Amalaki Ekadashi 2026 Daan: आमलकी एकादशी पर विष्णु पूजन के साथ करें इन चीजों का दान, खुशियों से भर जाएगा घर-आंगन
ज्योतिषियों की मानें तो आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi 2026) पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीव ...और पढ़ें

Amalaki Ekadashi 2026 Daan: आमलकी एकादशी पर क्या करें और न करें?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Amalaki Ekadashi 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 27 फरवरी को आमलकी एकादशी है। यह पर्व हर साल फाल्गुन महीने में मनाया जाता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही लक्ष्मी नारायण जी की कृपा पाने के लिए एकादशी का व्रत (Amalaki Ekadashi Rituals) रखा जाता है।

धार्मिक मत है कि आमलकी एकादशी व्रत करने से साधक को पृथ्वी लोक पर स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही पद-प्रतिष्ठा, यश और कीर्ति में बढ़ोतरी होती है। इस शुभ अवसर पर पूजा, जप-तप और दान-पुण्य (Vrat Benefits 2026) किया जाता है। अगर आप भी लक्ष्मी नारायण जी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो आमलकी एकादशी पर पूजन के साथ इन चीजों का दान करें।
राशि अनुसार दान (Auspicious Donation Items)
मेष राशि के जातक करियर और कारोबार में सफल होने के लिए आमलकी एकादशी के दिन मसूर दाल का दान करें।
वृषभ राशि के जातक सुखों में बढ़ोतरी के लिए आमलकी एकादशी के दिन पूजा के बाद चावल और आटा का दान करें।
मिथुन राशि के जातक कारोबार में तरक्की पाने के लिए आमलकी एकादशी के दिन मूंग दाल या साबुत मूंग का दान करें।
कर्क राशि के जातक मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए आमलकी एकादशी के दिन दही और चीनी का दान करें।
सिंह राशि के जातक कारोबार में सफल होने के लिए आमलकी एकादशी तिथि के दिन गुड़ और मूंगफली का दान करें।
कन्या राशि के जातक आर्थिक विषमता दूर करने के लिए आमलकी एकादशी के दिन गन्ने का रस राहगीरों को पिलाएं।
तुला राशि के जातक कुंडली में शुक्र मजबूत करने के लिए आमलकी एकादशी के दिन चावल और आटा का दान करें।
वृश्चिक राशि के जातक जीवन में व्याप्त बाधा को दूर करने के लिए आमलकी एकादशी के दिन गेहूं का दान करें।
धनु राशि के जातक मनमुताबिक सफलता पाने के लिए आमलकी एकादशी के दिन मकई और चने की दाल का दान करें।
मकर राशि के जातक कारोबार में सफल होने के लिए आमलकी एकादशी के दिन पूजा के बाद उड़द दाल का दान करें।
कुंभ राशि के जातक शनि की बाधा को दूर करने के लिए आमलकी एकादशी के दिन पूजा के बाद काले वस्त्र का दान करें।
मीन राशि के जातक करियर संबंधी परेशानी दूर करने के लिए आमलकी एकादशी के दिन पीले रंग के वस्त्र का दान करें।
यह भी पढ़ें- Amalaki Ekadashi 2026: इस आरती के बिना अधूरी है आमलकी एकादशी की पूजा, पूरी होती है मनचाही मुराद
यह भी पढ़ें- Amalaki Ekadashi 2026: इन मंत्रों के साथ करें आंवले के पेड़ की पूजा, प्रसन्न होंगे जगत के पालनहार
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।