी। महादेव की कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। साथ ही जीवन में नया सवेरा होगा। इसके अलावा, मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: पितरों का तर्पण करते समय करें इस स्तोत्र का पाठ, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

    धनु राशि

    महाशिवरात्रि के दिन धनु राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से कर्क राशि के जातकों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी। साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। पार्टनर से प्यार मिलेगा। जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाएंगे। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। महाकुंभ में स्नान का सौभाग्य मिलेगा। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए गाय के कच्चे दूध से महादेव का अभिषेक करें।

    मीन राशि

    महाशिवरात्रि के दिन मीन राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी। महादेव की कृपा से मन प्रसन्न रहेगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। मानसिक परेशानी दूर होगी। कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव को दूर करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। परिवार के साथ महादेव के दर्शन हेतु मंदिर की यात्रा पर जा सकते हैं। भगवान शिव की कृपा से कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, कारोबार में होगी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।