4K TV चुनते समय सिर्फ स्क्रीन का रिजॉल्यूशन देखना काफी नहीं है। रंग कितने अच्छे दिखते हैं, अंधेरे सीन में कितनी डिटेल नजर आती है और तेज मूवमेंट के दौरान तस्वीर कितनी साफ रहती है, ये बातें भी देखने के अनुभव को प्रभावित करती हैं। Toshiba के 4K टीवी रेंज में सामान्य LED से लेकर QLED और Mini LED तकनीक वाले मॉडल शामिल हैं। इनमें REGZA पिक्चर इंजन, डॉल्बी विजन, गूगल टीवी और हाई रिफ्रेश रेट जैसे फीचर अलग-अलग मॉडल में मिलते हैं। नीचे आप 5 तोशिबा टीवी मॉडल और उनके फीचर देख सकते हैं और समझ सकते हैं कि फिल्में, खेल या रोजाना OTT देखने के लिए कौन-सी तकनीक ज्यादा मायने रखती है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
देखें तोशिबा के 5 शानदार 4K स्मार्ट टीवी मॉडल्स।
Toshiba 108 cm (43 Inches) 4K Ultra HD Smart QLED TV
छोटे कमरे में भी फिल्मों का रंग और डिटेल बरकरार
- फिल्म देखने के लिए हमेशा बड़ी स्क्रीन की जरूरत नहीं होती। अगर टीवी बेडरूम या छोटे लिविंग रूम में लगाना है, तो 43 इंच का यह विकल्प जगह बचाते हुए 4K कंटेंट का अनुभव देता है। इसकी QLED स्क्रीन रंगों को उभारने में मदद करती है, जिससे फिल्मों के रंग फीके नहीं लगते।
- पुरानी फिल्में या कम रिजॉल्यूशन वाले वीडियो देखते समय AI 4K Upscaling काम आता है। यह कंटेंट को स्क्रीन के हिसाब से बेहतर दिखाने की कोशिश करता है। HDR10+ भी खास है, क्योंकि यह फिल्मों में उजले और अंधेरे सीन्स के बीच फर्क दिखाने में मदद करता है।
- मैच देखने वालों के लिए AI Sports Mode एक अलग सुविधा है। इससे टीवी खेलों के हिसाब से पिक्चर सेटिंग बेहतर करने पर ध्यान देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Toshiba {43M450RP}
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- साउंड आउटपुट - 24 वॉट
खूबियां
- AI पिक्चर ऑप्टिमाइजर
- क्वांटम डोट टेक्नोलॉजी
कमी
- टीवी की बिल्ड क्वालिटी कमजोर लग सकती है।
01
Toshiba 126 cm (50 Inches) 4K Ultra HD Smart QLED TV
परिवार के साथ मैच देखने का मजा थोड़ा और बड़ा
- घर में क्रिकेट का मैच चल रहा हो या सब मिलकर कोई फिल्म देख रहे हों, 50 इंच की स्क्रीन पर हर किसी को आराम से देखने की जगह मिल सकती है। इस 4K Smart TV की QLED तकनीक रंगों को उभारने में मदद करती है, जबकि 4K रिजॉल्यूशन स्क्रीन पर ज्यादा बारीकियां दिखाने के लिए Full HD के मुकाबले चार गुना पिक्सल देता है।
- खेल के दौरान AI Sports Mode पिक्चर सेटिंग को मैच के हिसाब से बेहतर बनाने के लिए दिया गया है। वहीं, HDR10+ सपोर्ट वाली फिल्मों में रोशनी और अंधेरे वाले हिस्सों का फर्क ज्यादा साफ दिख सकता है।
- आवाज के लिए इसमें 24 वॉट स्पीकर आउटपुट और डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट है। यानी रोजमर्रा के मनोरंजन के लिए शुरुआत में ही अलग साउंड सिस्टम लगाने की जरूरत महसूस न हो, ऐसा सेटअप मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Toshiba {50M450RP}
- स्क्रीन साइज - 50 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- साउंड आउटपुट - 24 वॉट
खूबियां
- AI 4K अपस्केलिंग
- मल्टीपल कनक्टिविटी पोर्ट्स
कमी
- टीवी को लेकर अभी तक कोई समस्या नही है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Toshiba 139 cm (55 inches) E350SP Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
फिल्में देखने और ऐप चलाने के लिए बड़ी स्क्रीन
- अगर घर पर फिल्में देखने का अलग समय निकालते हैं, तो 55 इंच की स्क्रीन छोटे डिस्प्ले के मुकाबले ज्यादा खुला अनुभव दे सकती है। इसका 4K LED पैनल बारीक डिटेल दिखाता है और डॉल्बी विजन सपोर्ट वाली फिल्मों में रंगों और रोशनी को बेहतर ढंग से पेश करने में मदद करता है।
- इस 55 Inch TV की एक उपयोगी बात गूगल टीवी है। इससे अलग-अलग स्ट्रीमिंग ऐप में अपनी पसंद का शो खोजना और देखना आसान हो जाता है, बजाय हर बार अलग डिवाइस जोड़ने के। यह उन घरों के लिए काम का है जहां कई लोग अलग तरह का कंटेंट देखते हैं।
- फिल्मों के साथ आवाज भी मायने रखती है। इसमें 30 वॉट स्पीकर आउटपुट और डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट मिलता है, जो कंटेंट में आवाज को ज्यादा फैलाकर महसूस कराने में मदद कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Toshiba {55E350SP}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- साउंड आउटपुट - 30 वॉट
खूबियां
- मल्टीपल साउंड मोड्स
- 350 निट्स ब्राइटनेस
कमी
- स्क्रीन पर पिक्चर क्वालिटी थोड़ी फीकी लग सकती है।
03
TOSHIBA 164 cm (65 Inches) 4K Ultra HD Smart Mini LED QLED TV
गेम में तेजहलचल और फिल्मों में गहरे दृश्य
- गेमिंग के दौरान स्क्रीन पर एक पल में बहुत कुछ बदलता है। तेज रफ्तार रेसिंग गेम या एक्शन वाले मुकाबलों के लिए 65 इंच का यह Mini LED टीवी बड़ी स्क्रीन के साथ तेज रिफ्रेश रेट भी देता है। इसका 165Hz नेटिव रिफ्रेश रेट तेजी से बदलते दृश्यों को ज्यादा स्मूद दिखाने में मदद करता है।
- Mini LED बैकलाइटिंग स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों में रोशनी को ज्यादा बारीकी से कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल होती है। इससे किसी अंधेरे विजुअल्स में चमकदार चीजें दिखाते समय कंट्रास्ट बेहतर रखने में मदद मिल सकती है। REGZA Engine ZRi तस्वीर को प्रोसेस करके उसे बेहतर बनाने का काम करता है।
- फिल्मों और गेम के दौरान आवाज के लिए 77W का 2.1.2 चैनल सिस्टम और सबवूफर दिया गया है। इससे बेस की आवाज के लिए अलग सबवूफर तुरंत जोड़ने की जरूरत कम हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Toshiba {65Z770RP}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - Mini LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 165 Hz
- साउंड आउटपुट - 77 वॉट
खूबियां
- बिल्ट-इन एलेक्सा
- AI HDR अपस्केलर
कमी
- टीवी थोड़ा अटक कर चलने से परेशानी लग सकती है।
04
Toshiba 40 Inch QLED Smart TV (40V37SP)
रोजमर्रा के मनोरंजन के लिए छोटी और रंगीन स्क्रीन
- बेडरूम या छोटे कमरे में टीवी लगाना हो, तो हर बार 4K स्क्रीन पर ज्यादा खर्च करना जरूरी नहीं होता। 40 इंच का यह QLED टीवी रोज के शो, खबरें और ऑनलाइन वीडियो देखने के लिए एक कॉम्पैक्ट विकल्प है।
- इसका 60Hz रिफ्रेश रेट सामान्य टीवी कार्यक्रमों और वीडियो देखने के लिए है। यानी यह तेज गेमिंग के लिए खास तौर पर बना डिस्प्ले नहीं, बल्कि रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखता है।
- आवाज के मामले में DTS Virtual:X सपोर्ट वर्चुअल सराउंड साउंड का अनुभव देने की कोशिश करता है। साथ में VIDAA स्मार्ट प्लेटफॉर्म सपोर्टेड ऐप चलाने की सुविधा देता है, जिससे अलग स्ट्रीमिंग डिवाइस के बिना भी ऑनलाइन कंटेंट देखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Toshiba {40V37SP}
- स्क्रीन साइज - 40 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
खूबियां
- पावरफुल REGZA ऑडियो
- वाइड कलर गैमट
कमी
- टीवी को लेकर अभी तक किसी तरह की तकनीकी समस्या नही है।
05
तुलना - 4K पिक्चर क्वालिटी देने वाले टॉप 5 तोशिबा टीवी
यहां पर हमने ऊपर बताए गए Toshiba Smart TV मॉडल्स की अलग-अलग फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली का पेज देखें।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।