Diwali 2026 में 8 नवंबर को देशभर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में ये पर्व काफी मान्यता रखता है, जहां बच्चे पटाखें और नए कपड़ों की खुशी में होते हैं तो वहीं घर की महिलाएं मां लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए कई प्रकार के काम कर रही होती है। दिवाली से कुछ दिन पहले ही सभी लोग अपने घर की साफ-सफाई और सजावट में लग जाते हैं। अब ऐसे में अगर आपने भी इस त्योहार के लिए साफ-सफाई शुरू कर दी है, तो हमारी माने इसकी सजावट को लेकर भी अभी से सोच लें, जिससे की अंत में आपके पास बस खुद को तैयार करने और परिवार के साथ समय बिताने का काम हो, न की त्योहार वाले दिन भाग-दौड़ का।
इस दिवाली अपने लिविंग रूम को सजाएं कुछ ऐसे:-
दिवाली पर घर की सजावट और चका-चौंध करना काफी अनिवार्य होता है। वहीं जहां होली को रंगों का त्योहार कहा जाता है, तो वहीं दिपावली को लाइट्स का, ऐसे में लाइट के जरिए आप अपने लिविंग रूम को कुछ इस प्रकार से सजा सकते हैं:-
त्योहारों वाली लाइटिंग लगाएं:-
- खिड़कियों और सादी दीवारों पर फेयरी लाइट्स या स्टार कर्टेन लाइट्स लगा सकते हैं।
- लिविंग रूम में रखी साइड टेबल पर खुशबूदार या पेंट की हुई पिलर कैंडल्स रखें।
- पानी, गेंदे के फूलों की तैरती पंखुड़ियों और टी-लाइट कैंडल्स से भरा पीतल या सिरेमिक का बाउल भी सजाया जा सकता है।
- इस तरीके से आपके लिविंग रूम का हर कोना चमक उठेगा।
थोड़ा सा फर्नीचर में बदलाव:-
- अपने सोफे पर गुलाबी, पीले और सुनहरे रंगों वाले रंग-बिरंगे, कढ़ाई वाले या सिल्क के कुशन कवर लगाएं।
- अपनी सेंटर टेबल पर एक आकर्षक एथनिक रनर या पैटर्न वाला कपड़ा बिछा सकते हैं।
- लिविंग रूम में Diwali वाइब देने के लिए चमकीले, फेस्टिव एरिया रग या रंगोली-स्टाइल फ्लोर मैट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
फूलों और हैंगिंग से सजावट करें:-
- दरवाजों के फ्रेम और कर्टेन रॉड्स पर नकली या ताजे गेंदे के फूलों की मालाएं लगा कर घर को एक ताजगी भरा एहसास दे सकते हैं।
- अपने लिविंग रूम या हॉल के प्रवेश द्वार पर हाथ से बने कमल या घंटी वाले तोरण लगाएं।
- अगर कमरे में खाली पड़ी कॉफी टेबल को सजाना है तो आप पीतल की छोटी-छोटी चीजें या मिठाइयों से सजी सजावटी ट्रे रख सकते हैं।
स्मार्टचॉइस पर पाएं ऐसी ही और जानकारी।
आइडिया लेने के बाद अब चलिए विकल्प भी देख लेते हैं:-
दरअसल Diwali Decoration Items बाजार में तो काफी महंगे मिलते हैं, लेकिन अमेजन से इन्हें लेने पर आप घर बैठें डिलीवरी पा सकते हैं, और डिस्काउंट रेंज के चलते पैसे भी बचा सकते हैं, क्योंकि जैसे-जैसे पर्व नजदीक आएगा बाजारों में भीड़ और ई-कॉर्मस प्लेटफॉर्म पर आउट ऑफ स्टॉक जैसी स्थिति बन जाएगी। इसलिए आप एक स्मार्ट ग्राहक बनते हुए इनका चुनाव पहले से ही करके रख लें।
