Ekadashi April 2026 Date: अप्रैल में कब है वरूथिनी एकादशी और मोहिनी एकादशी, नोट करें तिथि और मुहूर्त
अप्रैल 2026 में दो एकादशी व्रत हैं। 13 अप्रैल को वरूथिनी एकादशी और 27 अप्रैल को मोहिनी एकादशी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी व्रत भगव ...और पढ़ें

अप्रैल में कब कौन-सी एकादशी है? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने में 2 बार एकादशी व्रत किया जाता है। एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विधिपूर्वक एकादशी व्रत करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।
व्रत के दौरान नियम का पालन करना चाहिए। इससे साधक को व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। अब कुछ दिनों में अप्रैल (Ekadashi April 2026 Date) माह की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि इस माह में कब कौन-सी एकादशी मनाई जाएगी।

(AI Generated Image)
अप्रैल में कब कौन-सी एकादशी है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, 13 अप्रैल को वरूथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi 2026) और 27 अप्रैल को मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2026) व्रत किया जाएगा।
वरूथिनी एकादशी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Varuthini Ekadashi 2026 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि देर रात 01 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 14 अप्रैल को देर रात 01 बजकर 08 मिनट पर होगा। ऐसे में वरूथिनी एकादशी व्रत 13 अप्रैल को किया जाएगा।
वरूथिनी एकादशी 2026 व्रत पारण टाइम (Varuthini Ekadashi 2026 Date and Vrat Paran Time)
इस एकादशी व्रत का पारण का समय 14 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 54 मिनट से 08 बजकर 31 मिनट तक है।
मोहिनी एकादशी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Mohini Ekadashi 2026 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 26 अप्रैल को शाम 06 बजकर 06 मिनट पर होगी। वहीं, समापन 27 अप्रैल को शाम 06 बजकर 15 मिनट पर होगा। ऐसे में मोहिनी एकादशी व्रत 27 अप्रैल को किया जाएगा।
खबरें और भी
मोहिनी एकादशी 2026 व्रत पारण टाइम (Mohini Ekadashi 2026 Date and Vrat Paran Time)
मोहिनी एकादशी व्रत का पारण करने का समय सुबह 05 बजकर 43 मिनट से 08 बजकर 21 मिनट तक है।
इन बातों का रखें ध्यान
- एकादशी व्रत के दिन सात्विक भोजन का सेवन करें।
- किसी से वाद-विवाद न करें।
- काले रंग के कपड़े धारण न करें।
- घर और मंदिर में साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर करें।
- अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें।
- तुलसी की पूजा-अर्चना करें।
- व्रत कथा का पाठ करें।
- भोग में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें।
यह भी पढ़ें- Kamada Ekadashi 2026: कर्ज से हैं परेशान? कामदा एकादशी पर इस उपाय से समस्या होगी दूर, चमक जाएगी किस्मत
यह भी पढ़ें- Kamada Ekadashi 2026: 29 या 30 मार्च कब है कामदा एकादशी? इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें तिथि और समय
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।