आज के समय में तेजी से बदलती लाइफस्टाइल में इंडक्शन स्टोव एक स्मार्ट और सुरक्षित किचन अप्लायंस बन चुका है। क्या आप भी ऐसा कुकिंग अप्लायंस ढूंढ रहे हैं जो तेज, बिजली बचाने वाला और इस्तेमाल में आसान हो? तो Amazon पर कई ब्रांड्स के इंडक्शन स्टोव उपलब्ध हैं, जो अलग-अलग फीचर्स और बजट में आते हैं। ये Induction Cooktop कम समय में खाना बनाने, गैस की बचत करने और किचन को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। साथ ही इनमें मिलने वाले टेम्परेचर कंट्रोल, ऑटो कट-ऑफ, प्रीसेट कुकिंग मोड्स और डिजिटल डिस्प्ले जैसे फीचर्स और भी सुविधाजनक हैं। इस लेख में आप अमेजन पर उपलब्ध इंडक्शन स्टोव के 5 विकल्पों पर नजर डाल सकते हैं, जो इस्तेमाल करने में आसान और किफायती विकल्प है।
तो चलिए अमेजन पर मौजूद इंडक्शन स्टोव के बढ़िया विकल्पों पर नजर डालें -
iBELL 20YO Induction Cooktop 2000 W
आईबेल का यह इंडक्शन स्टोव रोजमर्रा की कुकिंग को आसान और तेज बना सकता है। इसमें 2000 W हाई पावर दी गई है, जिससे खाना बहुत जल्दी पकता है और बिजली की खपत भी कम हो सकती है। वहीं इस iBELL Induction Cooktop में फुल टच कंट्रोल पैनल दिया गया है, जिससे आप आसानी से तापमान सेट कर सकते हैं, टाइमर लगा सकते हैं और कुकिंग को कंट्रोल कर सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ऑटो शट-ऑफ फीचर दिया गया है, जो जरूरत पड़ने पर खुद ही बंद हो जाता है। साथ ही ओवरहीट प्रोटेक्शन फीचर ज्यादा गर्म होने पर सुरक्षा देता है, जिससे कुकिंग पूरी तरह सुरक्षित रहती है और किसी भी खतरे का डर नहीं रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - आईबेल
- बर्नर का प्रकार - इंडक्शन
- हीटिंग एलिमेंट - 1
- रंग - ब्लैक
- पॉवर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 2000 W
खूबियां
- इसका क्रिस्टल ग्लास सरफेस साफ करने में बहुत आसान है, जिससे किचन साफ रहता है।
- इसका स्लीक और कॉम्पैक्ट डिजाइन छोटे किचन में अच्छे से फिट बैठता है।
- इसमें कुकिंग प्रीसेट मोड्स भी दिए गए हैं, जिससे आप अलग-अलग डिश आसानी से बना सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
01
Philips 2100-Watt Induction Cooktop (Black)
फिलिप्स ब्रांड का यह इंडक्शन कुकटॉप एक पावरफुल और स्मार्ट किचन अप्लायंस है, जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे सीधे बर्तन गर्म होते हैं और हीटिंग एफिशिएंसी ज्यादा होती है और खाना गैस स्टोव की तुलना में जल्दी बनता है। इसके साथ ही यह तकनीक खाने के न्यूट्रिशन को बनाए रखने में मदद करती है और विटामिन्स की कमी नहीं होने देती है। इस Induction Stove Philips में टच स्टार्ट और सॉफ्ट टच बटन दिए गए हैं, जो इस्तेमाल में बहुत आसान होते हैं। आप केवल एक टच से कुकिंग शुरू कर सकते हैं और आसानी से सेटिंग बदल सकते हैं। साथ ही इस इंडक्शन कूकटॉप में 0 से 3 घंटे तक का टाइमर मिलता है, जिससे आप कुकिंग का समय सेट कर सकते हैं और खाना अपने आप बंद हो जाता है, जिससे ओवरकुकिंग नहीं होती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Philips
- बर्नर का प्रकार - इंडक्शन
- हीटिंग एलिमेंट - 1
- रंग - ब्लैक
- पॉवर सोर्स - इलेक्ट्रिक
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- वाट क्षमता - 2100 W
खूबियां
- इसमें 2100 W हाई पावर दी गई है, जिससे कुकिंग बहुत तेज होती है और समय की बचत हो सकती है।
- इसको खासतौर पर भारतीय कुकिंग के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें 5 प्रीसेट मेनू दिए गए हैं।
- यह कुकटॉप वोल्टेज फ्लक्चुएशन को सहन कर सकता है, जो बिजली के उतार-चढ़ाव में भी सुरक्षित काम करता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया यह टिकाऊ स्टोव नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Crompton Instaserve 1200 W Induction Cooktop
इस क्रॉम्पटन इंडक्शन स्टोव में 1200W पावर कंजम्प्शन दी गई है, जो कम बिजली में भी अच्छी कुकिंग परफॉर्मेंस दे सकती है, जिससे बिजली की बचत हो सकती है। इसका ग्लास साइज 237mm × 237mm है, जो नॉर्मल साइज के बर्तनों को आसानी से सपोर्ट करता है, इसलिए आपको अलग से खास बर्तन लेने की जरूरत नहीं होती है। इस Induction Chulha में 7 वन-टच कुक मेनू दिए गए हैं जैसे - कुकर, चपाती, सूप, मिल्क, कीप वॉर्म, स्टिर फ्राय और वेजीज, जिससे आप सिर्फ एक बटन दबाकर अलग-अलग डिश आसानी से बना सकते हैं। साथ ही ईजी मेंटेनेंस डिजाइन होने से इसको साफ करना आसान रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Crompton
- बर्नर का प्रकार - इंडक्शन
- हीटिंग एलिमेंट - 1
- रंग - ब्लैक और ब्लू
- पॉवर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- वोल्टेज - 2500 वोल्ट
- वाट क्षमता - 1200 W
खूबियां
- इसमें टैक्टाइल पुश बटन दिए गए हैं, जो दबाने में आसान और मजबूत होते हैं।
- इसमें दिया गया ओवरवोल्टेज शील्ड प्रोटेक्शन फीचर बिजली के अचानक बढ़ने (सर्ज) से कुकटॉप को सुरक्षित रखता है।
- इसमें मौजूद कीप वॉर्म फंक्शन से आपका खाना लंबे समय तक गर्म रहता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया इसकी टच की काम नहीं कर रही हैं।
03
Lifelong 2000 Watt Infrared Induction Stove
इस लाइफलॉन्ग इंफ्रारेड इंडक्शन स्टोव में डिजिटल डिस्प्ले दी गई है, जो बहुत ही साफ और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस देती है। इसमें आप आसानी से कुकिंग सेटिंग देख और कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे कुकिंग और भी आसान हो जाती है। साथ ही इस Lifelong Induction Stove में 4 कुकिंग मोड मिलते हैं, जैसे बॉइलिंग, फ्राइंग, सिमरिंग आदि, जिससे आप अलग-अलग डिश बिना ज्यादा मेहनत के बना सकते हैं। वहीं 2000W पावर होने से खाना जल्दी बनता है और समय की बचत होती है। इसका इंफ्रारेड बेस समान रूप से हीट फैलाता है, जिससे खाना बराबर पकता है और बिना धुएं की कुकिंग का अनुभव मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Lifelong
- बर्नर का प्रकार - इंडक्शन
- हीटिंग एलिमेंट - 1
- रंग - ब्लैक
- पॉवर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- वाट क्षमता - 2000 W
खूबियां
- इसमें दिया गया ऑटो शट-ऑफ फीचर तय समय के बाद खुद ही स्टोव को बंद कर देता है, जिससे ओवरहीटिंग से बचाव हो सकता है।
- इसका टेम्परेचर कंट्रोल फीचर आपको हीट को अपनी जरूरत के अनुसार सेट करने की सुविधा देता है, जिससे खाना सही तरीके से पकता है।
- यह स्टोव सर्ज प्रोटेक्शन और वोल्टेज प्रोटेक्शन के साथ आता है, जो बिजली के उतार-चढ़ाव में भी डिवाइस को सुरक्षित रखता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया इसकी सेल के बाद सर्विस बहुत घटिया है।
इसी तरह घरेलू उपकरण की जानकारी आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस कैटेगरी पर देख सकते हैं।
04
Prestige Pic 20 Neo Induction Cooktop 1600W
इस प्रेस्टीज इंडक्शन कुकटॉप को खासतौर पर भारतीय कुकिंग को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 1600 W पावर दी गई है, जो रोजमर्रा की कुकिंग के लिए पर्याप्त है और बिजली की बचत भी करती है। इस Prestige Induction में इंडियन मेन्यू ऑप्शन दिए गए हैं, जिससे आप चपाती, इडली, डोसा जैसी पारंपरिक डिश सिर्फ एक बटन दबाकर आसानी से बना सकते हैं। इस इलेक्टिक स्टोव में एंटी-मैग्नेटिक वॉल दी गई है, जो अतिरिक्त मैग्नेटिक रेडिएशन को बाहर निकलने से रोकती है और आसपास के वातावरण को सुरक्षित बनाती है। इससे कुकटॉप ज्यादा सुरक्षित और इस्तेमाल करने में बढ़िया रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Prestige
- बर्नर का प्रकार - इंडक्शन
- हीटिंग एलिमेंट - 1
- रंग - ब्लैक
- पॉवर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 1600 W
खूबियां
- इसमें दी गई पावर सेवर टेक्नोलॉजी, कम बिजली में बेहतर परफॉर्मेंस देती है और बिजली का बिल कम करने में मदद करती है।
- इसके साथ टाइमर विद यूज़र प्री-सेट फीचर मिलता है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से कुकिंग का समय सेट कर सकते हैं।
- इसका ऑटोमैटिक वोल्टेज रेगुलेटर बिजली के उतार-चढ़ाव को कंट्रोल करता है और डिवाइस को नुकसान से बचाता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया इसका टॉप ग्लास टुटा हुआ है।
05
अमेजन पर मौजूद बढ़िया इंडक्शन स्टोव मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे अमेजन पर मौजूद इंडक्शन स्टोव के मॉडल्स मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई है, जो आपकी कुकिंग को आसान और सुरक्षित बना सकते हैं।
ऐसी ही अन्य जानकारी आप जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।