Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Budh Gochar 2025: 7 मई से इन राशियों के जीवन में होगा नया सवेरा, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 30 Apr 2025 07:00 PM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को व्यापार का दाता कहा जाता है। वर्तमान समय में बुध देव मीन राशि में विराजमान हैं। कन्या राशि के जातकों पर बुध देव की विशे ...और पढ़ें

    Budh Gochar 2025: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Budh Gochar 2025: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. कन्या राशि के स्वामी व्यापार के दाता बुध देव हैं।
    2. तुला राशि वालों पर शनि देव की कृपा बरसती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान गणेश को बुधवार का दिन बेहद प्रिय है। इस दिन भक्ति भाव से भगवान गणेश की पूजा की जाती है। भगवान गणेश की पूजा करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही आर्थिक तंगी से जातक को मुक्ति मिलती है। ज्योतिष भी कारोबार में तरक्की और उन्नति के लिए बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने की सलाह देत हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से बुध देव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है।

    ज्योतिषियों की मानें तो बुध देव जल्द ही राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव की चाल बदलने से कई राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। इन राशियों पर बुध देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। आइए, इन राशियों (Lucky Zodiac Signs) के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: इन राशियों को आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात, रुका हुआ पैसा भी मिलेगा वापस

    मिथुन राशि

    वर्तमान समय में बृहस्पति देव वृषभ राशि में विराजमान हैं। वहीं, मई महीने में बृहस्पति देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इससे मिथुन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। वहीं, बुध देव के राशि परिवर्तन करने से मिथुन राशि वालों को जीवन में नया सवेरा होगा। कारोबार से जुड़ी परेशानी दूर होगी। रुके या बिगड़े काम बनेंगे। धन लाभ के योग हैं। फ्यूचर या मैरिज की प्लानिंग कर सकते हैं। कारोबार में गति आएगी। करियर को नया आयाम मिलेगा। जॉब में प्रमोशन मिलने के भी योग हैं। बुध देव की मेहरबानी से सभी बिगड़े काम बनेंगे।

    तुला राशि

    बुध देव की कृपा तुला राशि (Libra Luck 2025) के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से कारोबार में लाभ मिलेगा। वहीं, जॉब से जुड़े लोगों को भी सफलता मिलेगी। प्रमोशन के योग हैं। जीवन को नया आयाम मिल सकता है। नए काम का श्रीगणेश कर सकते हैं। कारोबार में नए पार्टनर मिलने से लाभ के योग बनेंगे। स्किल में निखार आएगा। अपनी मधुर वाणी से आप लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। इससे बिगड़े काम भी बनेंगे। साथ ही नए काम का ऑफर मिलेगा। वेतन में भी बढ़ोतरी होगी। बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं। घर के लोगों की मदद मिलेगी। भूमि या भवन की खरीदारी कर सकते हैं। हर बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।