Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guru Gochar 2025: मई महीने से सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, बनने लगेंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 15 Apr 2025 07:00 PM (IST)

    मई के महीने में देवगुरु बृहस्पति और मायावी ग्रह राहु एवं केतु राशि परिवर्तन करेंगे। राहु और केतु के राशि परिवर्तन से मीन और कन्या राशि के जातकों को मा ...और पढ़ें

    Guru Gochar 2025: भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें?
    Guru Gochar 2025: भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. देवगुरु बृहस्पति मीन राशि के स्वामी हैं।
    2. कर्क राशि को बृहस्पति देव शुभ फल देते हैं।
    3. भगवान विष्णु की पूजा करने से गुरु प्रसन्न होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मई का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में देवताओं के गुरु बृहस्पति देव राशि परिवर्तन करेंगे। बृहस्पति देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। बृहस्पति देव को ज्ञान का कारक माना जाता है। गुरु की कृपा से जातक में सात्विक गुणों का विकास होता है। 

    ज्योतिषियों की मानें तो देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इनमे दो राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। इन राशियों पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसेगी। आइए, दोनों राशि के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: वैशाख महीने में इतने दिन बजेगी शहनाइयां, यहां देखें विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्ट

    वृषभ राशि

    बृहस्पति देव के राशि परिवर्तन करने से वृषभ राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। खासकर, स्वर्ण आभूषणों से जुड़े लोगों को अधिक फायदा होगा। इसके अलावा, सांख्यिकी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। सरकारी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। आप किसी बड़े पद पर आसीन हो सकते हैं। शत्रुओं पर आपको जीत मिलेगी। गुरु मजबूत करने के लिए लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय श्रीफल (नारियल) अर्पित करें।

    सिंह राशि

    देवगुरु बृहस्पति की कृपा से कर्क राशि के जातकों को धन लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। भूमि और भवन संबंधी सभी काम पूरे कर लें। अनदेखी बिल्कुल न करें। श्रेष्ठ लोगों से दोस्ती होगी। सरकार द्वारा सम्मानित हो सकते हैं। भाग्य में वृद्धि होगी। इससे बिगड़े काम भी बनेंगे। आय के कई साधन बनेंगे। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। पिता जी की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से करियर को नया आयाम मिलेगा। गुरुवार के दिन पीले चीजों का दान करें।

    खबरें और भी

    विष्णु मंत्र

    1. शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्

    विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।

    लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्

    वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्॥

    2. ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:

    अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय

    त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप

    श्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः॥

    3. ॐ वासुदेवाय विघ्माहे वैधयाराजाया धीमहि तन्नो धन्वन्तरी प्रचोदयात् ||

    ॐ तत्पुरुषाय विद्‍महे अमृता कलसा हस्थाया धीमहि तन्नो धन्वन्तरी प्रचोदयात् ||

    4. ॐ देवानां च ऋषीणां च गुरु कांचन संन्निभम्।

    बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्।।

    5. ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥

    यह भी पढ़ें: कन्या राशि के जातकों को कब मिलेगी शनि की ढैय्या से मुक्ति, ऐसे करें न्याय के देवता को प्रसन्न

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।