विडियो गेमिंग का असली मज़ा: बड़े 4K स्क्रीन और सुपर फास्ट रिफ्रेश रेट वाले 5 शानदार स्मार्ट टीवी!

बड़े स्क्रीन वाले 4K स्मार्ट टीवी गेमिंग के लिए ज्यादा स्पेस देते हैं, लेकिन तेज और रिस्पॉन्सिव गेमप्ले के लिए कुछ दूसरे फीचर्स भी जरूरी हैं। इस लिस्ट में ऐसे टीवी पर फोकस है जिनमें हाई रिफ्रेश रेट, कम इनपुट लैग, VRR, ALLM और HDMI 2.1 जैसी गेमिंग सुविधाएं मिलती हैं।
विडियो गेमिंग के लिए 4K सपोर्टेड 5 बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी
विडियो गेमिंग के लिए 4K सपोर्टेड 5 बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी

बड़े स्क्रीन पर वीडियो गेम खेलने के लिए सिर्फ 4K रिजॉल्यूशन काफी नहीं होता। फास्ट गेमप्ले में स्क्रीन का रिफ्रेश रेट, इनपुट लैग, VRR और ALLM जैसे फीचर्स भी काफी जरुरी हो जाते हैं। 120Hz या उससे ज्यादा रिफ्रेश रेट वाला टीवी तेज मूवमेंट को ज्यादा स्मूद तरीके से दिखा सकता है, जबकि VRR गेम के फ्रेम रेट के साथ स्क्रीन को सिंक करने में मदद करता है। वहीं ALLM टीवी को गेमिंग के लिए कम लेटेंसी वाले मोड में अपने आप बदल सकता है।  HDMI 2.1 भी खास तौर पर नए गेमिंग कंसोल और PC के लिए काम का है, क्योंकि यह ज्यादा बैंडविड्थ और हाई रिफ्रेश रेट वाले गेमिंग सिग्नल को सपोर्ट करता है। 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें लैग-फ्री गेमिंग का अनुभव देने वाले 5 शानदार 4K सपोर्टेड स्मार्ट टीवी विकल्प।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier New 139 cm (55) C90E Series 4K Ultra HD Smart OLED Google TV

    क्या OLED टीवी में सिनेमा जैसा साउंड भी मिलेगा?

    • फिल्मों में अच्छी पिक्चर के साथ कमजोर साउंड हो, तो बड़े स्क्रीन का पूरा फायदा नहीं मिलता। इस टीवी में 50 वॉट का 2.1 चैनल साउंड सिस्टम दिया गया है, जिसमें वूफर भी शामिल है। डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट साउंड को ज्यादा इमर्सिव बनाने में मदद करता है। 
    • गेमिंग के लिए टीवी लेते समय सिर्फ 4K पिक्चर काफी नहीं होती। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, VRR और ALLM मिलता है, जिससे गेम खेलते समय तेज मूवमेंट और कम लेटेंसी पर फोकस किया गया है। 
    • टीवी पर बहुत सारे ऐप और कंटेंट रखने वालों के लिए 32GB स्टोरेज और 3GB RAM भी खास बात है। साथ में 4 HDMI पोर्ट मिलते हैं, इसलिए सेट टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और दूसरे डिवाइस जोड़ने के लिए कनेक्शन की कमी नहीं पड़ती।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {H55C90EUX}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - OLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 50 वॉट

    खूबियां

    • स्लिम और मिनिमलस्टिक डिजाइन
    • डॉल्बी विजन IQ

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक कोई खासी शिकायत नही है।
    01
  • Hisense 55 Inch 55E7S Pro

    गेमिंग के लिए यह टीवी कितना आगे है?

    • गेमिंग में तेज एक्शन के दौरान स्क्रीन फटने या मूवमेंट ब्लर की समस्या परेशान कर सकती है। इस टीवी में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ VRR और AMD फ्रीसिंक प्रीमियम मिलता है, जबकि गेम मोड में 7ms तक का इनपुट लैग दिया गया है। 
    • गेमिंग के दौरान सिर्फ स्मूद पिक्चर ही काफी नहीं होती। इसमें गेमिंग के लिए डॉल्बी विजन सपोर्ट और HDR10+ गेमिंग भी मिलता है, जिससे कंपैटिबल गेम्स में ज्यादा डिटेल और बेहतर डायनैमिक रेंज का फायदा मिलता है। 
    • टीवी देखते समय रिमोट ढूंढना या हर चीज टाइप करना भी जरूरी नहीं है। इसमें हैंड्स फ्री वॉइस कंट्रोल दिया गया है, जिससे टीवी के सामने बैठकर आवाज से कंटेंट सर्च और चलाया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Hisense {55E7S Pro}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - Hi-QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 144 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 48 वॉट

    खूबियां

    • AI स्मूद मोशन
    • स्मार्ट लाइट सेंसर

    कमी

    • स्क्रीन पर रंग थोड़े सटीक ना होने से परेशानी
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG 139 cm (55 Inches) QNED 8C Series 4K Ultra HD (3840 x 2160) Smart webOS QNED AI TV

    टीवी चलाना इतना आसान कैसे होगा?

    • स्मार्ट टीवी पर बार-बार रिमोट से मेन्यू ढूढंना हर किसी को आसान नहीं लगता। LG की इस टीवी के मैजिक रिमोट में आवाज से कमांड देने के साथ पॉइंट करके स्क्रीन पर विकल्प चुनने की सुविधा मिलती है। इसमें AI बटन भी है, जिससे सर्च और दूसरी AI सुविधाएं जल्दी खोली जा सकती हैं। 
    • घर में अलग-अलग लोग टीवी देखते हैं, तो हर किसी की देखने की आदत एक जैसी नहीं होती। इसमें AI पिक्चर विजार्ड और AI साउंड विजार्ड जैसी सुविधाएं हैं, जो पिक्चर और साउंड सेटिंग को जरूरत के हिसाब से एडजस्ट करने में मदद करती हैं। 
    • पुरानी कम क्वालिटी वाली वीडियो को बड़ी 4K स्क्रीन पर देखने पर डिटेल कमजोर लग सकती है। इसका अल्फा 7 AI प्रोसेसर 4K सुपर अपस्केलिंग के जरिए कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट की पिक्चर को बेहतर करने का काम करता है। साथ में फिल्म मेकर मोड भी मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {55QNED8CA6A}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QNED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • अल्ट्रा स्लिम डिजाइन
    • डायनमिक साउंड बूस्टर

    कमी

    • टीवी की कमजोर बिल्ड क्वालिटी
    03
  • TCL 164 cm (65 Inches) 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV

    फिल्मों का असली अनुभव टीवी पर कैसे मिलेगा?

    • फिल्मों को बड़े पर्दे जैसा देखने वालों के लिए सिर्फ 4K रिजॉल्यूशन काफी नहीं होता। TCL की इस टीवी में IMAX एन्हेंस्ड सपोर्ट है, जो कंपैटिबल कंटेंट को IMAX के तय पिक्चर और साउंड मानकों के हिसाब से दिखाने के लिए बनाया गया है। 
    • घर पर फिल्म देखते समय अलग साउंड सिस्टम लगाने की जरूरत हर कोई नहीं चाहता। इसमें ONKYO 2.1 चैनल ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जिसमें बिल्ट-इन सबवूफर भी मिलता है। डॉल्बी एट्मॉस और DTS Virtual:X सपोर्ट साउंड को ज्यादा इमर्सिव बनाने में मदद करते हैं। 
    • स्मार्ट टीवी में बहुत सारे ऐप इस्तेमाल करने पर कम स्टोरेज परेशानी बन सकती है। इसमें 32GB स्टोरेज और 3GB RAM मिलती है, साथ में 4 HDMI पोर्ट हैं। इससे स्ट्रीमिंग ऐप्स के अलावा गेमिंग कंसोल और दूसरे डिवाइस जोड़ने के लिए ज्यादा विकल्प मिलते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL {65Q6C}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QD-Mini LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 144 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 46 वॉट

    खूबियां

    • गेम मास्टर प्रो
    • ऑल-डोमेन Halo कंट्रोल

    कमी

    • स्क्रीन डैमेज होने से परेशानी
    04
  • Samsung 55 inches OLED 4K Samsung Vision AI Smart TV

    टीवी को सिर्फ देखने से आगे कैसे ले जाएं?

    • स्मार्ट टीवी पर कंटेंट सर्च के लिए हर बार अलग ऐप खोलना जरूरी नहीं है। सैमसंग की इस टीवी में Vision AI Companion मिलता है, जिससे टीवी पर ही कंटेंट और रोजमर्रा के सवालों के जवाब खोजे जा सकते हैं। इसमें Bixby और वॉइस कमांड का सपोर्ट भी है। 
    • घर में टीवी देखने वालों की पसंद अलग हो सकती है। इसका AI कस्टमाइजेशन मोड कंटेंट के हिसाब से पिक्चर सेटिंग को बदल सकता है, जबकि AI साउंड कंट्रोलर आवाज और बैकग्राउंड साउंड को अलग करके वॉइस को अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट करने देता है। 
    • गेमिंग के दौरान हर गेम के लिए सेटिंग बदलना भी झंझट बन सकता है। इसका AI गेम ऑप्टमाइजर गेम की जॉनर पहचानकर सेटिंग अपने आप एडजस्ट करता है। साथ में Game Bar, VRR और FreeSync Premium जैसे फीचर भी मिलते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {QA55S85HAEULXL}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - OLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • मल्टीपल वॉइस अस्सिटेंट
    • 360 ऑडियो

    कमी

    • स्क्रीन थोड़ा फल्किर होने से परेशानी
    05

तुलना: विडियो गेमिंग के लिए 4K सपोर्ट वाले 5 बड़ी स्क्रीन स्मार्ट टीवी

यहां पर हमने ऊपर बताए गए 4K सपोर्टेड बड़ी स्क्रीन स्मार्ट टीवी मॉडल्स की फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

मॉडल

स्क्रीन साइज

रिफ्रेश रेट

खास फीचर्स

Haier

{H55C90EUX}

55 इंच

120 Hz

2.1 चैनल पावरफुल स्टीरियो स्पीकर, लो ब्लू लाइट, हैंडस-फ्री वॉइस कंट्रोल

Hisense 

{55E7S Pro}

55 इंच

144 Hz

4-यूनिट स्पीकर्स, आई केयर मोड, गेम बार

LG

{55QNED8CA6A}

55 इंच

60 Hz

AI मैजिक रिमोट कंट्रोल, गेम डैशबोर्ड और ऑप्टमाइजर, 10 पिक्चर मोड्स

TCL 

{65Q6C}

65 इंच

144 Hz

गेम मास्टर, मेटेलिक बैजेल-लेस डिजाइन, HDR ब्राइटनेस

Samsung

{QA55S85HAEULXL}

55 इंच

20 Hz

एक्टिव वॉइस एम्पलीफायर प्रो, केरोओके माइक, ऑटो HDR मास्टरिंग

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • गेमिंग के लिए 4K टीवी में हाई रिफ्रेश रेट क्यों जरूरी है?
    +
    हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन को हर सेकंड ज्यादा बार अपडेट करने देता है। इसका फायदा खास तौर पर तेज गेमप्ले में दिखता है, जहां मूवमेंट ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकता है। 120Hz और उससे ऊपर के विकल्प हाई फ्रेम रेट वाले गेम के लिए उपयोगी हैं।
  • ALLM गेमिंग टीवी में किस काम आता है?
    +
    ALLM यानी ऑटो लो लेटेंसी मोड गेमिंग डिवाइस का सिग्नल मिलने पर टीवी को कम लेटेंसी वाले गेम मोड में बदल सकता है। इससे गेम खेलने के दौरान कंट्रोल इनपुट और स्क्रीन पर दिखाई देने वाली कार्रवाई के बीच देरी कम रखने में मदद मिलती है।
  • VRR गेमिंग के दौरान क्या करता है?
    +
    VRR यानी वेरिएबल रिफ्रेश रेट टीवी की स्क्रीन रिफ्रेश रेट को गेम के बदलते फ्रेम रेट के साथ मिलाता है। इससे स्क्रीन फटने या रुक रुककर चलने जैसी दिक्कतों को कम करने में मदद मिल सकती है।
  • गेमिंग टीवी में HDMI 2.1 क्यों काम आता है?
    +
    HDMI 2.1 ज्यादा बैंडविथ और हाई रिफ्रेश रेट वाले वीडियो सिग्नल को सपोर्ट करता है। नए गेमिंग कंसोल और PC के साथ यह 4K हाई फ्रेम रेट गेमिंग के लिए उपयोगी है, हालांकि इसका फायदा डिवाइस और गेम के सपोर्ट पर निर्भर करता है।
  • क्या बड़ा 4K टीवी गेमिंग के लिए बेहतर होता है?
    +
    बड़ा 4K टीवी गेम को ज्यादा स्क्रीन स्पेस पर दिखाता है, लेकिन स्क्रीन का आकार अकेले गेमिंग परफॉर्मेंस तय नहीं करता। रिफ्रेश रेट, इनपुट लैग, VRR, ALLM और कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी गेमिंग अनुभव में अहम होते हैं।