बदलते मौसम की ठंडी हवा और नमी की कमी बालों को रूखा और बेजान बना सकती है, और गीले बालों के साथ घर से निकलना तो बिल्कुल भी ठीक नहीं रहता। ऐसे में एक सही हेयर ड्रायर न केवल बालों को जल्दी सुखाता है, बल्कि उन्हें नुकसान से बचाकर चमकदार और स्वस्थ भी रखता है। इनका इस्तेमाल करना भी आसान होता है और ये तौलिए से बाल सुखाने की घंटों की मेहनत को बचाते हैं। Hair Dryer की मदद से बालों को सेट करने में भी आसानी होती है और अलग-अलग अटैचमेंट हर तरह के बालों पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
सर्दी में बालों को सुखने में लगता है समय? तो इन Hair Dryers की मदद से काम होगा आसान!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Vega Ionic 1200-1400W Foldable Hair Dryer
यह हेयर ड्रायर बालों को अच्छी तरह से सुखाने में मदद करता है और साथ ही उनके स्वास्थ्य का भी ख्याल रखता है। यह Vega हेयर ड्रायर एडवांस आयोनिक टेक्नोलॉजी के साथ नमी को लॉक करते हुए रूखेपन की समस्या को नियंत्रित करता है। इसके साथ बाल तेजी से सूखते हैं और 2 हीट स्पीड सेटिंग्स के साथ टेंप्रेचर व एयरफ्लो को जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। इसका ड्यूअल लेयर कंसनट्रेटर गर्म हवा को स्कैल्प को नुकसान पहुंचाने से बचाता है। वहीं, नोजल को आसानी से निकालकर अपने हिसाब से बाल सुखाने की सुविधा मिलती है।
क्यों चुनें?
- इसका साथ घर पर ही सैलून जैसा फिनिश मिलता है और रोजाना इस्तेमाल के बावजूद और बाल डैमेज होने की समस्या नहीं आती है।
- इसे अलग-अलग तरह के बालों को सुखाने के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं और फ्लोडेबल डिजाइन के चलते यह यात्रा पर लेकर जाने के लिए भी सही पसंद है।
- डबल लेयर बैक फिल्टर को निकालकर आसानी से इसकी सफाई की जा सकती है और धूल-मिट्टी व बाल मोटर में फंसे नहीं रहते हैं।
Havells Styling Hair Dryer
बिना ज्यादा हीट का इस्तेमाल किए यह हेयर ड्रायर बालों को अच्छी तरह से सुखाता है। Havells का यह हेयर ड्रायर वोर्टेक्स फ्लो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बालों को जल्दी सुखाने में मदद करता है और उनकी स्टाइलिंग भी अच्छी तरह से होती है। इसमें तीन टेंप्रेचर सेटिग्स दी गई हैं, जिससे इसे अपनी जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। इसके साथ तीन अलग-अलग अटैचमेंट मिलते हैं, जिन्हें अपनी जरूरत और बालों के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्यों चुनें?
- इस Blow Dryer की ओवरहीट प्रोटेक्शन सुविधा मोटर को बहुत ज्यादा गर्म होन से बचाती है, जिससे पूरी सुरक्षा बनी रहती है और ड्रायर की लाइफ बढ़ती है।
- इसका क्विल स्टाइल कॉम्ब बालों को सुलझाने में मदद करता है और इसके साथ वे फटाफट स्ट्रेट भी हो जाते हैं।
- रोजाना इस्तेमाल के बावजूद स्क्लैप के जलने की समस्या नहीं आती है।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Philips India's No.1 Hair Styling Brand -Hair Dryer
एडवांस कंस्ट्रेटर टेक्नोलॉजी वाला यह हेयर ड्रायर बालों को जल्दी सुखाने का काम करता है और उनकी नमी भी बनी रहती है। यह Philips Hair Dryer 1000 Watts की मोटर से लैस है जो अपने शानदार प्रदर्शन के साथ इसे हर किसी के लिए एक सही पसंद बनाती है। कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले इस ड्रायर को आसानी से यात्रा पर भी लेकर जा सकते हैं और कहीं भी बाल आसानी से सुखा सकते हैं। थर्मो प्रोटेक्ट सुविधा मोटर को जलने से बचाती है और इसकी क्वालिटी लंबे समय तक बनी रहती है।
क्यों चुनें?
- इसकी 2 फ्लेक्सिबल हीट सेटिंग्स बालों को सुखाने के लिए टेंप्रेचर और एयर फ्लो को आसानी से सेट करने में मदद करती है और इसे अपनी जरूरत के हिसाब से हर कोई इस्तेमाल कर सकता है।
- नैरो कंस्ट्रेटर बालों के उसी हिस्से को सुखाने का काम करता है जिसे आपको ड्राय करना है। इसकी मदद से स्टाइलिंग भी आसानी से हो जीती है।
- इसके साथ बाल बिल्कुल वैसे ही सूखते हैं जैसे कि सैलून जाकर उन्हें सेट कराया गया है और बार-बार पार्लर जाने का खर्च भी बचता है।
योर पिक्स पर मिलेगी फैशन, ब्यूटी, एप्लाइंसेस और अन्य तरह-तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी।
AGARO 2000W AC Professional Hair Dryer
2 स्पीड और 3 टेंप्रेचर सेटिंग्स वाला यह हेयर ड्रायर AGARO ब्रांड का है जिसके साथ बाल सिर्फ सूखेंगे नहीं बल्की उनकी चमक भी बढ़ेगी। बिल्ट-इन ऑटो शटऑफ सुविधा मोटर बहुत ज्यादा गर्म नहीं होती और पूरी सुरक्षा बनी रहती है। 2000 Watts वाले इस ड्रायर में कूल-शॉट बटन दिया गया है जो लास्ट में ठंडी हवा के साथ बालों को सेट करने का काम करती है और एक शानदार लुक मिलता है। यह हेयर ड्रायर हनीकॉम्ब इन्लेट के साथ बालों को आपस में उलझने से बचाता है और सुबह जल्दबाजी में मनचाहा लुक आसानी से मिलता है।
क्यों चुनें?
- खासतौर पर कर्ली बालों को सेट करने के लिए इसके साथ डिफ्यूजर भी मिलता है जिसका इस्तेमाल करके उन्हें सुखाया और सेट कर सकते हैं।
- यह बालों को तेजी से सुखाता है जिस वजह से घंटों मेहनत करने का झंझट नहीं होता और मनचाहा लुक आसानी से मिलता है।
- आयोनॉकि टेक्नोलॉजी बालों की नमी को लॉक करती है और वे रूखे व बेजान नहीं लगते हैं।
Urban yog MakeMeeBold 3-in-1 Hair Dryer
हेयर ड्रायर बालों को सुखाने, स्ट्रेट करने और उन्हें वॉल्यूम देने का काम करता है। सबसे अच्छी बात है कि इसे लगभग हर तरह के बालों पर इस्तेमाल कर सकते हैं। 1200 Watts वाला यह Blow Dryer Brush इस्तेमाल करने में भी काफी आसान है और इसमें 4 टेंप्रेचर कंट्रोल सुविधा दी गई है। आयोनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके यह बालों की चमक को बढ़ाता है और 360 डिग्री कॉर्ड के साथ स्टाइलिंग के दौरान यह बालों के हिसाब से आसानी से घूमता है। इसमें आसानी से ब्रश और ड्रायर अटैचमेंट को आसानी से जरूरत के हिसाब से निकाला व लगाया जा सकता है।
क्यों चुनें?
- सुबह जल्दबाजी में यह बालों को कम समय में अच्छी तरह से स्टाइल करने की सुविधा देता है और इसे रोजाना भी बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यह हेयर ड्रायर बालों को डैमेज होने से बचाता है और उनकी नमी लंबे समय तक बनी रहती है।
- छोटे बालों को इसकी मदद से आसानी से हल्का कर्ल भी कर सकते हैं और साथ ही यह ट्रैवलिंग के दौरान लेकर जाने के लिए भी सही पसंद है।
मेकअप, स्किनकेयर, हेयरकेयर और अन्य अलग-अलग प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी ब्यूटी बास्केट पर।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या ठंड के मौसम में रोज हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं?+हां अगर आप कम तापमान सेटिंग और हीट प्रोटेक्टेंट का उपयोग करती हैं, तो रोजाना हेयर ड्रायर का उपयोग करना सुरक्षित हो सकता है। आयोनिक या सिरेमिक ड्रायर बालों को कम नुकसान पहुंचाते हैं
- क्या ठंड के मौसम में हर तरह के बालों को हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करके सुखा सकते हैं?+हां, लेकिन इसके लिए सही अटैचमेंट व सेटिंग का इस्तेमाल करना जरूरी है। कर्ली बालों के लिए डिफ्यूजर का इस्तेमाल करना जरूरी होता है और कलर किए गए बालों को बहुत ज्यादा हाई हीट के साथ नहीं ड्राय करना चाहिए।
- सर्दियों में हेयर ड्रायर से बालों को होने वाले नुकसान को कैसे रोकें?+कम तापमान का उपयोग करें, हीट प्रोटेक्टेंट लगाएं, ड्रायर को बालों से दूर रखें, और बालों को पूरी तरह से सूखने से पहले बंद कर दें। हफ्ते में एक बार डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट भी दें।
- क्या ड्रायर के कूल शॉट बटन का सर्दियों में कोई फायदा है?+हां कूल शॉट बटन बालों को सुखाने के बाद क्यूटिकल्स को लॉक करने में मदद करता है, जिससे फ्रिज कम होता है और स्टाइल लंबे समय तक टिका रहता है। यह बालों को चमक भी देता है।
- एक अच्छा हेयर ड्रायर किस बजट रेंज में मिलता है?+किसी भी विकल्प की कीमत ब्रांड, मॉडल, टेक्नोलॉजी और अन्य सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है। एक अच्छा ड्रायर करीब ₹700-₹2,000 तक की रेंज में आसानी से मिल सकता है। हालांकि, कुछ प्रीमियम विकल्प इससे भी महंगे होते हैं।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads