Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुध गोचर 2026: छात्रों की याददाश्त पर भारी पड़ सकता है कमजोर बुध, नोट करें ये अचूक मंत्र और उपाय

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 07:45 PM (IST)

    11 अप्रैल को बुध का मीन राशि में प्रवेश छात्रों की एकाग्रता को प्रभावित कर सकता है। आनंद सागर पाठक से जानें तुला से मीन राशि तक के छात्रों के लिए सफलत ...और पढ़ें

    बुध गोचर का कैसा पड़ेगा इन राशियों पर असर? (Image Source: AI-Generated)

    बुध गोचर का कैसा पड़ेगा इन राशियों पर असर? (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। बुद्धि के स्वामी बुध देव 11 अप्रैल 2026 को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, छात्रों के लिए इस गोचर का विशेष महत्व है क्योंकि मीन राशि में बुध का प्रभाव थोड़ा कमजोर पड़ जाता है।

    अक्सर परीक्षाओं के समय छात्रों पर प्रदर्शन का भारी दबाव होता है, और बुध की यह स्थिति याददाश्त और तर्कशक्ति पर सीधा असर डालती है। लेकिन यह समय घबराने का नहीं, बल्कि अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानने का है।

    सही मंत्रों का उच्चारण और छोटे-छोटे ज्योतिषीय बदलाव आपके भटकते हुए मन को फिर से किताबों की ओर मोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे इस गोचर के दौरान आप अपनी मानसिक शक्ति को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं और सफलता का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

    राशियों के अनुसार सफलता के विशेष मंत्र और उपाय

    तुला राशि: सोशल लाइफ, फोन और दोस्तों के बीच संतुलन बनाना आपके लिए इस समय सबसे बड़ी चुनौती होगी। आपका मन पढ़ाई से ज्यादा बाहरी आकर्षणों की ओर खिंचेगा, जिससे एकाग्रता बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। सफल होने के लिए पढ़ाई के घंटों में खुद को बाहरी दुनिया और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रखें।

    मंत्र: ओम ऐं सरस्वत्यै नम:

    वृश्चिक राशि: मानसिक तनाव या पुराने नकारात्मक विचार आपकी एकाग्रता को कमजोर कर सकते हैं। मन में चलने वाली उथल-पुथल आपको गहराई से पढ़ने नहीं देगी, जिससे आप विषय की तह तक नहीं पहुंच पाएंगे। गहरी सांस लेने का अभ्यास करें और मन को शांत रखने के लिए केवल अपनी पढ़ाई और लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें।

    खबरें और भी

    मंत्र: ओम गं गणपतये नम:

    धनु राशि: इस दौरान आपको अपने शिक्षकों और बड़ों का मार्गदर्शन बहुत काम आएगा, जो आपको सही रास्ता दिखाएंगे। केवल किताबों को रटने के बजाय उनके पीछे के सिद्धांतों और कॉन्सेप्ट को समझने की कोशिश करें। अगर आप समझकर पढ़ेंगे, तो इस कमजोर बुध के प्रभाव में भी आपकी याददाश्त बहुत शानदार काम करेगी।

    मंत्र: ओम गुरवे नम:

    gochar 2026 (2)

    (Image Source: AI-Generated)

    मकर राशि: अनुशासन और निरंतर मेहनत ही आपको इस समय अच्छे परिणाम दिला सकती है। बुधदेव की कमजोर स्थिति आपको थोड़ा आलसी बना सकती है, लेकिन आपको अपने पुराने और सख्त रूटीन पर टिके रहना होगा। बिना किसी भटकाव के अपनी योजना के अनुसार चलते रहें, सफलता आपको जरूर मिलकर रहेगी।

    मंत्र: ओम बुं बुधाय नम:

    कुंभ राशि: मन में एक साथ बहुत सारी योजनाएं और विचार चलने से आप पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पाएंगे। भविष्य की फालतू चिंताओं में अपना वर्तमान समय खराब न करें और दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें। भगवान का स्मरण करने और एक समय में एक ही काम पर ध्यान देने से आपकी मानसिक उलझनें कम होंगी।

    मंत्र: ओम शं शनैश्चराय नम:

    मीन राशि: बुधदेव आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आप थोड़े खोए-खोए रह सकते हैं और ख्याली पुलाव पका सकते हैं। आपकी रचनात्मकता तो बढ़ेगी, लेकिन पढ़ाई के जरूरी तथ्यों को याद रखने में आपको मुश्किल आ सकती है। हकीकत की जमीन पर टिके रहकर कड़ी मेहनत करना ही आपके लिए परीक्षा में जीत का मंत्र है।

    मंत्र: ओम ऐं सरस्वत्यै नम:

    यह भी पढ़ें- बुध गोचर 2026: क्या आपका मन भी पढ़ाई से बार-बार भटक रहा है? ये 5 उपाय हैं 'सफलता की चाबी'

    यह भी पढ़ें- बुध गोचर से इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, क्या लिस्ट में है आपकी राशि?

    लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: [email protected]