जंगल में जानवर के करीब जाना हमेशा संभव नहीं होता है। कई बार दूरी बनाए रखना ही बेहतर होता है, इसलिए कैमरे का जूम यहां सिर्फ एक फीचर नहीं, बल्कि फोटो लेने का अहम हिस्सा बन जाता है। Kodak Camera की लॉन्ग जूम रेंज में 25x से 90x तक ऑप्टिकल जूम वाले कैमरे मिलते हैं। AZ255 में 25x, AZ405 में 40x, AZ425 में 42x, AZ528 में 52x और AZ652 में 65x ऑप्टिकल जूम मिलता है। AZ652 और AZ901 में OIS भी दिया गया है, जो ज्यादा जूम पर हाथ हिलने की स्थिति में ब्लर होने का असर कम करने में मदद करता है। AZ652 में EVF और 5 fps बर्स्ट शूटिंग भी मिलती है, जबकि AZ901 90x ऑप्टिकल जूम तक जाता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें प्रोफेशनल लेवल की वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी करने के लिए बढ़िया 5 कोडक कैमरा विकल्प।
Kodak PIXPRO AZ255-RD 16MP Digital Camera
एक कैमरे से पास की यादें और दूर के पल दोनों कैद करें
- वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी में कभी पूरा लैंडस्केप फ्रेम में चाहिए, तो कभी दूर खड़े किसी पक्षी या स्टेज पर चल रहा एक्शन करीब से कैद करना होता है। इस कैमरे का 24mm वाइड एंगल लेंस बड़े सीन को फ्रेम में लेने देता है, जबकि 25x ऑप्टिकल ज़ूम दूर की चीजों तक पहुंच बनाता है।
- जूम बढ़ाने पर हाथ का हल्का हिलना फोटो बिगाड़ सकता है। यहां ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन काम आता है, जो कैमरा हिलने से आने वाले ब्लर को कम करने में मदद करता है। यानी दूर का शॉट लेते समय सिर्फ कैमरा स्टेबल रखने की ज्यादा जरुरत नही पड़ती।
- फोटो से आगे वीडियो भी शूट करना हो तो 1080p Full HD रिकॉर्डिंग मिलती है। 22 सीन मोड्स भी हैं, जो अलग तरह की रोशनी और शूटिंग सिचुएशन के हिसाब से सेटिंग चुनने में मदद करते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Kodak PIXPRO AZ255-RD
- आस्पेक्ट रेशियो - 16:9, 4:3
- फोटो सेंसर टेक्नोलॉजी - CMOS
- इमेज स्टेबलाइजेशन - ऑप्टिकल
- ऑप्टिकल जूम - 25x
खूबियां
- 16 मेगापिक्सल सेंसर
- बिल्ट-इन OIS
कमी
01
KODAK PIXPRO WPZ2 Rugged Wi-Fi Digital Camera
बारिश, पानी और एडवेंचर में भी कैमरा साथ रखने की फ्रीड़म
- जंगल में फोटोग्राफी करते समय, कुछ जगहों पर कैमरे को बचाने की चिंता फोटो लेने से ज्यादा रहती है। Kodak का यह कैमरा 15 मीटर तक वॉटरप्रूफ और 2 मीटर तक शॉकप्रूफ है। IP6X डस्टप्रूफ रेटिंग भी है, इसलिए आउटडोर इस्तेमाल बिनी किसी परेशानी के किया जा सकता है।
- पानी के अंदर सिर्फ कैमरा सुरक्षित रहना काफी नहीं है, वहां सही शॉट लेना भी टास्क है। इसमें अंडरवॉटर Shooting Mode और 4X ऑप्टिकल ज़ूम मिलता है, जिससे पानी के अंदर जानवर या दूर के सब्जेक्ट को करीब से फ्रेम करने की सुविधा रहती है।
- फोटो लेने के बाद उसे फोन में पहुचांना भी जरुरी है। इसका वाई-फाई फोन से कनेक्ट होकर फोटो और वीडियो ट्रांसफर करने तथा कैमरे को रिमोट से कंट्रोल करने की सुविधा देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Kodak PIXPRO WPZ2
- आस्पेक्ट रेशियो - 16:9, 4:3
- फोटो सेंसर टेक्नोलॉजी - CMOS
- इमेज स्टेबलाइजेशन - डिजिटल, ऑप्टिकल
- ऑप्टिकल जूम - 4x
खूबियां
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AE
- एलसीडी टेक्नोलॉजी
कमी
- कैमरा फ्लैश ठीक से काम न करने से परेशानी हो सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Kodak PIXPRO Friendly Zoom FZ55-BK 16MP Digital Camera
जब फोटो खींचनी हो और सेटिंग्स समझने का समय नहीं है
- ट्रैवल पर हर शॉट के लिए कैमरे की सेटिंग बदलना जरूरी नहीं होना चाहिए। इस कैमरे में चेहरा, स्माइल और Blink Detection दिए गए हैं, जो लोगों की फोटो लेते समय कैमरे को सही मोमेंट पकड़ने में मदद करते हैं। इससे ग्रुप फोटो या अचानक बने मोमेंट को मिस होने की संभावना कम रहती है।
- लेंस भी रोजमर्रा की फोटोग्राफी के हिसाब से काम का है। 28mm वाइड एंगल से एक फ्रेम में ज्यादा हिस्सा आ जाता है, जबकि 5X Optical Zoom दूर के सब्जेक्ट को करीब लाने की सुविधा देता है। यानी एक ही कैमरा लैंडस्केप से लेकर दूर के शॉट ले सकता है।
- और जब फोटो के साथ वीडियो भी रिकॉर्ड करना हो, तो 1080p फुल एचडी रिकार्डिंग मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Kodak PIXPRO FZ55-BK
- आस्पेक्ट रेशियो - 16:9, 3:2, 4:3
- फोटो सेंसर टेक्नोलॉजी - CMOS
- इमेज स्टेबलाइजेशन - ऑप्टिकल
- ऑप्टिकल जूम - 5x
खूबियां
- स्लिम बॉडी
- रिचार्जेबल बैटरी
कमी
- बैटरी लाइफ कम होने से परेशानी हो सकती है।
03
KODAK PIXPRO Astro Zoom AZ528-BK 16 MP Digital Camera
दूर का शॉट लेना हो तो कदम बढ़ाने की जरूरत नहीं
- स्टेज पर आर्टिस्ट दूर हो, पहाड़ पर कोई खास जगह दिख रही हो या जंगल में कोई पक्षी अचानक नजर आए, हर बार सब्जेक्ट के पास नही जा सकते। यहां 52X ऑप्टिकल ज़ूम काम आता है, जो दूर की चीजों को काफी करीब फ्रेम कर सकता है। साथ में OIS हाथ के हल्के हिलने को संभालने में मदद करता है।
- लेकिन यही Kodak Camera पास आकर पूरा सीन भी पकड़ सकता है। इसका 24mm वाइड एंगल लेंस ग्रुप फोटो और बड़े लैंडस्केप को एक फ्रेम में लेने के लिए ज्यादा जगह देता है।
- कभी फोटो के बजाय पूरा मोमेंट रिकॉर्ड करना हो तो 1080p वीडियो और 6fps बर्स्ट शूटिंग भी मिलती है। Wi-Fi से कैमरे को फोन से जोड़कर फोटो ट्रांसफर या रिमोट कंट्रोल भी किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Kodak PIXPRO Astro Zoom AZ528-BK
- आस्पेक्ट रेशियो - 16:9, 3:2, 4:3
- फोटो सेंसर टेक्नोलॉजी - BSI CMOS
- इमेज स्टेबलाइजेशन - ऑप्टिकल
- ऑप्टिकल जूम - 52x
खूबियां
- 16 मेगापिक्सल CMOS सेंसर
- 3 इंच एलसीडी स्क्रीन
कमी
- ऑटो-फोकस में समय ज्यादा लगने से परेशानी हो सकती है।
04
Kodak PIXPRO AZ528 16MP 52x Zoom Vlogging Digital Camera
कैमरा साथ हो तो हर मोमेंट के लिए अलग शूटिंग तरीका क्यों चाहिए?
- घूमते समय कभी दूर का शॉट चाहिए, तो कभी पूरा नजारा एक ही फ्रेम में कैद करना होता है। इस कैमरे का 52X ऑप्टिकल ज़ूम दूर के सब्जेक्ट तक पहुंच देता है, जबकि 24mm वाइड एंगल लेंस बड़े सीन को फ्रेम में रखने की गुंजाइश देता है।
- कुछ पल दोबारा नहीं आते, इसलिए एक शॉट पर रुकना हमेशा सही नहीं रहता। 6fps बर्स्ट शूटिंग लगातार कई फोटो लेने देती है, जबकि 360 डिग्री पैनोरमा किसी बड़े लैंडस्केप को एक लंबे फ्रेम में दिखा सकती है।
- शूटिंग के बाद भी कैमरा फोन से जुड़ा रह सकता है। वाई-फाई से फोटो ट्रांसफर और मोबाइल से रिमोट कंट्रोल का विकल्प मिलता है। यानी अकेले शूट करते समय भी कैमरे को दूर रखकर फोन से कंट्रोल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Kodak PIXPRO AZ528
- आस्पेक्ट रेशियो - 4:3
- फोटो सेंसर टेक्नोलॉजी - CMOS
- इमेज स्टेबलाइजेशन - ऑप्टिकल
- ऑप्टिकल जूम - 52x
खूबियां
- लो-लाइट फोटोग्राफी
- 3 इंच एलसीडी स्क्रीन
कमी
- कैमरा को लेकर अभी तक कोई खास दिक्कत नहीं है।
05
तुलना: वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के लिए 5 कोडक कैमरा
यहां पर हमने ऊपर बताए गए जानवरो की शानदार और एकदम क्लियर पिक्चर देने वाले 5 बढ़िया कोडक कैमरा मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी दी है। यह तुलनात्मक जानकारी किसी भी तरह के निर्णय से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।