Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shattila Ekadashi पर अपनी राशि अनुसार जपें ये गुप्त मंत्र, जीवन की हर परेशानी होगी छूमंतर

    Updated: Thu, 08 Jan 2026 10:30 PM (IST)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष में षटतिला एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान मधुसूदन और मां लक्ष्मी की पूजा करने से जाने-अनजान ...और पढ़ें

    Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी का धार्मिक महत्व

    Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. माघ महीने में षटतिला एकादशी मनाई जाती है।

    2. इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी।

    3. भगवान विष्णु की पूजा करने से सुखों में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 14 जनवरी को षटतिला एकादशी है। यह पर्व हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष में मनाया जाता है। इस दिन भगवान मधुसूदन और मां लक्ष्मी की पूजा और भक्ति की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है।

    lord vishnu  - 2025-04-14T151330_026

    सनातन शास्त्रों में निहित है कि षटतिला एकादशी के दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही साधक के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। अगर आप भी लक्ष्मी नारायण जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो षटतिला एकादशी के दिन स्नान-ध्यान के बाद भक्ति भाव से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक जॉब में सफलता पाने के लिए ' ॐ श्री तुलस्यै नमः और ऊँ श्री हंसाय नम: ' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक तनाव से निजात पाने के लिए ' ॐ नन्दिन्यै नमः और ऊँ श्री प्रभवे नम:' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक कारोबार में सफलता के लिए ' ॐ सावित्र्यै नमः और ऊँ श्री अक्रूराय नम: ' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ' ॐ गौर्यै नमः और ऊँ श्री महीधराय नम:' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक निवेश में सफलता के लिए पूजा के समय ' ॐ श्रीमत्यै नमः और ऊँ श्री रामाय नम:' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक बुध ग्रह मजबूत करने के लिए ' ॐ समायै नमः और ऊँ श्री गोपतये नम:' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक षटतिला एकादशी के दिन पूजा के समय 'ॐ कुलायै नमः और ऊँ श्री गोविन्दाय नम:' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक आर्थिक विषमता दूर करने के लिए ' ऊँ श्री धनंजाय नम: और ऊँ श्री विष्णवे नम:' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक पैसों की तंगी से निजात पाने के लिए 'ॐ वरदायै नमः और ऊँ श्री माधवाय नम:' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक मनचाहा वरदान पाने के लिए 'ॐ विभूत्यै नमः और ऊँ ॐ महानन्दाय नमः' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने के लिए 'ॐ यामायै नमः और ऊँ श्री भूभवे नम:' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक षटतिला एकादशी के दिन पूजा के समय 'ॐ कृष्णायै नमः और ऊँ श्री सुरेशाय नम:' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें- Shattila Ekadashi 2026 Daan: षटतिला एकादशी पर राशि अनुसार दान करें ये खास चीज, दूर होगी दरिद्रता और मिलेगी सुख-समृद्धि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी