अब वो जमाना गया, जब एक शक्तिशाली प्रदर्शन के लिए भारी-भरकम लैपटॉप का बोझ उठाना पड़े। आज की दौड़ती-भागती जिन्दगी के लिए लगभग हर एक ब्रांड के पास बढ़िया लाइटवेट लैपटॉप की रेंज देखने को मिलती है। ये खास तौर पर उन प्रोफेशनल्स के लिए अच्छे रहते हैं, जिन्हें अक्सर काम के सिलसिले में एक से दूसरी जगह जाना पड़ता है या फिर रोजाना ऑफिस जाना होता है। हल्के वजन वाले Laptop में आपको इंटेल कोर और AMD राइज़ेन दोनों प्रोसेसर के विकल्प मिलते हैं। वहीं, ये अलग-अलग क्षमता की रैम और स्टोरेज से लैस होते हैं, जिन्हें अपनी जरूरत के अनुसार देखा जा सकता है। हालांकी, लाइटवेट होने की वजह से आपको बैटरी से भी समझौता नहीं करना पड़ता है क्योंकि ये 6-7 घंटे तक का बैकअप आराम से देते हैं।
नीचे शामिल मॉडलों में आपको पोर्टेबिलटी और परफॉर्मेंस दोनों का बेहतरीन बैलेंस देखने को मिलता है-
Acer TravelLite Thin Laptop AMD Ryzen 5 7430U
जैसा कि इस Acer लैपटॉप के ट्रेवललाइट नाम से ही साफ हो रहा है कि इसे हल्के वजन के साथ खास यात्राओं के लिए डिजाइन किया गया है। ऐसे में आप चाहें इंजीनियर हों या फिर ट्रेवल क्रिएटर इसे रोजाना ऑफिस और अपने कंटेंट डेस्टिनेशन पर ले जाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
फीचर्स पर डालें एक नजर
- अल्ट्रा-पोर्टेबल डिजाइन के साथ इस लाइटवेट Laptop में सीमलेस मल्टीटास्किंग के लिए 16GB RAM के जरिए पावरहाउस परफॉर्मेंस मिलती है। इससे ब्राउज़िंग तेज बनती है और टैब के बीच स्विच करने पर लैपटॉप अटकता नहीं है।
- एक्सेल शीट पर काम करना हो या फिर एक शानदार ग्राफिक तैयार करना हो, इसके 14 इंच वाले फुल एचडी IPS डिस्प्ले पर टेक्स्ट, फोटो और वीडियो साफ दिखाई देते हैं। यह प्रोफेशनल्स का काम आसान और आरामदायक बनाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- TL04-41M
- स्क्रीन साइज- 14 इंच
- सीपीयू मॉडल- Ryzen 5
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- रिजॉल्यूशन- 1920 X 1080 पिक्सल
खूबियां
- 180 डिग्री हिंज डिजाइन
- फिजिकल वेबकैम शटर
कमी
01
ASUS Vivobook 16,Smartchoice
प्रोफेशनल वर्क के साथ-साथ कभी-कभार गेमिंग का मजा लेने के लिए यह ASUS वीवोबुक 16 मॉडल देखा जा सकता है। जहां एक तरफ थिन और लाइट डिजाइन पोर्टेबिलटी को आसान बनाता है, तो वहीं दूसरी तरफ इस आसुस लैपटॉप का इंटेल कोर i5-13420H प्रोसेसर बेहतरीन प्रदर्शन देता है।
फीचर्स पर डालें एक नजर
- इस ASUS Vivobook की 16 इंच वाली बड़ी OLED डिस्प्ले पर 60Hz रीफ्रेश रेट के साथ स्मूद विजुअल परफॉर्मेंस मिलती है। इसकी वजह से तस्वीरें पिक्सलेट हुए बिना साफ दिखती हैं और काम के साथ-साथ गेमिंग का भी पूरा मजा आता है।
- रात के समय में सफर कर रहे हैं और साथ ही ऑफिस का यह अपना पर्सनल काम भी करना है, तो इस लाइटवेट लैपटॉप का बैकलिट कीबोर्ड बहुत काम आता है। आप आराम से अंधेरे और कम रोशनी में भी टाइपिंग कर पाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- X1605VA-SH1952WS
- स्क्रीन साइज- 16 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
खूबियां
- लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन
- स्मार्ट जेस्चर के साथ बड़ा टचपैड
कमी
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
HP OmniBook 5 OLED (Previously Pavilion)
यह अल्ट्रास्लिम लाइटवेट लैपटॉप HP ब्रांड का है, जो कि प्रोफेशनल्स के लिए एक बढ़िया च्वाइस साबित होता है। अपने QC स्नैपड्रैगन X1-26-100 प्रोसेसर के जरिए स्पीड और परफॉर्मेंस का बढ़िया बैलेंस देता है। वहीं, 1TB SSD स्टोरेज में कोई रूकावट नहीं आने देता है और काम को तेज बनाता है।
फीचर्स पर डालें एक नजर
- ऑनलाइन मीटिंग करने से लेकर क्रिएटर्स के लाइव सेशन तक को हाई-क्वालिटी के साथ पेश करने के लिए यह HP Laptop 1080p वाले FHD कैमरा के साथ आता है। इसमें बाहरी शोर को कम करने वाले डुअल माइक्रोफोन भी मिलते हैं।
- इसके OLED डिस्प्ले पर लंबे समय तक काम करने से आंखों को थकान का एहसास कम होता है। इसके साथ ही 300 निट्स की ब्राइटनेस यात्राओं और घर से बाहर काम करते वक्त रोशनी के कारण स्क्रीन की चमक कम नहीं होने देती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 35.6 सेमी
- कलर- सिल्वर
- सीपीयू मॉडल- स्नैपड्रैगन
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग
खूबियां
- 34 घंटे तक की बैटरी लाइफ
- पावरफुल डुअल स्पीकर्स
कमी
03
Dell 15 SmartChoice (Previously Inspiron)
Dell प्रोफेशनल कामों के लिए विश्वसनीय लैपटॉप पेश करता है। इंजीनियम, डॉक्टर्स, डेवलेपर्स, कोडर्स और यहां तक की क्रिएटर्स तक के लिए डेल लैपटॉप अच्छे रहते हैं। यह मॉडल भी सामान्य ब्राउज़िंग से लेकर पेशेवर कामों को बिना रूके करने के लिए 13वीं जेनरेशन के इंटेल कोर i5-1334U प्रोसेसर के साथ आता है।
फीचर्स पर डालें एक नजर
- काम के साथ-साथ मनोरंजन के दौरान स्मूद मोशन और हाई-क्वालिटी विजुअल्स का अनुभव देने के लिए यह हल्का लैपटॉप 120Hz रीफ्रेश रेट वाले फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। इस Dell Laptop में वाइब्रेंट कलर पेश करने वाली IPS टेक्नोलॉजी भी मिलती है।
- इसमें बैकलिट और न्यूमैरिक पैड के साथ आने वाला फुल साइज कीबोर्ड मिलता है। कम रोशनी में टाइप करने से लेकर जोड़-घटाना जैसे काम आसानी से होते हैं और एक आरामदायक टाइपिंग अनुभव भी मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- DC15250
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 1 टीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- मल्टीपल पोर्ट और स्लॉट
- 2 ट्यून्ड स्पीकर्स
कमी
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करें।
04
Lenovo IdeaPad Slim 3 13th Gen Core i7-13620H
हल्का मगर एक भरोसेमंद लैपटॉप लेने के लिए आप इस Lenovo मॉडल को चुन सकते हैं। यह लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन और एंटी ग्लेयर स्क्रीन के साथ आता है, जो घंटों चलने वाले ऑफिस के काम में आंखों पर कम ज़ोर डालते हैं और आरामदायक अनुभव देते हैं।
फीचर्स पर डालें एक नजर
- आपके तेज ब्राउज़िंग स्पीड के साथ ही फाइलों की तेज लोडिंग और आसान स्टोरेज जैसे सुविधाएं सबकुछ मिलता है। यह Lenovo IdeaPad 16GB रैम और 512GB एसएसडी से लैस है, जो काम को तेज और बिना रूकावट वाला बनाता है।
- काम से थककर थोड़ा मनोरंजन करना है या फिर एक मीटिंग अटेंड करनी है, इस लेनोवो लैपटॉप के डॉल्बी ऑडियो वाले स्पीकर्स से बेहतरीन साउंड मिलता है। इससे आपको मीटिंग में खराब आवाज का सामान नहीं करना पड़ता और गेमिंग या फिल्में देखने का भी मजा आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- IdeaPad Slim 3
- स्क्रीन साइज- 15.3 इंच
- सीपीयू मॉडल- कोर i7
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड
खूबियां
- रेपिड चार्ज बूस्ट
- स्मार्ट लॉगइन की सुविधा
कमी
05
प्रोफेशनल्स के लिए टॉप 5 लाइटवेट लैपटॉप मॉडलों की तुलना
हल्के वजन में आने वाले इन लैपटॉप के प्रोसेसर, फीचर्स और यहां तक की कीमतें भी अलग हैं। ऐसे में आप इनकी तुलना के साथ ही अपनी जरूरत और बजट को ध्यान में रखकर एक सबसे सही विकल्प अपने लिए चुन सकते हैं-
गैजेट गली पर देखिए अन्य डिवाइसों से जुड़ी जानकारी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।